EVM: कर्नाटक चुनाव आयोग के सर्वे में ईवीएम हुई पास, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; कहा- ये करारा तमाचा..

वहीं, शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भी कर्नाटक सरकार की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर किए गए ताजा सर्वे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और (सांसद) राहुल गांधी ने कभी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने कहा, कर्नाटक निगरानी एवं मूल्यांकन प्राधिकरण यानी केएमईए ने 2024 के लोकसभा चुनावों पर यह सर्वे किया, जिसमें 5,100 लोग शामिल हुए। सर्वे बंगलूरू से लेकर बेलगाम और मैसूर तक पूरे राज्य में102 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया और 91.3 फीसदी लोगों ने माना कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं।शाइना एनसी ने आगे कहा, इससे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और चुनाव आयोग पर सभी संदेह खत्म हो जाते हैं। मुझे लगता है कि अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए देश से माफी मांगने का समय आ गया है, क्योंकि उन्होंने उन्होंने केवल झूठ फैलाए हैं और यहां आपने देखा है कि इससे इन दावों का हमेशा के लिए अंत हो जाता है। एक सशक्त लोकतंत्र की स्वतंत्रत एजेंसियों और न्यायसंगत कार्यप्रणाली के मामले में यह उनके मुंह पर करारा तमाचा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

कौन है अजय राज?: पिता के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया था नौ साल का 'वीर', सरकार उठाएगी पढ़ाई का खर्चा

बहादुरी के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित अजय राज सिंह का बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने स्वागत किया। सम्मान में साफा बांध कर मेडल पहनाया। मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वीर अजय राज की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। अजय राज ने अपने पिता की मगरमच्छ से जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। अजय राज के साहस की सराहना करते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि हमें समाज के इस वीर बालक पर गर्व है।अजय राज के पिता वीरभान को भी सम्मानित किया गया। संजय निषाद ने अजय की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंबल के किनारे बसे अजय राज के गांव में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।पिता की मगरमच्छ से जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। अजय राज के साहस की सराहना करते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि हमें समाज के इस वीर बालक पर गर्व है।अजय राज के पिता वीरभान को भी सम्मानित किया गया। संजय निषाद ने अजय की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंबल के किनारे बसे अजय राज के गांव में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: नए साल पर जयशंकर के लिए बलूचिस्तान से आया खुला पत्र, लिखा- पाकिस्तान को उखाड़ फेंको, हम भारत के साथ

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान के निर्वासित बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को एक खुला पत्र लिखा है। इस ओपन लेटर में मीर यार बलोच ने भारत और बलूचिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताते हुए सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बलूचिस्तान के छह करोड़ नागरिकों की ओर से भारत के 140 करोड़ लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Umar Khalid: 'उमर खालिद को जमानत पर रिहा करो', आठ अमेरिकी सांसदों ने की मांग; भारतीय राजदूत को लिखा पत्र

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के आठ सांसदों ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद को जमानत पर रिहा करने की मांग की है। इस मांग को लेकर अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका में तैनात भारतीय राजदूत को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उमर खालिद को जमानत देने और दिल्ली दंगा मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। उमर खालिद दिल्ली दंगा मामले में आरोपी है और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत बीते पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Bangladesh: खालिदा जिया की मौत की जिम्मेदार शेख हसीना, बीएनपी का बड़ा आरोप; प्रतिशोध में भेजा गया था जेल

बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर तीखा आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। बांग्लादेश राष्ट्रीय पार्टी (बीएनपी) की स्थायी समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम खान ने अपदस्थ पीएम शेख हसीना पर पार्टी अध्यक्ष और पूर्व पीएम खालिदा जिया की मृत्यु के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। खालिदा जिया के नमाज-ए-जनाजा से पहले नजरुल ने कहा, 8 फरवरी, 2018 को खालिदा जिया को हसीना के निजी प्रतिशोध का शिकार होने के बाद जेल भेजा गया, लेकिन जेल से बाहर आने पर उनकी हालत गंभीर बनी रही। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: ठंड-कोहरे से ठिठुरा उत्तर भारत; NCR में खनन माफिया का खुला खेल; चीन को ताइवान की चुनौती, सुर्खियां

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के यमुनानगर में खनन माफिया की गतिविधियों पर सवाल उठे हैं, जहां एनजीटी में दाखिल रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। एक तरफ आर्थिक मोर्चे पर भारत के क्यूएसआर सेक्टर में बड़ा विलय सामने आया है, जिसमें सफायर और देवयानी के एकीकरण को मंजूरी मिलने के बाद केएफसी और पिज्जा हट का कारोबार एक ही छत के नीचे आ गया है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए राष्ट्रपति चिंग के नेतृत्व में विस्तारवादी नीतियों का विरोध करने और देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi: एनसीआर समेत हरियाणा के यमुनानगर में खनन माफिया का खुला खेल, एनजीटी में दाखिल रिपोर्ट में पुष्टि

