UP: नौकरी से निवेश तक… नए साल में और दमकेगा यूपी का चेहरा; योगी सरकार की 10 बड़ी सौगातों से विकास को रफ्तार विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2026 नई उम्मीदों और शानदार बदलावों का साल साबित होगा। युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों से लेकर गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट, पांचवां भूमि पूजन समारोह, वैश्विक निवेश, स्वास्थ्य और सुरक्षा क्षेत्र में प्रदेश को 10 बड़ी सौगातें मिलेंगी। ये न सिर्फ प्रदेश के आर्थिक विकास को रफ्तार देंगी, बल्कि आम लोगों का जीवन भी सुविधाजनक बनाएंगी। युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी वर्ष 2026 में पुलिस विभाग 30 हजार आरक्षी, 5000 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती करेगा। इसके अलावा 15 हजार विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर प्रधानाचार्य तक के 50 हजार पदों पर भर्तियां होंगी। राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। वहीं, कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का जेवर दिल्ली से सटे जेवर में जल्द ही देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद है। ये एयरपोर्ट 3300 एकड़ जमीन पर 7000 करोड़ रुपये की लाग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें