और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वेनेजुएला में धमाकों में अमेरिका की भूमिका को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर शनिवार शाम 4.21 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विराम लगाया और अपने ट्रुथ सोशल खाते पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ने एक सैन्य अभियान को सफलतापूर्व अंजाम दिया है और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप के इस एलान ने कई लोगों को चौंका दिया और इस कार्रवाई की वैधता को लेकर सवाल खड़े होने लगे। हालांकि, मामले से परिचित लोगों ने कहा कि यह अभियान वर्षों में अमेरिका के सबसे जटिल मिशनों में से एक बनने वाला था। इसकी लंबे समय से तैयारी चल रही थी और इसके लिए व्यापक स्तर पर अभ्यास किए गए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस अभियान की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका के विशेष अभियान बलों की ओर से कार्रवाई से पहले मादुरो की निगरानी की गई। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक एजेंट ने मादुरो की गिरफ्तारी से पहले उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। यह जानकारी अन्य मीडिया संस्थानों में भी प्रकाशित की गई है। अगस्त से मादुरो की गतिविधियों पर नजर रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से कहा, सीआईए ने अगस्त से वेनेजुएला में एक छोटी टीम तैनात की थी, जिसने मादुरो की रोजमर्रा की गतिविधियों और उनकी जीवनशैली का अध्ययन किया। इससे गिरफ्तारी अभियान को सुचारू रूप से अंजाम दिया जा सका। रॉयटर्स से बात करने वाले दो अन्य सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मादुरो के करीबी एक व्यक्ति पर भी भरोसा किया, जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखता था और जरूरत पड़ने पर उनकी सटीक लोकेशन बताने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
US: वेनेजुएला सरकार में CIA एजेंट, महीनों ड्रोन से निगरानी; मादुरो को पकड़ने के लिए ट्रंप ने ऐसे बनाई रणनीति?
और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वेनेजुएला में धमाकों में अमेरिका की भूमिका को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर शनिवार शाम 4.21 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विराम लगाया और अपने ट्रुथ सोशल खाते पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ने एक सैन्य अभियान को सफलतापूर्व अंजाम दिया है और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप के इस एलान ने कई लोगों को चौंका दिया और इस कार्रवाई की वैधता को लेकर सवाल खड़े होने लगे। हालांकि, मामले से परिचित लोगों ने क