1 of 6 भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI/IANS आइए जानते हैं 2024 से अब तक भारत ने किन टूर्नामेंट्स में अपनी धाक जमाई… भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो वर्षों में चार विश्व खिताब और एक चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने अलग-अलग वर्ग में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है और अब युवा खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया है कि भारत का क्रिकेट में भविष्य कितना उज्जवल है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI पुरुष टी20 विश्व कप का जीता खिताब (2024) भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी। 3 of 6 भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता - फोटो : X / @GautamGambhir रोहित की अगुआई में जीती चैंपियंस ट्रॉफी (2025) भारत ने 2025 की शुरुआत में रोहित शर्मा की अगुआई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें