तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह टी20 विश्व कप के अपने लीग मैच भारत के बजाए श्रीलंका में खेलने की मांग करे। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केकेआर ने मुस्तफिजुर को किया था बाहर मालूम हो कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिए थे कि वह मुस्तफिजुर को रिलीज कर दे। इसके थोड़ी देर बाद ही फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज को टीम से बाहर कर दिया था। केकेआर ने पिछले महीने मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक बीसीबी के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इस घटनाक्रम के बाद हुई आपातकालीन बोर्ड बैठक में कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज किया। हालांकि, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने कहा कि उन्होंने बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह जय शाह के नेतृत्व वाली आईसीसी से बांग्लादेश के चार लीग मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहे। बांग्लादेश को अपने चार लीग मैच में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है। नजरुल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, खेल मंत्रालय के प्रभारी सलाहकार के रूप में मैंने क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह पूरे मामले को लिखित रूप में प्रस्तुत करे और आईसीसी को स्पष्ट करे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
मुस्तफिजुर पर विवाद बढ़ा: टी20 विश्व कप में अपने मैच भारत से बाहर खेलेगा बांग्लादेश? सुरक्षा को बना रहा बहाना
तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह टी20 विश्व कप के अपने लीग मैच भारत के बजाए श्रीलंका में खेलने की मांग करे। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केकेआर ने मुस्तफिजुर को किया था बाहर मालूम हो कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचा