1 of 12 पहाड़ी राज्यों में बिछी सफेद चादर - फोटो : PTI बर्फबारी की पहली फुहार के साथ ही पहाड़ी राज्यों ने एक बार फिर सर्दी का स्वागत किया है। ऊंची चोटियों से लेकर घाटियों तक हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। शिमला में कड़ाके की ठंड के बीच एनसीसी कैडेट्स अनुशासन और जज्बे के साथ परेड करते नजर आए, तो उत्तराखंड और कश्मीर के पर्यटक स्थलों पर पर्यटक बर्फ में खेलते-कूदते, तस्वीरें खींचते और इस खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंद लेते दिखे। मौसम की इस करवट ने पहाड़ों की खूबसूरती को और निखार दिया है, जिससे जनजीवन और पर्यटन-दोनों पर इसका खास असर देखने को मिल रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 बर्फबारी में घूमते सैलानी - फोटो : PTI हिमाचल में बर्फबारी के बाद बढ़ीं दुश्वारियां, मनाली में हजारों सैलानी फंसे, चार एनएच समेत 683 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात से जहां यातायात ठप है, वहीं बिजली-पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मनाली में हजारों सैलानी फंस गए हैं, जबकि कई दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चुनौती बना हुआ है। मनाली-बंजार क्षेत्र में शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद रखने पड़े। कुल्लू जिले के भरमानी मंदिर मार्ग पर दो युवक बीते दो दिनों से फंसे हुए हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। शुक्रवार को बर्फबारी के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 683 सड़कें प्रदेशभर में बंद हैं। 3 of 12 शिमला में बर्फबारी - फोटो : PTI शिमला से किन्नौर का संपर्क कटा शिमला से किन्नौर का संपर्क पूरी तरह कट गया है। मनाली-लाहौल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें