Russia: 'ट्रंप के अलावा किसी से नहीं सुना', तेल खरीद पर भारत को लेकर अमेरिका के दावे पर भड़के लावरोव

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘भारत के किसी नेता ने नहीं दिया बयान’ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संसद में बताया कि उन्होंने ट्रंप के अलावा किसी और से यह नहीं सुना कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करेगा। लावरोव ने कहा कि न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही भारत के किसी दूसरे नेता ने ऐसा कोई बयान दिया है। ‘ट्रंप के दावे पर भरोसा नहीं किया जा सकता’ उन्होंने यह भी कहा कि रूस को किसी ने भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि भारत ने तेल आयात रोक दिया है। इसलिए केवल ट्रंप के दावे पर भरोसा नहीं किया जा सकता। रूस ने कहा कि भारत के साथ उसका उर्जा और व्यापार सहयोग मजबूत और लाभदायक है। ‘दबाव के लिए विभिन्न तरीके अपना रहा अमेरिका’ लावरोव ने अमेरिका पर यह भी आरोप लगाया कि वह दबाव के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है, ताकि भारत व दूसरे देशों को रूस से सस्ता तेल खरीदने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी उर्जा नीति के तहत भारत जैसे देशों महंगा अमेरिकी ईंधन खरीदने के लिए मजबूर करना चाहता है। ये भी पढ़ें: रूस से तेल खरीद पर भारत की स्थिति क्या है? भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि उसने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है या नहीं। भारत कई बार कह चुका है कि उसकी उर्जा नीति राष्ट्रीय हित और बाजार की जरूरतों पर आधारित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर। इसलिए रूस के विदेश मंत्री लावरोव का कहना है कि ट्रंप दावा करने वाले अकेले व्यक्ति हैं और ऐसा कोई आधिकारिक फैसला भारत या रूस की ओरसे नहीं लिया गया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संसद में बताया कि उन्होंने ट्रंप के अलावा किसी और से यह नहीं सुना कि भा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

हड़ताल: क्या कल बैकों में ठप रहेगा कामकाज? एसबीआई और दूसरे बैंकों ने ग्राहकों को क्या सलाह दी, जानिए सबकुछ

12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और भारत बंद के आह्वान के बीच ग्राहकों के मन में बैंकों की शाखाओं के खुलने या न खुलने के बारे में संशय बना हुआ है। प्रमुख बैंक कर्मचारी यूनियनों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) के साथ मिलकर इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। हड़ताल पर असमंजस को दूर करते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई सहित अन्य प्रमुख बैंकों ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि गुरुवार को बैंकिंग सेवाओं पर इसका आंशिक असर दिख सकता है। ग्राहकों की चिंताओं को संबोधित करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और यूको बैंक ने आधिकारिक बयान जारी किए हैं। एसबीआई ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि बैंक ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी साफ कर दिया है कि वे सुचारू संचालन के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन अगर हड़ताल प्रभावी होती है, तो शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज बाधित हो सकता है। यूको बैंक ने भी लगभग यही रुख अपनाते हुए सेवाओं में व्यवधान की आशंका जाहिर की है।गुरुवार को हो रहे देशव्यापी हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) जैसे प्रमुख संगठनों ने किया है। ये संगठन प्रस्तावित लेबर कोड (श्रम संहिताओं) का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वे श्रमिकों के खिलाफ और ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण के लिए कड़ी शर्तों वाला मानते हैं। इसके अलावा, बैंक यूनियनें लंबे समय स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले साहिबजादा फरहान का बड़बोलापन, हाई-प्रेशर मैच को बताया 'सामान्य' मुकाबला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस मैच पर भी सभी की निगाहें होंगी। इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपना बड़बोलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम सामान्य मैचों की तरह ही खेलेगी। उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

अहमदाबाद एअर इंडिया हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने AAIB से तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने एअर इंडिया- अहमदाबाद क्रैश मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही जांच की रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर पेश करने का आदेश दिया है। इस दुर्घटना में 12 जून 2025 को कुल 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। कोर्ट की बेंच, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने की, ने एएआईबी द्वारा अब तक अपनाए गए प्रक्रियात्मक प्रोटोकॉल की भी रिपोर्ट मांगी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जांच की जा रही है। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख और जांच की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि एएआईबी जांच अपने अंतिम चरण में है और कुछ हिस्सों की जांच विदेशी देशों में की जानी है और संभावना है कि यह तीन सप्ताह में पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट को सीलबंद कवर में कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसमें अब तक अपनाई गई प्रक्रियाओं का अफिडेविट भी शामिल होगा। यह आदेश सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका पर दिया गया, जिसमें इस दुखद विमान हादसे की कोर्ट-निगरानी में जांच की मांग की गई थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया।सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब एएआईबी को अपनी जांच प्रक्रिया को गति देने और पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन सप्ताह का समय मिला है। यह रिपोर्ट न केवल मृतकों के परिजनों के लिए बल्कि देश में हवाई सुरक्षा और विमान संचालन मानकों की समीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।पीठ ने सुझाव दिया कि एएआईबी की जांच रिपोर्ट सील कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में कल चुनाव: कब तक आएंगे नतीजे, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बीच क्या हैं सुरक्षा इंतजाम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आइये जानते हैं कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव के लिए क्या समय निर्धारित किया गया है? इसमें कितनी पार्टियां मैदान में हैं और कितने उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं? कौन-कौन इस चुनाव में वोट डाल सकता है? बीते दिनों में धार्मिक और राजनीतिक हिंसा के क्या आंकड़े सामने आए हैं? अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं? बांग्लादेश में इस चुनाव के लिए क्या मुद्दे हैं? आइये जानते हैं… बांग्लादेश में कल (12 फरवरी) को आम चुनाव का आयोजन किया जाना है। इन चुनावों पर भारत से लेकर अमेरिका और चीन से लेकर पाकिस्तान तक की नजर बनी हुई है। खासकर बांग्लादेश में लगातार बदलती स्थिति को देखते हुए। दरअसल, भारत के इस पड़ोसी मुल्क में प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद से धार्मिक हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कई संगठनों ने आंकड़े भी जारी किए हैं। दूसरी तरफ इन चुनावों की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन चुनाव में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने सबसे बड़ी पार्टी- आवामी लीग को ही प्रतिबंधित करवा दिया। इसके अलावा राजनीतिक हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कि निष्पक्ष चुनाव के दावों पर भी प्रश्न चिह्न लगा रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने AAIB से तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया- अहमदाबाद क्रैश मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही जांच की रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर पेश करने का आदेश दिया है। इस दुर्घटना में 12 जून, 2025 को कुल 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। कोर्ट की बेंच, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने की, ने एएआईबी द्वारा अब तक अपनाए गए प्रक्रियात्मक प्रोटोकॉल की भी रिपोर्ट मांगी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जांच की जा रही है। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख और जांच की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि जांच अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुसार चल रही है और संभावना है कि यह तीन सप्ताह में पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट को सीलबंद कवर में कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसमें अब तक अपनाई गई प्रक्रियाओं का अफिडेविट भी शामिल होगा। यह आदेश सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका पर दिया गया, जिसमें इस दुखद विमान हादसे की कोर्ट-निगरानी में जांच की मांग की गई थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया।सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब एएआईबी को अपनी जांच प्रक्रिया को गति देने और पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन सप्ताह का समय मिला है। यह रिपोर्ट न केवल मृतकों के परिजनों के लिए बल्कि देश में हवाई सुरक्षा और विमान संचालन मानकों की समीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05% गिरकर 84,233.64 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,953.85 अंक पर आ गया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: बजट पर चर्चा जारी, राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार

03:35 PM, 11-Feb-2026 राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम सदन को गुमराह करने और निराधार बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दाखिल करने जा रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही और प्रक्रिया के स्पष्ट नियम हैं। जब कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे नोटिस देना होता है और आरोप को प्रमाणित भी करना होता है। मैंने राहुल गांधी को सदन में बुलाकर उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं को प्रमाणित करने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर निराधार और झूठे आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है। किस आधार पर? उन्होंने बिना नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।” केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम सदन को गुमराह करने और निराधार बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दाखिल करने जा रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही और प्रक्रिया के स्पष्ट नियम हैं। जब कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे नोटिस देना होता है और आरोप को प्रमाणित भी करना होता है। मैंने राहुल गांधी को सदन में बुलाकर उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं को प्रमाणित करने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर निराधार और झूठे आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है। किस आधार पर? उन्होंने बिना नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।” 03:18 PM, 11-Feb-2026 बजट पर चर्चा के लिए इन सासंदों ने लिया हिस्सा केरल के कोट्टा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में बाबरी मस्जिद पर रार: 'विरोध कर रहे लोग पीछे हट जाएं'; निर्माण शुरू होने पर बोले हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने कहा कि जो लोग इस मस्जिद के निर्माण का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पीछे हट जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि हर इंसान को अपना धर्म मानने और मंदिर, मस्जिद या चर्च बनाने की आजादी है। वह किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि अल्लाह की इबादत के लिए यह काम कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद के निर्माण में साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। कबीर ने कहा कि कुछ लोग काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अल्लाह की मदद से काम सुरक्षित तरीके से शुरू हुआ।छह दिसंबर 1992 की घटना को याद करते हुए कबीर ने बताया कि वह अक्सर सोचते थे कि बाबरी मस्जिद का ढांचा क्यों गिराया गया। एक मुसलमान होने के नाते वह इस मस्जिद को बनाकर अपना छोटा सा योगदान देना चाहते हैं। निर्माण वाली जगह पर उनके समर्थक काफी उत्साहित दिखे। लोग अपने सिर पर ईंटें ढोकर काम में मदद कर रहे हैं। कबीर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस मस्जिद का डिजाइन भी साझा किया है।हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएणसी) में थे। जब उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नकल बनाने का ऐलान किया, तो पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ बनाई। कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी खुलकर आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी और न ही शपथ लेंगी।इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि बाबरी ढांचा कभी दोबारा नहीं बनेगा। योगी ने यह भी कहा कि कयामत कभी नहीं आएगी, इसलिए मस्जिद दोबारा बनने का सवाल ही नहीं उठता। दूसरी तरफ, हुमायूं कबीर ने गुरुवार से बाबरी यात्रा शुरू करने की घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

'VSR कंपनी के विमान असुरक्षित': रोहित पवार ने सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप, DGCA की भूमिका पर भी सवाल

देशभर में विमान सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार का बड़ा बयान सामे आया है। उन्होंने वीएसआर नाम की विमानन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कंपनी विमान सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करती, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रोहित पवार ने कहा कि नियम के मुताबिक पायलट की ड्यूटी के बाद 12 घंटे का आराम जरूरी होता है, लेकिन कंपनी इस नियम का पालन नहीं करती। रोहित पवार ने दावा किया कि कई विमानों में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर बंद रहता है। इसके अलावा, उड़ान से पहले विमान की पूरी जांच (चेकलिस्ट और टेकलॉग) ठीक से नहीं रखी जाती। उन्होंने बताया कि हर विमान और उसके इंजन की एक तय उम्र होती है। एक निश्चित समय के बाद इंजन और कई जरूरी उपकरण बदलने होते हैं। लेकिन कंपनी ने इन नियमों का पालन नहीं किया।पवार ने आरोप लगाया कि कुछ विमानों को 100 घंटे उड़ाया गया, लेकिन रिकॉर्ड में सिर्फ 50 घंटे ही दिखाए गए। रोहित पवार ने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के कुछ अधिकारी वीएसआर कंपनी के मालिक सिंह के करीबी हैं, जिससे कंपनी को फायदा मिला।उन्होंने दावा किया कि 2023 में मुंबई में हुआ विमान हादसा और अजित पवार से जुड़ा हादसा भी इसी लापरवाही का नतीजा था। उन्होंने अपील की कि मुख्यमंत्री, मंत्री, नेता या कोई भी व्यक्ति, चाहे कितनी भी आपात स्थिति हो, वीएसआर के विमान का इस्तेमाल न करे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर ने भी दिल्ली यात्रा के लिए वीएसआर का विमान इस्तेमाल किया था।रोहित पवार ने आगे बताया कि यूरोप की विमानन सुरक्षा एजेंसी ईएएसए ने 2023 के हादसे को लेकर वीएसआर से जानकारी मां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk