Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, गैराज में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश के वरिष्ठ पत्रकार ने दी पूरी जानकारी सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने लिखा कि बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू युवक को जलाकर मार डाला गया है। पहले दीपू चंद्र दास को मेमनसिंह में जलाकर मारा गया। उसके बाद शरियातपुर में खोकन चंद्र दास को मारा गया और अब नरसिंहदी में चंचल चंद्र भौमिक को एक दुकान में जिंदा जलाकर मार डाला गया। यह घटना शुक्रवार रात घटित हुई। सलाहउद्दीन ने लिखा, चंचल चंद्र भौमिक कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था और अपने पिता की मौत के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। चंचल की मां बीमार रहती है और उसका एक भाई दिव्यांग है। वह बीते छह साल से नरसिंहदी में रूबल मियां नामक व्यक्ति के गैराज में काम करता था और नरसिंहदी में ही रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को चंचल काम खत्म करने के बाद गैराज में ही सो गया। पास लगे एक सीसीटीवी में दिखा कि देर रात एक व्यक्ति ने चंचल को मारने के इरादे से पेट्रोल डालकर गैराज में आग लगा दी। आग लगाने के काफी देर बाद तक आरोपी वहां खड़ा रहा और जब उसे विश्वास हो गया कि चंचल की मौत हो गई है, तब वहां से गया। चंचल के परिवार ने भी हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आशंका जताई कि धार्मिक कारण से ही चंचल की हत्या की गई है। बांग्लादेश के हिंदू संगठनों और आम लोगों में इस घटना को लेकर घबराहट और डर का माहौल है। हिंदू संगठनों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। ये भी पढ़ें- उस्मान हादी की हत्या के बाद से हिंदू अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...