इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। इसके बाद पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और भारत-इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही। पीएम मोदी ने मेलोनी को लेकर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मेलोनी का लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहना इटली के लोगों के भरोसे का प्रतिबिंब है। उन्होंने मेलोनी को व्यक्तिगत रूप से अपनी मित्र बताया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व और दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने मेलोनी को आगे की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं। भारत-इटली रिश्तों पर पीएम मोदी ने क्या कहा? इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, प्रिय नरेंद्र मोदी, आपकी बातों और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। आज इटली और भारत के बीच संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। पिछली मुलाकात के दौरान शुरू की गई ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है और साथ ही दोनों देशों की विशेषज्ञता को मिलाकर विकास के नए अवसर पैदा करने की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। इटली और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें