Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹1200 तक टूटी, सोना ₹660 सस्ता

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोना 660 रुपये सस्ता होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1200 रुपये गिरकर 2.62 लाख प्रति किलो पर आ गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी की कीमतें चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना की कीमतों में 1,957 रुपये का उछाल देखने को मिला। सोना 1.25% चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।पिछले दिन बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपये उछलकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली गिरावट के साथ 5,080 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत लुढ़ककर 82.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों के बाद गुरुवार को एशियाई कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मजबूत जॉब डेटा से यह संकेत मिला है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं कर सकता, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल गांधी हमलावर: पूछा- लाखों मजदूर-किसान सड़क पर, क्या मोदीजी सुनेंगे; क्या किसी ग्रिप की पकड़ बहुत मजबूत?

देशभर में जहां एक ओर चार श्रम संहिता को लेकर घमासान सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मजदूरों और किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि मजदूरों को डर है कि सरकार द्वारा लाई गई चार नई श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर सकती हैं। आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026 उनका कहना है कि इन कानूनों से काम के घंटे, नौकरी की सुरक्षा और यूनियनों की ताकत पर असर पड़ सकता है, जिससे मजदूरों की स्थिति और कठिन हो सकती है। कांग्रेस नेता ने किसानों की चिंताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों को आशंका है कि सरकार के व्यापार समझौते उनकी आजीविका पर चोट कर सकते हैं।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि अगर सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद देश में आए, तो किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पाएगा। राहुल गांधी ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर इस योजना को कमजोर किया गया या खत्म किया गया, तो गांवों में गरीब परिवारों का आखिरी सहारा भी छिन जाएगा।अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने मनरेगा योज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: समय से पहले गर्मी की दस्तक, बांदा में पारा 30 के पार; प्रयागराज-वाराणसी सहित ये जिले रहे सबसे गर्म

बुधवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में पारा 29.6 डिग्री और प्रयागराज में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर की धूप में लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। इस तरह माैसम ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सर्दी की पकड़ ढीली पड़ रही है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार, पछुआ हवा के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रात के तापमान में अभी बहुत बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। फरवरी में हुआ अप्रैल की गर्मी का अहसास राजधानी में दिन की तेज धूप अब सहन से बाहर होती जा रही है। बुधवार को कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस बार फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। रात की ठंड भी कमजोर पड़ी है। बहुत से लोग अब पंखा चलाकर सोने लगे हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में और थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार पछुआ हवा के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। किसी बड़े बदलाव के फिलहाल संकेत नहीं हैं। अगले तीन-चार दिन तक माैसम शुष्क रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश के बिजली कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल आज, हर जिले में होंगे धरना-प्रदर्शन; पड़ेगा ये असर

निजीकरण एवं ऊर्जा (संशोधन) बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश के सभी बिजली कर्मी हिस्सा लेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को सभी जिलों और परियोजनाओं पर बिजली कर्मी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ में दोपहर 12 बजे शक्ति भवन मुख्यालय पहुंच कर निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने, संविदा कर्मियों की छंटनी बंद करने के नारे के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: बांग्लादेश में मतदान आज, अमर उजाला के मंच पर शब्द साधकों का सम्मान; पहाड़ों पर बर्फ का अलर्ट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश-दुनिया में आज कई अहम मोर्चों पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अमर उजाला शब्द सम्मान 2025 समारोह में सुर और साहित्य का खास संगम दिखा, जहां उस्ताद शुजात हुसैन खान की सितार प्रस्तुति के बीच कई प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने शब्द और संगीत के रिश्ते को केंद्र में रखा। दूसरी ओर बांग्लादेश में आम चुनाव हो रहे हैं। राजनीतिक अस्थिरता, अंतरिम सरकार के फैसलों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरों के बीच कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया जा रहा है, जबकि नतीजों की विश्वसनीयता पर भी बहस जारी है। वहीं, मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत में नया बदलाव दिख रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। सियासत में कांग्रेस पर एक नई किताब के हवाले से राष्ट्रीय हितों से समझौते के आरोपों को लेकर विवाद गहराया है। विदेश मोर्चे पर ईरान ने अमेरिका पर भरोसा कम होने की बात कही है और साफ किया है कि वह बातचीत और जवाबी कार्रवाई दोनों के लिए तैयार है। मुंबई के भायखला में एक 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में आरबीआई ने लोन के साथ जबरन बीमा बेचने पर सख्त रुख दिखाया है। खेल जगत में भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज है। वहीं मनोरंजन जगत में जानी ने अरिजीत सिंह के साथ तस्वीरें साझा कर भावुक संदेश दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी पुलिस कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: मौसम ने ली नई करवट, हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; मैदानी इलाकों में चढ़ेगा पारा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 फरवरी के आसपास जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके उलट दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत मैदानी क्षेत्रों में धूप तेज रहेगी और दिन का तापमान ऊपर जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और उससे सटे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर करीब 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती प्रसार बना है। साथ ही मध्य और ऊपरी स्तर पर एक ट्रफ सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से असर में है और दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 और 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इन सिस्टम के चलते पहाड़ी राज्यों में बादल, बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन रही है।हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रा और शिंकुला दर्रा क्षेत्र में नई बर्फ गिरने की पुष्टि हुई है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस समय के हिसाब से काफी कम है। कई मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखा गया, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में सुबह और शाम कोहरा छा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में तय तारीखों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उसके बाद तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में आज चुनाव: कब तक आएंगे नतीजे, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बीच क्या हैं सुरक्षा इंतजाम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश में आज (12 फरवरी) को चुनाव के लिए क्या समय निर्धारित किया गया है? इसमें कितनी पार्टियां मैदान में हैं और कितने उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं? कौन-कौन इस चुनाव में वोट डाल सकता है? बीते दिनों में धार्मिक और राजनीतिक हिंसा के क्या आंकड़े सामने आए हैं? अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं? बांग्लादेश में इस चुनाव के लिए क्या मुद्दे हैं? आइये जानते हैं… बांग्लादेश में आज (12 फरवरी) को आम चुनाव का आयोजन किया जाना है। इन चुनावों पर भारत से लेकर अमेरिका और चीन से लेकर पाकिस्तान तक की नजर बनी हुई है। खासकर बांग्लादेश में लगातार बदलती स्थिति को देखते हुए। दरअसल, भारत के इस पड़ोसी मुल्क में प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद से धार्मिक हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कई संगठनों ने आंकड़े भी जारी किए हैं। दूसरी तरफ इन चुनावों की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन चुनाव में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने सबसे बड़ी पार्टी- आवामी लीग को ही प्रतिबंधित करवा दिया। इसके अलावा राजनीतिक हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कि निष्पक्ष चुनाव के दावों पर भी प्रश्न चिह्न लगा रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US: अमेरिका पर भरोसा नहीं कर पा रहा ईरान, विदेश मंत्री अराघची बोले- हम बातचीत और जंग दोनों के लिए तैयार

एक इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि ईरान अब भी अमेरिका के साथ बातचीत चाहता है, लेकिन पूरा भरोसा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में जब बातचीत चल रही थी, उसी दौरान हमला हुआ, जो ईरान के लिए खराब अनुभव रहा। उनके मुताबिक सैन्य हमले और धमकियां किसी देश की तकनीकी प्रगति को नहीं रोक सकतीं। इसलिए स्थायी समाधान सिर्फ कूटनीति से ही निकलेगा।अराघची ने दोहराया कि ईरान का यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम शांतिपूर्ण है और यह देश का संप्रभु अधिकार है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए 5 प्रतिशत से कम संवर्धन की जरूरत होती है। तेहरान रिसर्च रिएक्टर के लिए 20 प्रतिशत तक संवर्धन का ईंधन चाहिए, जिसका उपयोग कैंसर इलाज के लिए मेडिकल आइसोटोप बनाने में होता है। उन्होंने कहा कि प्रतिशत से ज्यादा जरूरी यह है कि कार्यक्रम का मकसद शांतिपूर्ण है। ईरान इस बात की गारंटी देने को भी तैयार है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ सिर्फ परमाणु कार्यक्रम पर बात करेगा। बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और क्षेत्रीय सहयोगी समूहों पर कोई बातचीत नहीं होगी। अराघची ने कहा कि ये मांगें बिल्कुल स्वीकार नहीं हैं। दूसरी तरफ इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान से होने वाली किसी भी डील में मिसाइल कार्यक्रम और क्षेत्रीय संगठनों का मुद्दा भी शामिल हो।ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर बातचीत नाकाम होती है और नया हमला होता है तो ईरान जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल इस्राइल और अमेरिका की बमबारी के बाद ईरान की सैन्य तैयारी संख्या और गुणवत्ता दोनों में बढ़ी है। उन्होंने नेतन्याहू को युद्ध भड़काने वाला नेता बताया और आरोप ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Canada Firing: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 की मौत; जांच में जुटी पुलिस

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, छह लोग स्कूल के भीतर मृत पाए गए, दो शव एक संबंधित आवास से बरामद हुए और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कम से कम दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि लगभग 25 लोगों का इलाज गैर-गंभीर चोटों के लिए किया जा रहा है।पुलिस ने कनाडा में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय युवती के रूप में की है। युवती को लेकर पहले भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दर्ज की गई थीं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के उप आयुक्त ड्वेन मैकडॉनल्ड ने बुधवार को कहा कि हमलावर वैन रूट्सलार का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इतिहास था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मां और सौतेले भाई भी स्कूल के पास एक घर में मृत पाए गए थे।पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी स्कूल परिसर में मृत मिला और प्रारंभिक जांच में मामला जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध या खतरे की आशंका नहीं है। घटना के दौरान स्कूल को लॉकडाउन कर दिया गया था। स्थानीय पादरी जॉर्ज रोवे ने कहा कि कई अभिभावक सामुदायिक केंद्र में अपने बच्चों की खबर का इंतजार करते रहे। स्कूल को सप्ताह भर के लिए बंद कर दिया गया है और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इसे बेहद दुखद घटना बताया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी शोक व्यक्त करते हुए अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उन्होंने कहा कि टंबलर रिज में माता-पिता, दादा-दादी, बहनें, भाई अपने प्रियजनों के बिना जागेंगे। पूरा देश आपके साथ शोक मना रहा है और कनाडा आपके साथ खड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस बल दो मिनट के भीतर मौक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Trump-Netanyahu Meet: तीन घंटे चली नेतन्याहू संग बैठक, खत्म होने पर ट्रंप बोले- ईरान के साथ जारी रहेगी बातचीत

बैठक के बाद नेतन्याहू ने मीडिया से कोई बयान नहीं दिया, लेकिन ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। ट्रंप ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हैं। उन्होंने बताया कि कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ईरान से बातचीत जारी रखी जाए ताकि यह तय हो सके कि परमाणु डील संभव है या नहीं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर समझौता हो सकता है तो वही बेहतर रास्ता होगा।ट्रंप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि ईरान के साथ ऐसा समझौता हो जिसमें परमाणु हथियार और लंबी दूरी की मिसाइलें शामिल न हों। उन्होंने कहा कि पिछली बार ईरान ने समझौता नहीं किया और उसे अमेरिकी हमलों का सामना करना पड़ा। इस बार उम्मीद है कि ईरान ज्यादा जिम्मेदारी दिखाएगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर डील नहीं होती तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए कूटनीतिक दबाव और सैन्य तैयारी दोनों साथ रखे हुए है।नेतन्याहू का रुख है कि ईरान से होने वाली किसी भी बातचीत में उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और हमास व हिज्बुल्लाह जैसे संगठनों को मिलने वाले समर्थन का मुद्दा भी शामिल होना चाहिए। रवाना होने से पहले नेतन्याहू ने कहा कि वह बातचीत के जरूरी सिद्धांत ट्रंप के सामने रखेंगे, जो केवल इस्राइल ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े हैं। इस्राइल लंबे समय से मांग करता रहा है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे, हालांकि ईरान इस मांग को ठुकराता रहा है।ईरान और इस्राइल के बीच हाल में 12 दिन का युद्ध भी हो चुका है, जिसमें हवाई हमलों में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ। अमेरिका ने भी ईरान के कुछ परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी। ट्रंप ने तब कहा थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk