PM Modi: 'भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे', व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट

Great news for India and USA! We have agreed on a framework for an Interim Trade Agreement between our two great nations. I thank President Trump for his personal commitment to robust ties between our countries. This framework reflects the growing depth, trust and dynamism of… https://t.co/zs1ZLzamhd— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026 अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया गया, जिससे भारत के निर्यातकों को बड़ा बाजार मिलेगा। अमेरिका का लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार अब MSMEs, किसानों और मछुआरों के लिए खुला। निर्यात बढ़ने से लाखों नए रोजगार, खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए पैदा होंगे। जेनेरिक दवाएं, हीरे-जवाहरात और विमान के पुर्जों पर टैरिफ 0% होगा। होगा। टेक्सटाइल, रेडीमेड कपड़े, चमड़ा, जूते, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और कुछ मशीनरी में अवसर बढ़ेंगे। गेहूं, चावल, मक्का, दूध, पनीर, पोल्ट्री और अन्य संवेदनशील उत्पादों पर कोई समझौता नहीं। अमेरिका के कृषि और औद्योगिक सामान पर टैरिफ घटाए जाएंगे, जैसे मेवे, फल, सोयाबीन तेल, शराब और पशु आहार। डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले जीपीयू, अन्य तकनीकी सामान और डिजिटल व्यापार में सहयोग बढ़ेगा। दोनों देश मिलकर सप्लाई चेन मजबूत करेंगे और तीसरे देशों की नीतियों से सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। अगले 5 साल में भारत 500 अरब डॉलर का ऊर्जा, विमान, धातु, तकनीक और कोल का सामान अमेरिका से खरीदेगा। ढांचे को तुरंत लागू किया जाएगा और भविष्य में पूरा द्विपक्षीय व्यापार समझौता फाइनल करने की दिशा में काम होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘हम दो महान देशों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अहम बातें: दोनों देशों ने जारी किया संयुक्त बयान, आम लोगों के लिए क्या बदलेगा?

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर दी गई है। दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय किया है और इस पर संयुक्त बयान जारी किया है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा मिलने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। अंतरिम व्यापार समझौते के इस ढांचे में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में बड़ी कटौती की है, जिससे निर्यात, रोजगार और MSME सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर भारत ने कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा भी बरकरार रखी है। अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया गया, जिससे भारत के निर्यातकों को बड़ा बाजार मिलेगा। अमेरिका का लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार अब MSMEs, किसानों और मछुआरों के लिए खुला। निर्यात बढ़ने से लाखों नए रोजगार, खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए पैदा होंगे। जेनेरिक दवाएं, हीरे-जवाहरात और विमान के पुर्जों पर टैरिफ 0% होगा। होगा। टेक्सटाइल, रेडीमेड कपड़े, चमड़ा, जूते, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और कुछ मशीनरी में अवसर बढ़ेंगे। गेहूं, चावल, मक्का, दूध, पनीर, पोल्ट्री और अन्य संवेदनशील उत्पादों पर कोई समझौता नहीं। अमेरिका के कृषि और औद्योगिक सामान पर टैरिफ घटाए जाएंगे, जैसे मेवे, फल, सोयाबीन तेल, शराब और पशु आहार। डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले जीपीयू, अन्य तकनीकी सामान और डिजिटल व्यापार में सहयोग बढ़ेगा। दोनों देश मिलकर सप्लाई चेन मजबूत करेंगे और तीसरे देशों की नीतियों से सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। अगले 5 साल में भारत 500 अरब डॉलर का ऊर्जा, विमान, धातु, तकनीक और कोल का सामान अमेरिका से खरीदेगा। ढांचे को तुरंत लागू कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

टैरिफ घटा, कृषि और डेयरी क्षेत्र में समझौता नहीं: पीयूष गोयल ने बताई भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की रूपरेखा

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर दी गई है। इसे दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार इस फ्रेमवर्क से भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा अमेरिकी बाजार खुलेगा, जबकि संवेदनशील कृषि और डेयरी क्षेत्रों की पूरी सुरक्षा रखी गई है। समझौते के तहत टैरिफ में बड़ी कटौती और बाजार पहुंच बढ़ाने पर सहमति बनी है। अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत ड्यूटी आज से हटाएगा। भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ दर घटाकर 18 प्रतिशत की जाएगी। टेक्सटाइल, परिधान, लेदर, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल, होम डेकोर, आर्टिजन उत्पाद और कुछ मशीनरी को बड़ा लाभ मिलेगा। जेनेरिक दवाओं, रत्न-हीरा और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर टैरिफ शून्य करने की बात कही गई है। ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ रेट कोटा मिलेगा। एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर छूट दी जाएगी। पीयूष गोयल ने साफ कहा कि समझौते में भारत ने अपने संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है। मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, चीज, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस उत्पादों को संरक्षण दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों और ग्रामीण आजीविका पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। व्यापार खोलने के साथ घरेलू हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी गई है।संयुक्त बयान के अनुसार भारत और अमेरिका अंतरिम समझौते के लिए तय ढांचे को तुरंत लागू करेंगे और इसे अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह फ्रेमवर्क दोनों देशों की व्यापक द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराता है। यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: भारत-US अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, पप्पू यादव गिरफ्तार; भारत बना अंडर-19 विश्वकप विजेता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश और दुनिया में कई अहम घटनाक्रम एक साथ सामने आए हैं। भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर व्यापक द्विपक्षीय डील की दिशा में बातचीत तेज करने का संकेत दिया है। बिहार में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 1995 केस में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के दौरे पर मलयेशिया जा रहे हैं, जहां 800 कलाकारों के सांस्कृतिक स्वागत की तैयारी है। मुंबई मेयर चुनाव के लिए नामांकन और वोटिंग की तारीख तय हो चुकी है और भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में माना जा रहा है। देशभर में ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कड़ा जवाब दिया। वैश्विक कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका ने ईरान के तेल कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें एक भारतीय कंपनी भी शामिल है। खेल जगत में अंडर-19 खिताब सहित लगातार वैश्विक जीत से भारतीय क्रिकेट का कद और मजबूत हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, हादसे में छह की मौत; कई घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बस में सवार युवकों ने लघुशंका के लिए बस रुकवाई और उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, इसी दौरान युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों को लघुशंका लगी तो बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के मध्य चालक ने रोक लिया। जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बस में सवार युवकों ने लघुशंका के लिए बस रुकवाई और उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, इसी दौरान युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों को लघुशंका लगी तो बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के मध्य चालक ने रोक लिया। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम

दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘अमेरिका और भारत इस ढांचे को तुरंत लागू करेंगे और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। जिससे संदर्भ की शर्तों में सहमत रोडमैप के अनुरूप पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा किया जा सके।‘यह अंतरिम व्यापार समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को भारत के साथ एक समझौते की घोषणा के बाद आया है। इसके तहत भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद रोकने और व्यापार बाधाओं को कम करने के बदले में भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाएगा।भारतीय व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा था कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच मार्च में एक औपचारिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारत अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करेगा। उन्होंने बताया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार है। उन्होंने यह भी कहा था कि संयुक्त बयान के बाद इस समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा और मार्च के मध्य तक फॉर्मल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।मंत्री ने यह भी साफ किया था कि संयुक्त बयान के जारी होने के बाद ट्रंप सरकार अमेरिकी टैरिफ को 18 फीसदी तक घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करेगी। वहीं, दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी होने के बाद इस मामले में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। कहा जा सकता है कि मार्च के महीने में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा सामने आ जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Cab Strike: आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो की हड़ताल, लोगों की बढ़ेगी मुसीबत; जानें क्यों लिया ये फैसला

यूनियन ने सरकार से मांग की है कि ऑटो, टैक्सी और बाइक टैक्सी के लिए तुरंत एक न्यूनतम किराया तय किया जाए और यह फैसला ड्राइवरों के साथ बातचीत के बाद ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने निजी (सफेद नंबर प्लेट) गाड़ियों के कमर्शियल इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने या उन्हें कमर्शियल श्रेणी में बदलने की बात कही है। इसके अलावा, यूनियन चाहती है कि सरकार इन कंपनियों पर कड़ी नजर रखे ताकि उनकी मनमानी पर लगाम लग सके और ड्राइवरों का शोषण बंद हो। इस हड़ताल का आह्वान तेलंगाना गिग वर्कर्स यूनियन और दूसरे संगठनों ने मिलकर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एलान किया कि 7 फरवरी को पूरे देश में ड्राइवर काम बंद रखेंगे। उनका कहना है कि न तो उनका कोई किराया तय है और न ही कोई नियम, बस उनका शोषण हो रहा है।यूनियन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखकर अपनी शिकायतें बताई हैं। ड्राइवरों का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई किराया तय नहीं है, इसलिए कंपनियां अपनी मर्जी से पैसे काटती हैं। इस वजह से ड्राइवरों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है और उनकी कमाई का कोई भरोसा नहीं रह गया है।शनिवार को हड़ताल की वजह से आपको आने-जाने में काफी दिक्कत हो सकती है। हो सकता है कि कुछ शहरों में इसका असर कम हो और कुछ में ज्यादा, इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहली बात तो यह है कि ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप्स पर गाड़ियां मिलना बहुत मुश्किल होगा। अगर कोई गाड़ी मिल भी गई तो मांग ज्यादा होने की वजह से उसका किराया बहुत बढ़ा हुआ हो सकता है। ऐसे में अच्छा यही रहेगा कि आप घर से निकलने के लिए मेट्रो, बस या अपनी निजी गाड़ी जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें, खासकर सुबह और शाम के समय जब भीड़ ज्यादा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Team India: विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

1 of 6 भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI/IANS आइए जानते हैं 2024 से अब तक भारत ने किन टूर्नामेंट्स में अपनी धाक जमाई… भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो वर्षों में चार विश्व खिताब और एक चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने अलग-अलग वर्ग में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है और अब युवा खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया है कि भारत का क्रिकेट में भविष्य कितना उज्जवल है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI पुरुष टी20 विश्व कप का जीता खिताब (2024) भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी। 3 of 6 भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता - फोटो : X / @GautamGambhir रोहित की अगुआई में जीती चैंपियंस ट्रॉफी (2025) भारत ने 2025 की शुरुआत में रोहित शर्मा की अगुआई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: 'दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा', इस्लामाबाद आत्मघाती हमले पर भारत ने PAK को दिखाया आईना

भारत ने इस्लामाबाद की मस्जिद में बम धमाके को निंदनीय बताते हुए इसमें हुई जानमाल की हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने में व्याप्त समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के बजाय अपने घरेलू संकटों के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित करने का विकल्प चुन रहा है।‘विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस तरह के हर आरोप को पूरी तरह से खारिज करता है, जो निराधार और निरर्थक है। बता दें कि जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक 31 लोगों की मौत और 169 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आत्मघाती हमले के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक ए तालिबान (टीटीपी) से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया था। जहां यह धमाका हुआ है वो पाकिस्तान के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों की मस्जिद है।घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक आत्मघाती यानी फिदायीन हमला था। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar : पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने प्रॉपर्टी मामले में पुलिस की कार्रवाई; बोले- हो रही हत्या की साजिश

नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस सिस्टम और सरकार पर हमला करने वाले पूर्णिया सांसद के आवास पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देर रात पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने प्रॉपर्टी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव ने एक घर को किराये पर लेने के बाद उसमें कार्यालय बना लिया था। पप्पू यादव पर धोखे से आवास को किराये पर लेने का आरोप है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे लोग पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है। तीन दिन पहले कोर्ट ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत किया था, जिसमें पप्पू यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। अब पुलिस पप्पू यादव की गिरफ्तारी का वारंट लेकर आई है। वहीं उनके घर के बहार पप्पू यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यह कार्रवाई पटना के मंदिरी स्थित आवास पर की जा रही है।इस संबंध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मैं चूंकि नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार के सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, जो सरकार और पटना पुलिस को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए पटना पुलिस मुझे मरवाना चाहती है। देर रात गर्दनीबाग़ थाने की पुलिस अचानक आकर मुझे जबरन ले जाने लगी। मैंने पूछा कि क्या मामला है तो पुलिस ने कहा मेरे साथ चलिए, कोर्ट का आदेश है।पप्पू यादव ने पुलिसकर्मी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक सिविल ड्रेस में दीपक नाम के एक दारोगा ने मेरे साथ बदतमीजी की है। उन्होंन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk