अमर उजाला 8वां ज्योतिष महाकुंभ: ग्राफिक एरा के सहयोग से देहरादून में 24-25 जनवरी को आयोजन, जान सकेंगे भविष्य

8वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ग्रहों की गति, अंकों, कुंडली, जन्मतिथि, हस्तरेखा, हस्ताक्षर से भविष्य का पूर्वानुमान जान सकते हैं। यहां आने वाले 100 से अधिक ज्योतिष विद्वानों से निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। ग्राफिक एरा विवि परिसर में 24 और 25 जनवरी को होने वाले 8वें ज्योतिष महाकुंभ के पंजीकरण चल रहे हैं। अगर आप भी देश के नामी-गिरानी ज्योतिषियों से परामर्श चाहते हैं तो खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। महाकुंभ में दोनों दिन निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श का मौका मिलेगा। मा.सि.रि.8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर पंतीकरण के लिए स्कैन करें। क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा। ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: SIR शुरू होगा तो ही दूसरे राज्यों के मतदाताओं की होगी बीएलओ मैपिंग, अगले माह संभावित यह हैं सहयोगी ज्योतिष महाकुंभ में मुख्य सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर होटल सैफरन लीफ और विशेष सहयोगी कमल ज्वैलर्स व कॉसवेदा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में फंसे 2000 कश्मीरी छात्र, परिवार चिंतित, JKSA ने पीएम से उनकी वापसी के लिए लगाई गुहार

एसोसिएशन ने कहा कि अस्थिर और अशांत वातावरण में छात्रों से स्वयं निकासी की व्यवस्था करने की उम्मीद करना न तो सुरक्षित है और न ही व्यावहारिक। संगठित निकासी तंत्र की अनुपस्थिति ने छात्रों और उनके परिवारों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। जेकेएसए ने विदेश मंत्रालय की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास जताते हुए भारत सरकार के विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के निरंतर प्रयासों की सराहना की। हालांकि, वर्तमान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित, सक्रिय और समन्वित राजनयिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया गया ताकि छात्र खुद संकट का सामना न करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

सीएम भगवंत मान की अकाल तख्त पर पेशी: नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अपना स्पष्टीकरण देने के बाद सीएम मान पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। अपना स्पष्टीकरण देने के बाद सीएम मान पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए हैं। मान सुबह नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और दरबार साहिब में माथा टेका। वे कुछ ही देर में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना स्पष्टीकरण देंगे। जत्थेदार भी श्री अकाल तख्त पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री मान ने आज का पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

महाराष्ट्र महानगर पालिकाओं की पूरी कहानी: कब कौन सी महानगर पालिका अस्तिव में आई, कितनी आबादी पर इनका असर?

पांच अलग-अलग श्रेणियों में बंटी है 29 महानगर पालिकाएं महाराष्ट्र की महानगर पालिकाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें ए+, ए, बी, सी और डी श्रेणियां शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी महानगर पलिका बीएमसी A+ श्रेणी में है। वहीं, नागपुर और पुणे महानगर पालिकाएं ए श्रेणी में शामिल हैं। बी श्रेणी में तीन महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें नासिक, ठाणे और पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिकाएं शामिल हैं। सी श्रेणी में चार महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें ठाणे जिले की कल्याण डोंबिवली और नवी मुंबई महानगर पालिकाएं, पालघर जिले की वसई विरार महानगर पालिका और छत्रपति संभाजीनगर जिले की छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका शामिल हैं। अन्य 19 महानगर पालिकाओं को डी श्रेणी में रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

सीएम भगवंत मान की अकाल तख्त पर पेशी: नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, कुछ ही देर में देंगे स्पष्टीकरण

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब पर कुछ ही देर में अपना स्पष्टीकरण देंगे। मान नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। सीएम ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। वे कुछ ही देर में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना स्पष्टीकरण देंगे। जत्थेदार भी श्री अकाल तख्त पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री मान ने आज का पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में गलन वाली ठंड!: गुरुग्राम पर घने कोहरे का कहर, विजिबिलिटी बेहद कम; IGI एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट्स लेट

दिल्ली-एनसीआर में कितनी बढ़ी ठंड? दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने के बावजूद गलन वाली ठंड जारी है। बुधवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में पारा 2.0 डिग्री, गाजियाबाद में 4.8 डिग्री, गुरुग्राम में 0.8 डिग्री और फरीदाबाद में 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। फरीदाबाद में भी छाया कोहरा फरीदाबाद में दो-तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार सुबह फिर छाया कोहरा वाहन चालकों को करना अपना परेशानी का सामना कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ी जिसमें खासकर दोपहिया चालकों को परेशानी हुई। #WATCH | Delhi | As cold waves grip the national capital, few flights are delayed at IGI Airport due to fog. (Visuals from Indira Gandhi International Airport) pic.twitter.com/ysKP7xjQA6 — ANI (@ANI) January 15, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

अंडर-19 विश्वकप 2026: तबाही मचा सकते हैं ये 5 भारतीय; दो का औसत 50+ का, एक ने पाकिस्तान के खिलाफ बरपाया था कहर

अंडर-19 वनडे विश्व कप का आज से आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला गुरुवार को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से होगी। भारतीय अंडर-19 टीम इस बार भी ऐसे खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इस लिस्ट में पांच नाम खास तौर पर चर्चा में हैं। दो बल्लेबाज जिनका औसत 50 से ऊपर है और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाती गेंदों से अपनी धाक जमाई थी। आंकड़ों से भी साफ है कि ये खिलाड़ी किसी भी विरोधी के लिए सिरदर्द बनने वाले हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

संस्कृतियों को जोड़ने की पहल: बाबा विश्वनाथ से रामेश्वरम तक, एक भारत भावना का उत्सव है काशी-तमिल संगमम

सोमनाथ की पवित्र भूमि पर स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने का कुछ दिन पहले ही मुझे सुअवसर मिला। इस पर्व को हम वर्ष 1026 में सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार साल पूरे होने पर मना रहे हैं। इस क्षण का साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग सोमनाथ पहुंचे। यह इस बात का प्रमाण है कि भारतवर्ष के लोग जहां अपने इतिहास और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं, वहीं कभी हार ना मानने वाला साहस भी उनके जीवन की एक बड़ी विशेषता है। यही भावना उन्हें एक साथ जोड़ती भी है। वर्ष 2022 में वाराणसी की धरती पर काशी-तमिल संगमम की शुरुआत हुई थी। मुझे इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला था। तब तमिलनाडु से आए लेखकों, विद्यार्थियों, कलाकारों, विद्वानों, किसानों और अतिथियों ने काशी के साथ साथ प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन भी किए थे। इसके बाद के आयोजनों में इस पहल को और विस्तार दिया गया। इसका उद्देश्य यह था कि संगमम में समय-समय पर नए विषय जोड़े जाएं, नए और रचनात्मक तरीके अपनाए जाएं और इसमें लोगों की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो। प्रयास यह था कि ये आयोजन अपनी मूल भावना से जुड़े रहकर भी निरंतर आगे बढ़ता रहे। वर्ष 2023 के दूसरे आयोजन में टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो कि भाषा इसमें बाधा ना बने। इस कार्यक्रम के दौरान मेरी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से भी हुई, जो इससे पहले सौराष्ट्र-तमिल संगमम के दौरान सोमनाथ आए थे और इससे पहले काशी-तमिल संगमम के समय काशी भी गए थे। ऐसे मंचों को लेकर उनकी सकारात्मक सोच ने मुझे बहुत प्रभावित किया। इसलिए मैंने तय किया कि क्यों ना इस विषय पर अपने कुछ विचार साझा करूं।‘मन की बात’ के एक एपिसोड के दौरान मैंने कहा था कि अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Air India: ईरान ने तनाव के बीच एयरस्पेस किया बंद; एअर इंडिया ने उड़ानों के रूट बदले, जारी की गाइडलाइन

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं विरोध प्रदर्शनों और तनाव के चलते ईरान में एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। जिसके बाद एअर इंडिया ने अपनी उड़ानों के रूट में बदलाव किया है। एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एअर इंडिया ने ईरान की बजाय अन्य वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करेगी, जिसके चलते कई उड़ानों के रूट बदले गए हैं। जिन उड़ानों के रूट बदलना संभव नहीं हो पाया है, उन्हें रद्द कर दिया गया है। यही वजह है कि एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर कहा है, ‘यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले हमारी वेबसाइट पर अपनी उड़ानों का स्टेटस चेक कर लें, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए मतदान आज, IMD ने ठंड और कोहरे को लेकर दी चेतावनी; पढ़ें सुर्खियां

महाराष्ट्र में आज 29 नगर निकायों के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव पर सबसे ज्यादा निगाहें टिकी हैं, जहां 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव ठाकरे–राज ठाकरे गठबंधन के बीच माना जा रहा है। मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत में ठंड ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए शीतलहर, घने कोहरे और कुछ राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विज्ञान जगत में बड़ी उपलब्धि के तहत ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने एक नया एआई सिस्टम विकसित किया है, जो ल्यूकेमिया की पहचान डॉक्टरों से भी अधिक सटीकता से कर रहा है। अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएसएलवी-सी62 मिशन की नाकामी के बीच स्पेन की कंपनी ने दावा किया है कि उसका किड कैप्सूल सुरक्षित है और उसने डाटा भेजा है। वैश्विक स्तर पर भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग सुधरी है और भारत पांच पायदान चढ़कर 80वें स्थान पर पहुंच गया है। मकर संक्रांति पर संगम में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप और डेनमार्क के बीच मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका में पालक पनीर विवाद में भारतीय छात्रों को बड़ी कानूनी जीत मिली है। वहीं ईरान को लेकर ट्रंप के दावों और तेहरान के संकेतों में विरोधाभास बना हुआ है। शिक्षा क्षेत्र में नीट पीजी-2025 के लिए कटऑफ घटाने से हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk