भारत और अमेरिका के रिश्ते में टैरिफ को लेकर चल रही तल्खियों के बीच विदेश मंत्रालय ने गरुवार को अपना रुख साफ किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में आठ बार फोन पर बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) और टैरिफ मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही थी। एमईए के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रिफिंग में कहा कि भारत और अमेरिका 13 फरवरी 2025 से दो-पक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद कई दौर की बैठकें भी हुईं और कई बार दोनों पक्ष समझौते के करीब भी पहुंचे। जायसवाल ने कहा कि रिपोर्ट्स में इन चर्चाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है।जायसावल ने आगे कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप ने 2025 में आठ बार फोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों देशों के व्यापक सहयोग और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं का आपसी रिश्ता मित्रवत और सम्मानजनक रहा है। जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत संतुलित और सभी के लिए लाभकारी व्यापार समझौते के लिए इच्छुक है और आगे इसे पूरा करने का प्रयास जारी रखेगा। क्या कहा अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने बता दें कि जायसवाल का यह बयान ऐसे समय में आया दजब इससे पहले अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक ने दावा किया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया। ल्यूटनिक ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि वह ट्रंप से बात करें ताकि समझौता पूरा हो सके। हालांकि, भारत असहज था और इसलिए मोदी ने कॉल नहीं किया। इस दौरान ल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
MEA: 'PM-ट्रंप के बीच 2025 में आठ बार बात हुई...', ल्यूटनिक के दावे पर विदेश मंत्रालय ने क्यों कही यह बात?
भारत और अमेरिका के रिश्ते में टैरिफ को लेकर चल रही तल्खियों के बीच विदेश मंत्रालय ने गरुवार को अपना रुख साफ किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में आठ बार फोन पर बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) और टैरिफ मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही थी। एमईए के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रिफिंग में कहा कि भारत और अमेरिका 13 फरवरी 2025