#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Addressing Karyakarta Sammelan, Union Home Minister Amit Shah says, “This year marks the 150th anniversary of Vande Mataram… PM Modi’s government has decided to celebrate the 150th anniversary of Vande Mataram nationwide… But look at… https://t.co/KHDufzeHO4 pic.twitter.com/bgYHkmUh2n — ANI (@ANI) January 31, 2026 अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि बंगाल के लोग टीएमसी को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। इसी के साथ गृहमंत्री ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर वंदे मातरम के अपमान का भी आरोप लगाया।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘इस साल वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ है। पीएम मोदी की सरकार ने पूरे देश में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाने का फैसला किया है, लेकिन विडंबना देखिए। जब बंगाल में जन्मे और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम पर संसद में चर्चा हुई, तो ममता बनर्जी के सांसदों ने चर्चा का विरोध किया। क्या बंगाल की धरती वंदे मातरम के इस विरोध को बर्दाश्त कर सकती है? हमें यह संदेश बंगाल के हर व्यक्ति, हर वोटर, हर नागरिक तक पहुंचाना है कि ममता बनर्जी और टीएमसी वोट बैंक की राजनीति और घुसपैठियों को खुश करने के लिए वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं।“उन्होंने आगे कहा, ‘वंदे मातरम का विरोध करके ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि वह बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रही हैं। मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि अगले चुनावों में बंगाल की पहचान का विरोध करने वाली टीएमसी को पूरी तरह से उखाड़ फेंकें और यहां देशभक्तों की सरकार लाएं।‘वहीं आनंदपुर अग्न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें