पांच अलग-अलग श्रेणियों में बंटी है 29 महानगर पालिकाएं महाराष्ट्र की महानगर पालिकाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें ए+, ए, बी, सी और डी श्रेणियां शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी महानगर पलिका बीएमसी A+ श्रेणी में है। वहीं, नागपुर और पुणे महानगर पालिकाएं ए श्रेणी में शामिल हैं। बी श्रेणी में तीन महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें नासिक, ठाणे और पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिकाएं शामिल हैं। सी श्रेणी में चार महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें ठाणे जिले की कल्याण डोंबिवली और नवी मुंबई महानगर पालिकाएं, पालघर जिले की वसई विरार महानगर पालिका और छत्रपति संभाजीनगर जिले की छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका शामिल हैं। अन्य 19 महानगर पालिकाओं को डी श्रेणी में रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें