रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, छह लोग स्कूल के भीतर मृत पाए गए, दो शव एक संबंधित आवास से बरामद हुए और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कम से कम दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि लगभग 25 लोगों का इलाज गैर-गंभीर चोटों के लिए किया जा रहा है।पुलिस ने कनाडा में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय युवती के रूप में की है। युवती को लेकर पहले भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दर्ज की गई थीं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के उप आयुक्त ड्वेन मैकडॉनल्ड ने बुधवार को कहा कि हमलावर वैन रूट्सलार का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इतिहास था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मां और सौतेले भाई भी स्कूल के पास एक घर में मृत पाए गए थे।पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी स्कूल परिसर में मृत मिला और प्रारंभिक जांच में मामला जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध या खतरे की आशंका नहीं है। घटना के दौरान स्कूल को लॉकडाउन कर दिया गया था। स्थानीय पादरी जॉर्ज रोवे ने कहा कि कई अभिभावक सामुदायिक केंद्र में अपने बच्चों की खबर का इंतजार करते रहे। स्कूल को सप्ताह भर के लिए बंद कर दिया गया है और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इसे बेहद दुखद घटना बताया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी शोक व्यक्त करते हुए अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उन्होंने कहा कि टंबलर रिज में माता-पिता, दादा-दादी, बहनें, भाई अपने प्रियजनों के बिना जागेंगे। पूरा देश आपके साथ शोक मना रहा है और कनाडा आपके साथ खड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस बल दो मिनट के भीतर मौक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Canada Firing: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 की मौत; जांच में जुटी पुलिस
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, छह लोग स्कूल के भीतर मृत पाए गए, दो शव एक संबंधित आवास से बरामद हुए और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कम से कम दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि लगभग 25 लोगों का इलाज गैर-गंभीर चोटों के लिए किया जा रहा है।पुलिस ने कनाडा में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय युवती के रूप में की है। युवती को लेकर पहले भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दर्ज की गई थीं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के उप आयुक्त ड्वेन मैकडॉनल्ड ने बुध