अफरीदी-यूसुफ को जवाब देना पड़ा भारी: भारत से मैच के बाद शादाब के बयान से ससुर सकलैन मुश्ताक खफा, जताई नाराजगी

अफरीदी-यूसुफ को जवाब देना पड़ा भारी: भारत से मैच के बाद शादाब के बयान से ससुर सकलैन मुश्ताक खफा, जताई नाराजगी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप 2026 मैच में हार के बाद पाकिस्तान टीम में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। पूर्व क्रिकेटर्स जहां मौजूदा टीम की आलोचना करने में लगे हैं, वहीं मौजूदा क्रिकेटर्स ये कह रहे हैं कि सिर्फ हम क्यों पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भी तो भारत के खिलाफ कभी विश्व कप मैच नहीं जीत पाए। अब इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी दखल दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने हाल ही में शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ जैसे पूर्व क्रिकेटरों पर निशाना साधा था। इस के बाद शादाब ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों पूर्व क्रिकेटरों पर तंज कसा था, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। अब पीसीबी ने शादाब को उनके हालिया बयान पर कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही शादाब के ससुर और पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक भी शादाब के बयान से नाखुश हैं। शादाब ने अफरीदी-यूसुफ पर तंज कसा कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराया। इस मैच में शादाब ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए और तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के बाद दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। प्रेस वार्ता में शादाब ने आलोचना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सर्राफा बाजार में आज का अपडेट

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 1560 रुपये की बढ़त के साथ 2.44 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव बढ़कर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव वैश्विक संकेतों और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले लोग भी दुविधा में हैं। हाजिर बाजार में दोनों की कीमतों में हालिया दिनों में करीब 7% तक की बढ़त दर्ज की गई है। राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 2.6 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है। दूसरी ओर, कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना लगभग 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की तुलना में चांदी में कहीं अधिक तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। MCX पर चांदी की कीमतें एक समय ऐतिहासिक उछाल के साथ 4,20,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं, लेकिन उसके बाद इसमें भारी गिरावट आई और फिलहाल यह 2.41 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रही है। इंडस्ट्री की मांग, ग्लोबल मार्केट में बदलाव और निवेशक सेंटीमेंट को इस अस्थिरता का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि दीर्घकालिक निवेशक इस गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देख सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में दिखी मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में मजबूती देखी गई। कॉमेक्स ट्रेड में सोना शुरुआती गिरावट के बाद 4,996 डॉलर प्रति औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

Weather:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर राजस्थान और उसके आसपास पंजाब व हरियाणा के इलाकों पर असर दिखा रहा है। यह प्रणाली जमीन से लगभग 3 से 7 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसी प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है और आगे भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना चक्रवाती प्रसार अब उत्तर-पूर्व राजस्थान के आसपास पहुंच गया है। एक ट्रफ रेखा उत्तर कोंकण से गुजरात और पूर्वी राजस्थान होते हुए उत्तर-पूर्व राजस्थान तक फैली हुई है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में वातावरण अस्थिर बना हुआ है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है, ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम लगभग 115 नॉट की रफ्तार से सक्रिय है, जिससे ऊपरी वायुमंडल में दबाव बन रहा है और मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। द्वीपीय क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं का अनुमान भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए श्रीलंका की ओर जा सकता है। इसके असर से दक्षिण भारत और द्वीपीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज पांचवां दिन; उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार, पढ़ें सुर्खियां

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में भारत को एआई का पावरहाउस बनाने और तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत पर जोर दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। वहीं, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक अभी ठीक नहीं कर सकता। मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरने और समुद्री इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव के चलते तनाव बढ़ा, जबकि फतेहपुर में दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर झड़प हुई। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने रूस के साथ युद्ध अभ्यास किया। खेलों में टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप चरण के नतीजों के बाद सुपर-8 में टीमों का बंटवारा तय हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 1 min · National Desk

AI Summit: उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा निवेश अंबानी ने कहा, निवेश तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा। पहला, जामनगर में गीगावॉट स्तर के एआई-रेडी डाटा सेंटर बनाएंगे। दूसरा, 10 गीगावॉट तक ग्रीन पावर का उपयोग होगा। तीसरा, जियो नेटवर्क से जुड़ा देशव्यापी एज-कंप्यूट सिस्टम बनेगा, जिससे कम समय में एआई सेवाएं मिल सकें। यह सट्टा निवेश नहीं, बल्कि देश निर्माण के लिए दीर्घकालिक पूंजी है। जियो इंटेलिजेंस के तहत बहुभाषी एआई, डाटा सुरक्षा, रोजगार सृजन व स्टार्टअप सहयोग पर जोर रहेगा। एआई का अर्थव्यवस्था व समाज पर गहरा असर हर नागरिक तक पहुंचे फायदा : एन चंद्रशेखरन टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एआई आने वाले समय की सबसे बड़ी बुनियादी व्यवस्था बनने जा रही है। जैसे पहले स्टीम इंजन, बिजली और इंटरनेट ने दुनिया को बदला, उसी तरह एआई भी अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा असर डालेगा। एआई इंटेलिजेंस का इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जो भविष्य की दिशा तय करेगा। चंद्रशेखरन ने जोर देते हुए कहा, एआई का फायदा देश के हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि एआई हर व्यक्ति के लिए काम करे। एआई के औजार देश के आखिरी व्यक्ति तक और दुनिया के हर इन्सान तक पहुंचाए जाएं। उनके अनुसार, यही वह मिशन है जिस पर सभी को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि एआई का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल सके। ओपनएआई के साथ मिलकर 100 मेगावाट क्षमता से शुरुआत चंद्रशेखरन ने कहा, टाटा समूह देश का पहला बड़े स्तर का एआई अनुकूल डाटा सेंटर बना रहा है, जो नई पीढ़ी के एआई प्रशिक्षण और उपयोग के लिए तैयार होगा। ओपनएआई के साथ मिलकर 100 मेगावाट क्षमता से शुरुआत की जा रही है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'पराग्वे के राष्ट्रपति युवा व आकर्षक, लेकिन मुझे महिलाएं पसंद', शांति बोर्ड की बैठक में ट्रंप का अजीब बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने कहा, युवा और सुंदर होना हमेशा अच्छा होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें आपको पसंद करना ही पड़े। मुझे युवा, सुंदर पुरुष पसंद नहीं हैं। मुझे महिलाएं पसंद हैं। पुरुषों में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके इस बयान पर वहा मौजूद लोग असहजा से हसंते नजर आए। शांति बोर्ड की पहली बैठक में क्या-क्या हुआ? शांति बोर्ड की बैठक में गाजा में युद्धविराम के अगले चरण पर फोकस किया गया। इस बैठक में दुनिया के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि यह बोर्ड केवल गाजा में शांति स्थापित नहीं करेगा, बल्कि दुनिया के अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में भी हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा, हम गाजा की मदद करेंगे। हम इसे सही करेंगे। इसे सफल बनाएंगे। इसे शांतिपूर्ण बनाएंगे और ऐसी ही चीजें अन्य स्थानों पर भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके सदस्य ‘ऐसी चीजें कर सकते हैं, जिनके बारे में कई लोग सोच भी नहीं सकते।’ इस बैठक में 40 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल थे। राष्ट्रपति ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए सात अरब डॉलर के योगदान की घोषणा की है और अमेरिका की ओर से 10 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि युद्ध की लागत की तुलना में छोटी है। ये भी पढ़ें: बैठक से पहले अमेरिका के कुछ सहयोगियों ने चिंता जताई थी कि ट्रंप संयुक्त राष्ट्र को चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य वैश्विक संघर्षों के समाधान में इस संगठन की भूमिका बढ़ाना है। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने यह भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: ग्रुप चरण में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहने वाली टीमें ग्रुप-1 में, दूसरे ग्रुप की स्थिति इससे उलट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप चरण का समापन लगभग हो चुका है और अब बारी है सुपर-8 की। आठ टीमें इस टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप-1 में जो टीमें पहुंचीं हैं वह ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं और अपने-अपने ग्रप में शीर्ष पर रही हैं। वहीं, ग्रुप-2 की स्थिति इससे बिल्कुल उलटी है। उसकी टीमों को ग्रुप चरण में एक न एक मैच में हार मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: 22 फरवरी से जापान दौरे पर जा रहे हैं सीएम योगी, 600 किमी प्रतिघंटा वाली ट्रेन से करेंगे यात्रा

जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन, जो चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का विशेष आकर्षण बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अपने जापान प्रवास के दौरान इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे जिसमें 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर की वापसी होगी। मैग्लेव ट्रेन को आधुनिक परिवहन का भविष्य माना जा रहा है। चुंबकीय तकनीक के कारण ट्रेन और ट्रैक के बीच प्रत्यक्ष संपर्क समाप्त हो जाता है, जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हासिल करने में सक्षम है। जापान टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को वर्ष 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है, जिसके बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय आधे से भी कम रह जाएगा।मुख्यमंत्री की इस यात्रा को उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मैग्लेव जैसी भविष्य की तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव नीति निर्माण और दीर्घकालिक योजना के लिए उपयोगी माना जा रहा है। जापानी विशेषज्ञों के अनुसार इस ट्रेन में सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट और अत्याधुनिक गाइडवे सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो इसे उच्च गति के साथ स्थिरता और सुरक्षा भी देता है। फिलहाल ट्रायल चरण में संचालित यह ट्रेन जापान की तकनीकी क्षमता की मिसाल है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को लखनऊ से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। 23-24 फरवरी को वह विभिन्न बैठकों, कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं 25-26 को मुख्यमंत्री जापान में रहेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

कितना बदला AI?: सैम ऑल्टमैन ने कहा- 14 महीनों में 1000 गुना किफायती हुआ एआई, लेकिन आगे यह रफ्तार मुमकिन नहीं

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की बढ़ती पहुंच और लागत को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इससे संबंधित कुछ अहम सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई मॉडल सस्ते और अधिक किफायती होंगे, जिससे विशेष रूप से ग्लोबल साउथ और भारत में यह तकनीक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पिछले 14 महीनों में एआई से मुश्किल सवालों के जवाब पाने की लागत 1,000 गुना घट गई और भविष्य में कीमतें और भी कम होंगी।न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि एआई को सस्ता बनाने की दिशा में क्या प्रगति हो रही है और किन कारणों से यह भारत के लिए अधिक किफायती बन सकता है? तब उन्होंने कहा कि हमारे मॉडल से मुश्किल सवालों के जवाब पाने की लागत पिछले 14 महीनों में 1,000 गुना घट गई है। उन्होंने इसे अविश्वसनीय बताया और कहा कि अगले 14 महीनों में शायद इतनी तेजी से कमी नहीं आएगी, लेकिन लागत निश्चित रूप से बेहद कम होगी।हालांकि, ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि अगले 14 महीनों में इतनी बड़ी उपलब्धि को हासिल या लागत में इतनी बड़ी कटौती को दोहराना संभव नहीं हो सकता। फिर भी AI मॉडलों की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। अगर लागत तेजी से घटती है, तो इसका सबसे अधिक लाभ विकासशील देशों और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों को मिलेगा। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में एआई विकासशील देशों के लिए किफायती हो पाएगा, तो उन्होंने कहा कि वे इसे लेकर आशावादी हैं। उन्हें भरोसा है कि लागत लोगों की अपेक्षा से भी अधिक तेजी से नीचे लाई जा सकती हैं।इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान ऑल्टमैन ने कहा कि एआई की ताकत किसी ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: ग्रुप चरण में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहने वाली टीमें ग्रुप-1 में, दूसरे ग्रुप की स्थिति इससे उलट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप चरण का समापन लगभग हो चुका है और अब बारी है सुपर-8 की। आठ टीमें इस टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप-1 में जो टीमें पहुंचीं हैं वह ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं और अपने-अपने ग्रप में शीर्ष पर रही हैं। वहीं, ग्रुप-2 की स्थिति इससे बिल्कुल उलटी है। उसकी टीमों को ग्रुप चरण में एक न एक मैच में हार मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk