RSS: 'बांग्लादेश में 1.25 करोड़ हिंदू, एकजुट हो जाएं तो...', पड़ोसी देश में हिंदुओं की स्थिति पर बोले भागवत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता को सभी वर्गों को साथ लेकर और आपसी सहमति से बनाया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यूसीसी के नाम पर समाज में किसी भी तरह का विभाजन नहीं होना चाहिए। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान भागवत ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने से पहले करीब तीन लाख सुझाव लिए गए और सभी हितधारकों से चर्चा के बाद ही कानून बनाया गया। यही तरीका पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

गाजियाबाद ट्रिपल सिस्टर सुसाइड: पुलिस जांच में असल बात आई सामने, रिपोर्ट में आत्महत्या वाली रात की पूरी सच्चाई

1 of 8 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें अपने पिता द्वारा कोरियन संस्कृति के प्रति उनके जुनून को देखते हुए उनके मोबाइल फोन छीनने के बाद से अवसाद में थीं। इस वजह से लड़कियां ऑनलाइन गेम नहीं खेल पा रही थीं और अपने कोरियन दोस्तों से बात नहीं कर पा रही थीं। पुलिस ने बताया कि उनके पिता ने बाद में फोन बेच दिए थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 Ghaziabad Triple suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स वारदात वाली रात बहनों ने लिया था मां का फोन घटना की रात का सच घटना की रात, बहनों ने अपनी मां का फोन लिया, लेकिन उस पर कोरियन ऐप का उपयोग नहीं कर सकीं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया, लेकिन कोरियन ऐप तक पहुंच का कोई सबूत नहीं मिला। उंगलियों के निशान, हस्तलिखित सुसाइड नोट और संदेशों को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 3 of 8 फ्लैट में फैली तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मां नहीं पिता के नजदीक थी तीनों बहनें पारिवारिक पृष्ठभूमि और जांच के पहलू जांच में यह भी सामने आया है कि पिता चेतन कुमार की 2015 में एक लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे पुलिस ने आत्महत्या मानकर खारिज कर दिया था। मरने वाली बहनों, निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की अपने पिता से मांओं की तुलना में अधिक निकटता थी, जैसा कि उन्होंने सुसाइड नोट में पिता का उल्लेख करके दर्शाया। 4 of 8 भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

सूरजकुंड मेला हादसा: डीजीपी के निर्देश पर कार्रवाई तेज, पुलिस ने संचालक कंपनी के दो लोगों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। टीम वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उधर, शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचकर शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान घायलों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। पुलिस विभाग को उन पर गर्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की अनुकंपा नीति के तहत शहीद के परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाएगी और योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पांच घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद और सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

U-19 World Cup 2026: अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम की वतन वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं #WATCH | Maharashtra | ICC Under-19 Cricket World Cup champions, Team India, receive a grand welcome as they arrive in Mumbai. pic.twitter.com/rX8ICjHwks — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Maharashtra | ICC Under-19 Cricket World Cup champions, Team India, receive a grand welcome as they arrive in Mumbai. pic.twitter.com/oaGli87BKz — ANI (@ANI) February 8, 2026 अंडर-19 विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम की रविवार को वतन वापसी हो गई। मुंबई एयरपोर्ट पर आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम का भव्य स्वागत हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

Trade Deal: 'भारत पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने में सक्षम', व्यापार समझौते पर बोले गोयल

भारत और अमेरिका के बीच हालिया व्यापार समझौता दोनों देशों के रिश्ते को और बेहतर व नई दिशा देने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में अब केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस समझौते को लेकर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को उन्होंने कहा कि भारत को अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के सामान खरीदने में कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने इसे बहुत ही सुरक्षित बताया, क्योंकि उनका मानना है कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था अगले पांच साल में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर की मांग पैदा करेगी। गोयल ने बताया कि वर्तमान में भारत 300 अरब डॉलर का सामान अमेरिका से खरीद सकता है, जो अभी वह दुनिया के अन्य देशों से लेता है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत भारत अगले पांच साल में ऊर्जा उत्पाद, विमान और पार्ट्स, कीमती धातु, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोयला अमेरिका से खरीदने का इरादा रखता है। किसानों की आय पर जोर देते हुए गोयल ने कहा कि अमेरिकी बाजार किसानों को अधिक मूल्य देगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका के व्यापार समझौतों से किसानों को नई निर्यात संभावनाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें बेहतर दाम और लाभ मिलेगा।गोयल ने कहा कि आज भारत व्यापार समझौतों की बातचीत ताकत और आत्मविश्वास के साथ कर रहा है। उनका मानना है कि भारत भविष्य में 35 ट्रिलियन डॉलर का बाजार पेश कर सकता है, और यही हमारी सबसे बड़ी वार्ता ताकत है। गोयल ने यह बात भारत-अमेरिका के बीच शुल्क समझौते के बाद पीटीआई वीडियो को दिए अपने पहले इंटरव्यू में कही। यह समझौता दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार समझौत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Mohan Bhagwat: 'संघ में 75 साल बाद बिना जिम्मेदारी काम करना चाहिए', आरएसएस प्रमुख भागवत ने क्यों कही ये बात?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख कौन बन सकता है, इस बात को लेकर बड़ा बयान दिया। भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का होना जरूरी नहीं है, केवल एक शर्त है, जो बने वह हिंदू होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जाति के आधार पर पद का चयन नहीं किया जाता, केवल हिन्दू होने की शर्त जरूरी है। बता दें कि मोहन भागतव ने मुंबई में आयोजित आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कही। इस मौके पर कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जाति से नहीं बल्कि हिंदू होने से ही इस पद के लिए पात्रता तय होती है।इस दौरान मोहन भागवत ने उनकी उम्र 75 साल हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संघ ने उनसे काम जारी रखने को कहा है। उन्होंने साफ किया कि संघ में पद छोड़ने का फैसला संगठन करता है, न कि कोई व्यक्ति खुद। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख का कोई चुनाव नहीं होता। क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख मिलकर सरसंघचालक का चयन करते हैं। आम तौर पर कहा जाता है कि 75 साल के बाद बिना पद के काम करना चाहिए। मैंने अपनी उम्र के बारे में संघ को बताया, लेकिन संगठन ने मुझसे काम जारी रखने को कहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब भी आरएसएस कहेगा, मैं पद छोड़ दूंगा, लेकिन काम से रिटायर होना कभी नहीं होगा।भागवत ने आगे कहा कि उनके 75 साल पूरे होने पर उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप तो घूम रहे हैं, काम करते रहिए। भागवत ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

सूरजकुंड मेला हादसा: डीजीपी के निर्देश पर कार्रवाई तेज, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

सूरजकुंड मेले में हुए झूला हादसे के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। Faridabad (Haryana) Surajkund Mela joyride collapse | Two arrests have been made. The body of Inspector Jagdish Prasad, who died while trying to save people, was handed over to his family after the postmortem. The injured are stable, the DGP visited them and inquired about their… — ANI (@ANI) February 8, 2026 बता दें कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट दिखा। पर्यटन निदेशक पार्थ गुप्ता और फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को सख्ती से मानक लागू करने के निर्देश दिए गए, जबकि हादसे की जांच जारी है। वहीं अब इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

India-Malaysia Ties: सुरक्षा से लेकर सेमीकंडक्टर तक बड़े समझौते; जानिए पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का पूरा सार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे पर कुआलालंपुर से विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट), पी. कुमारन ने कहा, ‘यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2015 में प्रधानमंत्री की मलयेशिया की पिछली आधिकारिक यात्रा के लगभग एक दशक बाद हो रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दोनों प्रधानमंत्रियों ने हमारी पार्टनरशिप के पूरे दायरे में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

'पाकिस्तान से सीधे संबंधों के मिले सबूत': गोगोई मामले में SIT रिपोर्ट पर CM सरमा का दावा, अब MHA करेगा जांच

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दूसरी ओर अब इस मामले में सियासत और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। ऐसे में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए दावा किया है कि एसआईटी रिपोर्ट में अली तौकीर शेख एलिजाबेथ गोगोई और गौरव गोगोई तीनों के पाकिस्तान से सीधे संबंध होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखकर कैबिनेट मंत्री भी हैरान रह गए। सीएम सरमा ने कहा कि असम पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने इस मामले की जांच की और रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट देखने के बाद राज्य कैबिनेट ने फैसला किया कि यह मामला बहुत गंभीर है। इसमें एक मौजूदा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसलिए अब इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाएगी। इसके लिए मामला गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। गोगोई की पत्नी क पाकिस्तान से संबंध- सरमा इस दौरान सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान से संबंध रहे हैं और यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एलिजाबेथ गोगोई मार्च 2011 से मार्च 2012 तक पाकिस्तान में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके परिवार के संबंध एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ बहुत घनिष्ठ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के हितों के लिए काम करता रहा है। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने एक पुरानी तस्वीर का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

UP: नहीं मिला एक भी घुसपैठिया, कई माह चलाया अभियान; मेयर ने कहा था लखनऊ में दो लाख बांग्लादेशी और रोहिंग्या

कई माह के सर्च ऑपरेशन के दौरान लखनऊ में पुलिस को एक भी बांग्लादेशी नहीं मिला। सत्यापन के दौरान ऐसा कोई व्यक्ति नहीं पाया गया, जो अवैध रूप से राजधानी आकर बसा हो। पुलिस ने सभी के दस्तावेज खंगाले हैं। ऑपरेशन अभी जारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के अनुसार, शासन के निर्देश पर राजधानी के पांचों जोन में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीम ने झुग्गी झोपड़ियोंं में जाकर छापा मारा था। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों से उनका पहचान पत्र मांगा गया था। छानबीन में सामने आया कि झुग्गियों में रहने वाले ज्यादातर लोग असम के हैं। सभी ने वैध कागजात पुलिस को दिखाए हैं, जो सत्यापन में सही पाए गए। अभी तक कोई संदिग्ध या अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नहीं मिला है। अभियान जारी है। कोई बांग्लादेशी मिलता है तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।हाल में ही ठाकुरगंज पुलिस ने एटीएस के इनपुट पर एक महिला को गिरफ्तार किया था। महिला के पास से जाली आधार कार्ड मिले थे। छानबीन में सामने आया था कि आरोपी महिला नरगिस ने अलग-अलग नाम से आधार कार्ड बनवाए थे। आरोपी बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत में दाखिल हुई थी। नरगिस ने दो शादियां की थीं। पुलिस ने नरगिस की मदद करने के आरोप में उसके साथी को भी गिरफ्तार किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk