क्रूज ने राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीति का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कथित तौर पर दानदाताओं को चेतावनी दी कि टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर सकते हैं और राष्ट्रपति के महाभियोग का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 की शुरुआत में ट्रंप की ओर से टैरिफ लागू करने के बाद उन्होंने और कुछ अन्य सीनेटरों ने राष्ट्रपति से फोन पर बात की और उनसे टैरिफ वापस लेने का आग्रह किया। रिपब्लिकन सांसद टेड क्रूज की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन के भीतर की दरारें सुर्खियों में आ गई हैं। इस रिकॉर्डिंग में अमेरिकी सांसद ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो और राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रोकने के लिए वेंस, नवारो और राष्ट्रपति ट्रंप को दोषी ठहराया।रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 मिनट की ये ऑडियो रिकॉर्डिंग एक रिपब्लिकन सूत्र की ओर से सामने आई। इसे बीते साल 2025 के शुरुआती और मध्य समय में रिकॉर्ड किया गया था। इनमें क्रूज निजी दानदाताओं से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसमें रिपब्लिकन सांसद खुद को एक पारंपरिक मुक्त व्यापार समर्थक और हस्तक्षेपवादी रिपब्लिकन के रूप में पेश करते हैं।उन्होंने दावा किया कि आधी रात के बाद तक चली वह बातचीत जाहिर तौर पर अच्छी नहीं रही। क्रूज ने कहा कि ट्रंप ने उन पर चिल्लाया और अपशब्द कहे। क्रूज ने दानदाताओं से कहा, ‘ट्रंप का मूड खराब था। मैंने उनसे कई बार बात की है, जब वे बहुत खुश थे। लेकिन यह उनमें से एक नहीं था।‘रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रूज ने ट्रंप से कहा, ‘मिस्टर प्रेसिडेंट, अगर हम नवंबर (2026) तक पहुंचते हैं। लोगों के खाते में 30 प्रतिशत की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें