ईरान में इन दिनों हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। देशभर में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का एक भाषण सरकारी टीवी पर दिखाया गया, जिसमें उन्होंने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तीखा हमला बोला। खामेनेई ने ट्रंप को घमंडी बताते हुए कहा कि एक दिन उनका भी पतन होगा। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान हजारों शहीदों के बलिदान से बना है और यह देश कभी भी साजिश रचने वालों के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार विरोधी ताकतें चाहे जितनी कोशिश कर लें, ईरान अपने रास्ते से पीछे नहीं हटेगा। खामेनेई ने जनता को दिया संदेश इस दौरान तेहरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए खामेनेई ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी अमेरिका के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ट्रंप को खुश करना चाहते हैं। अगर ट्रंप को किसी देश को चलाना आता, तो पहले अपने देश को ठीक से चलाते। खामेनेई ने यह भी कहा कि अमेरिका के अंदर खुद कई गंभीर समस्याएं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे देशों के मामलों में दखल देता है। खामेनेई का यह अचानक दिया गया भाषण इस बात का संकेत है कि ईरानी सरकार इन प्रदर्शनों को लेकर काफी चिंतित है। सरकार ने हालात को काबू में रखने के लिए देश में इंटरनेट और बाहरी दुनिया से फोन संपर्क बंद कर दिया है, ताकि लोग आपस में और विदेशों से संपर्क न कर सकें। बता दें कि गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक ईरान के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। ये प्रदर्शन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Iran Unrest: तनाव के बीच खामेनेई ने जनता को किया संबोधित, ट्रंप को भी लिया आड़े हाथ; बोले- घमंडी का होगा पतन
ईरान में इन दिनों हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। देशभर में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का एक भाषण सरकारी टीवी पर दिखाया गया, जिसमें उन्होंने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तीखा हमला बोला। खामेनेई ने ट्रंप को घमंडी बताते हुए कहा कि एक दिन उनका भी पतन होगा। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान हजारों शहीदों के बलिदान से