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लेकर एनसीआर से सटे हरियाणा के यमुनानगर तक अवैध खनन अब कोई छिपी हुई गतिविधि नहीं रह गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पेश अधिग्रहीत सैटेलाइट और ड्रोन तस्वीरें, कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्टें और राज्य स्तरीय जांच दस्तावेज यह साबित करते हैं कि रेत, बजरी और पत्थर का अवैध दोहन वर्षों से संगठित नेटवर्क के तहत चल रहा है। सरकारें बदलीं, नीतियां बदलीं, आदेश जारी हुए लेकिन खनन माफिया हर दौर में आबाद रहा। यह कहानी केवल अवैध खनन की नहीं बल्कि नेता- अधिकारी- माफिया गठजोड़, संस्थागत विफलता और उस व्यवस्था की है, जहां कानून से पहले पैसा चलता है। सीएजी की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़ी ऑडिट रिपोर्टों में बार-बार दर्ज है कि अवैध खनन कोई एक-दो साल की समस्या नहीं, बल्कि दशकों से चलती आ रही एक संरचनात्मक विफलता है।इन रिपोर्टों में यह भी उल्लेख है कि खनन पट्टों की शर्तों, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और रॉयल्टी संग्रह में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आती रही हैं, लेकिन उन पर स्थायी और निर्णायक कार्रवाई नहीं हो सकी। एनजीटी ने अलग-अलग मामलों में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यमुना नदी, अरावली और शिवालिक क्षेत्र में अवैध खनन चेतावनियों और प्रतिबंधों के बावजूद जारी रहा, जो यह दर्शाता है कि समस्या केवल नियमों की नहीं, बल्कि उन्हें लागू करने की इच्छाशक्ति की भी है।एनजीटी में दाखिल हलफनामों के साथ प्रस्तुत इसरो-आधारित सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन फुटेज में एनसीआर के कई हिस्सों में यमुना के खादर क्षेत्र की बदली हुई भौगोलिक संरचना साफ दिखाई देती है। इन तस्वीरों में नदी किनारे बने अवैध रैंप, भारी मशीनों के निशान और असामान्य गड् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पहाड़ों से मैदान तक कंपकंपाती ठंड, घने कोहरे से आमजन प्रभावित; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

डलहौजी में मौसम की पहली बर्फबारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि देश में खासकर मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक दिन शीतलहर चलेगी। विदर्भ व मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों के अलावा मध्य प्रदेश, पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में जनवरी में एक से तीन अतिरिक्त शीतलहर वाले दिन हो सकते हैं। जनवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। महापात्रा ने कहा, इस वर्ष उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ऊंचाई वाले इलाकों में साल के पहले दिन बर्फबारी हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हुई है। डलहौजी में मौसम की पहला हिमपात हुआ। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व हरियाणा में बूंदाबांदी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। मुंबई में नव वर्ष का जश्न लोगों ने बारिश की फुहारों के बीच मनाया। राजस्थान, तमिलनाडु में भी बारिश हुई है। दिल्ली में 5 जनवरी तक शीतलहर रहेगी। 6 जनवरी तक घना कोहरा छाने का अनुमान है। शीतलहर तब होती है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत तापमान से 4.5-6.5 डिग्री नीचे गिर जाता है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। पंजाब में पारा सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे, 10 जिलों में शीतलहर पंजाब में बृहस्पतिवार को इस सीजन की पहली बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: खालिदा जिया के जनाजे में जुटे दक्षिण एशियाई नेता, मोहम्मद यूनुस बोले- जिंदा है सार्क की भावना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में दक्षिण एशियाई देशों की साझा मौजूदगी को लेकर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर यह साफ दिखा कि सार्क की भावना आज भी जिंदा है और दुख की घड़ी में पूरा दक्षिण एशिया बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ। बुधवार को ढाका में हुए खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई दक्षिण एशियाई देशों के शीर्ष नेताओं ने शिरकत की। यूनुस ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और दुनिया की दूसरी मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री के प्रति सार्क देशों द्वारा दिखाया गया सम्मान उन्हें गहराई से छू गया। खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा श्रीलंका, मालदीव, नेपाल और पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। 80 वर्षीय खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।यूनुस ने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान दक्षिण एशियाई देशों के नेताओं ने बांग्लादेश के साथ अपना दुख और शोक साझा किया, जो सार्क की मूल भावना को दर्शाता है। मालदीव के उच्च शिक्षा, श्रम और कौशल विकास मंत्री अली हैदर अहमद से मुलाकात में यूनुस ने कहा कल हमने सच्ची सार्क भावना देखी। यह भावना अब भी जीवित है। वहीं श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ से बातचीत में यूनुस ने कहा कि बुधवार को सार्क व्यवहार में नजर आया, जब सभी देशों ने मिलकर बांग्लादेश के दुख को साझा किया।यूनुस ने अलग-अलग बैठकों में इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को फिर से सक्रिय किया जाना चाहिए। उन्होंने याद किया कि न्यूयॉर्क मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

IFJ: पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक रहा साल 2025, दुनिया भर में 128 की मौत; पश्चिम एशिया और गाजा सबसे भयावह

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं साल 2025 पत्रकारिता के लिए बेहद खतरनाक रहा। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में कुल 128 पत्रकार और मीडिया कर्मियों की हत्या हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 74 मौतें पश्चिम एशिया और अरब देशों में दर्ज की गईं। यानी अकेले इसी क्षेत्र में दुनिया के 58% पत्रकार मारे गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk