गोरखपुर: गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया प्राकट्योत्सव, पूजा-अर्चना के बाद लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया

भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह से मध्य रात्रि तक, मथुरा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर तक, समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रमे रहे। सुबह उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए और फिर रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान को पूर्ण कराया।गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया, उनका आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते हुए राधा-कृष्ण बने बच्चों को दुलारकर उन्हें उपहार देते रहे।गोरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1295 मौतें; सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीआरआरएमए ने यह रिपोर्ट तैयार की है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में रिपोर्ट पेश की। बाढ़ में मरने वालों की संख्या कितनी हुई? अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई। प्रभावित इलाकों से और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ी है। नेपाल में इतनी तबाही कैसे हुई? 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिरा था। इसके बाद अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों के शहरों और गांवों में भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में बाढ़ के बाद बड़ी तबाही का मंजर देखने को मिला। सरकार की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 32,933 लोग प्रभावित हुए हैं। शिक्षण संस्थानों को हुए नुकसान से 6,500 से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। कितने अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान? बाढ़ प्रभावित इलाकों में चार स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तीन अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कितनी सड़कें और पुल टूटे? करीब 55 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही होती थी। इसके अलावा 37 ऐसे पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, जिनसे वाहन गुजरते थे। 68 झूला पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का विस्तृत आकलन अभी पूरा नहीं हुआ है। सरकार पर क्या आरोप लगा? इस बीच नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन नरसिंह केसी ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने बचाव और राहत अभियान के तालमेल में कमी का आरोप लगाया। केसी प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बचाव और र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

बारिश का रेड अलर्ट: आगरा में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

जिलाधिकारी मनीष बंसल की ओर से जारी यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल की ओर से जारी यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगरा जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 1 min · National Desk

यूक्रेन में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक: सुरक्षा मुख्यालय को बनाया निशाना; जेलेंस्की ने दिया जवाबी कार्रवाई का आदेश

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मध्य कीव में रूस के एक ड्रोन ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस हमले में एजेंसी के प्रमुख के कार्यालय को निशाना बनाया गया था। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा सेवा को निर्देश दिया है कि वह रूस को ‘उचित और ठोस जवाब दे और जहां संभव हो, ऐसा जवाब दे जो इस हमले जैसा ही हो। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 1 min · National Desk

महिला एशिया कप: जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा

महिला एशिया कप: जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंधाना ने इसके बाद बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड की झड़ी लग गई। उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रन बनाए और भारत ने हॉन्गकॉन्ग चीन को 137 रन से हराकर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। कभी-कभी मैदान पर उतरने से पहले कही गई एक छोटी-सी बात भी खिलाड़ी का तनाव कम कर देती है। भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने से पहले उनकी साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और मैच को लेकर मजेदार अंदाज में बातचीत की। ‘यह बेहद मुश्किल मैच होने वाला है…’ बीसीसीआई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मंधाना ने जेमिमा के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया। मैच से एक दिन पहले वीडियो कॉल पर जेमिमा ने मंधाना को शुभकामनाएं दी थीं। मंधाना ने कहा, ‘ओह जेमी! हमें जेमी की निश्चित रूप से बहुत याद आती है। दुर्भाग्य से उसे चोट लग गई। मुझे याद है कि मैच से पहले मैं वीडियो कॉल पर थी और उसने मुझे शुभकामनाएं दी थीं। उसने कहा था- यह बेहद मुश्किल मैच होने वाला है। मेरी बल्लेबाजी को जानते हुए उसने कहा- मुझे पता है कि यह बेहद मुश्किल मैच होगा, देखते हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी: आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद

1 of 6 द्वारका अंडरपास में भरा पानी - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राजधानी दिल्ली में शुक्रवार दोपहर हुई भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों, विशेषकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के आसपास गंभीर जलभराव कर दिया। अगले सप्ताह होने वाले प्रतिष्ठित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इस स्थिति ने दिल्ली की विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल की भारी कमी को उजागर कर दिया है। 2 of 6 बारिश के बाद जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चिंता राष्ट्रीय राजधानी 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जलभराव की इस समस्या ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 3 of 6 द्वारका अंडरपास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला द्वारका अंडरपास में फंसी बस लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र वाले द्वारका अंडरपास (जो पालम और आईजीआई डोमेस्टिक एरिया को जोड़ता है) में भारी जलभराव हो गया। यहां कुछ समय के लिए एक डीटीसी बस भी फंस गई थी। 4 of 6 बारिश के बाद दिल्ली में जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह पीडब्ल्यूडी की सफाई पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी के अनुसार, पास के महरमपुर इलाके में बाढ़ आने के कारण अंडरपास में पानी भर गया था। हालांकि, बाद में अस्थायी पंपों की मदद से पानी निकालकर यातायात बहाल कर दिया गया और अन्य बसों का रूट डायवर्ट किया गया। 5 of 6 बारिश के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी के संदेश से मेलोनी खुश: बोलीं- दोस्ती के लिए धन्यवाद; इटली की प्रधानमंत्री को क्यों मिल रही बधाइयां?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। इसके बाद पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और भारत-इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही। पीएम मोदी ने मेलोनी को लेकर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मेलोनी का लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहना इटली के लोगों के भरोसे का प्रतिबिंब है। उन्होंने मेलोनी को व्यक्तिगत रूप से अपनी मित्र बताया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व और दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने मेलोनी को आगे की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं। भारत-इटली रिश्तों पर पीएम मोदी ने क्या कहा? इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, प्रिय नरेंद्र मोदी, आपकी बातों और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। आज इटली और भारत के बीच संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। पिछली मुलाकात के दौरान शुरू की गई ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है और साथ ही दोनों देशों की विशेषज्ञता को मिलाकर विकास के नए अवसर पैदा करने की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। इटली और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

एसएनएपी घोटाला: अमेरिका का मोस्ट वांटेड भगोड़ा मंजीत जालंधर में गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी कर आया था भारत

मंजीत सिंह बेदी ताकोमा में ‘एशियन ग्रॉसरी स्टोर’ नाम से किराना दुकान चलाता था और अमेरिकी सरकार की ‘सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम’ यानी एसएनएपी योजना से जुड़े लाभार्थियों को राशन उपलब्ध करवाता था। आरोप है कि उसने जरूरतमंद लोगों के ईबीटी कार्ड से सामान की खरीदारी करने के बजाय कार्ड स्वाइप कर उन्हें नकद रकम देना शुरू कर दिया और बदले में उस रकम का 50 प्रतिशत अपने पास रखता था। अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक मार्च 2024 से जून 2025 के बीच की गई इस कथित धोखाधड़ी से अमेरिकी सरकार को कम से कम 6 लाख डॉलर यानी करीब 5.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 1 min · National Desk

जन्माष्टमी: राधा-रुक्मिणी नहीं, यहां सुदामा संग विराजते हैं कृष्ण; 5000 साल पुरानी दोस्ती के गवाह गट्ठर वृक्ष

श्रीमद्भागवत पुराण और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, कंस वध के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। एक दिन गुरुमाता के आदेश पर श्रीकृष्ण और सुदामा पास के जंगल (वर्तमान नारायणा गांव) में ईंधन के लिए लकड़ियां एकत्र करने गए थे। लकड़ियां इकट्ठा करते-करते शाम ढल गई और अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों मित्रों ने लकड़ियों के गट्ठर वहीं रख दिए। रात भर तेज बारिश होती रही और अगले दिन सुबह गुरु सांदीपनि दोनों बालकों को खोजते हुए जंगल पहुंचे और उन्हें वापस आश्रम ले आए। बारिश के कारण लकड़ियों के दोनों गट्ठर वहीं छूट गए। कालक्रम में भगवत् कृपा से वही लकड़ियों के गट्ठर हरे-भरे होकर ‘दिव्य वृक्ष’ के रूप में विकसित हो गए। आज 5,000 साल बीत जाने के बाद भी मंदिर परिसर के दोनों ओर ये दोनों ‘गट्ठर वृक्ष’ मौजूद हैं, जिनमें आज भी हरे-भरे पत्ते आते हैं। श्रद्धालु इन्हें कृष्ण-सुदामा की मित्रता की निशानी मानकर इनकी परिक्रमा और पूजा-अर्चना करते हैं। उपलब्ध स्थानीय रिपोर्टों में भी मंदिर के दोनों ओर लकड़ियों के गट्ठरों से बने माने जाने वाले हरे-भरे वृक्षों का उल्लेख है।नारायणा धाम में एक साथ होती है श्रीकृष्ण सुदामा की पूजानारायणा धाम वही स्थान है, जहां श्रीकृष्ण-सुदामा की कथा का सबसे चर्चित प्रसंग घटा था। वन जाते समय गुरुमाता ने दोनों बालकों को रास्ते में खाने के लिए दो मुट्ठी चने दिए थे। रात में बारिश के दौरान जब श्रीकृष्ण पेड़ पर थे, तब सुदामा ने नीचे रहकर भूख लगने पर श्रीकृष्ण के हिस्से के चने भी अकेले खा लिए। जब श्रीकृष्ण ने पूछा तो सुदामा ने चने खाने की बात छिपा ली।मान्यता है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

तुकाराम की राह पर चला बंगलूरू खाद्य सुरक्षा विभाग: मशहूर क्लब पर की कार्रवाई, खाने में क्या-क्या गड़बड़ी मिली?

40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची कहां मिली? रसोई में साफ-सफाई और रंगों को लेकर क्या गड़बड़ी? अब क्लब पर क्या कार्रवाई होगी? विभाग ने तीन सितंबर को सहकारनगर स्थित चेयरमैन क्लब की रसोई का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर के निर्देश पर हुई इस जांच में रसोई और खाद्य सामग्री से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आईं। अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद क्लब की रसोई को बंद कर दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।जांच के दौरान खाने में इस्तेमाल के लिए रखी गई करीब 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा पांच किलो ब्रेडक्रम्ब्स और दो किलो सजीरा खाद्य उत्पादों पर सही तरीके से लेबल नहीं लगाया गया था। अधिकारियों ने इसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन बताया। खाद्य सामग्री के भंडारण और इस्तेमाल से जुड़े जरूरी सुरक्षा उपाय भी ठीक से नहीं अपनाए गए थे।अधिकारियों के अनुसार, खाना बनाने और सामान रखने वाली जगहों पर बेहद खराब स्वच्छता व्यवस्था मिली। खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल या भंडारण के लिए ऐसे कृत्रिम रंग भी पाए गए, जिनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। विभाग ने कहा कि इस तरह का भंडारण खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है और इससे खाने की गुणवत्ता तथा सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त श्रीनिवास के अनुसार, गंभीर खामियों और अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए रसोई बंद करने का फैसला लिया गया। विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk