प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दर्ज शिकायत के आधार पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जलापूर्ति घोटाले से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की।सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस टीम ईडी कार्यालय में मौजूद तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर रांची पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।गोपनीयता की शर्त पर रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारपीट के आरोपों के मद्देनजर ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। उस दौरान ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी की थी, जिसमें जबरन प्रवेश और दस्तावेज चोरी के आरोप लगे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें