और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने कहा, युवा और सुंदर होना हमेशा अच्छा होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें आपको पसंद करना ही पड़े। मुझे युवा, सुंदर पुरुष पसंद नहीं हैं। मुझे महिलाएं पसंद हैं। पुरुषों में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके इस बयान पर वहा मौजूद लोग असहजा से हसंते नजर आए। शांति बोर्ड की पहली बैठक में क्या-क्या हुआ? शांति बोर्ड की बैठक में गाजा में युद्धविराम के अगले चरण पर फोकस किया गया। इस बैठक में दुनिया के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि यह बोर्ड केवल गाजा में शांति स्थापित नहीं करेगा, बल्कि दुनिया के अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में भी हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा, हम गाजा की मदद करेंगे। हम इसे सही करेंगे। इसे सफल बनाएंगे। इसे शांतिपूर्ण बनाएंगे और ऐसी ही चीजें अन्य स्थानों पर भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके सदस्य ‘ऐसी चीजें कर सकते हैं, जिनके बारे में कई लोग सोच भी नहीं सकते।’ इस बैठक में 40 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल थे। राष्ट्रपति ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए सात अरब डॉलर के योगदान की घोषणा की है और अमेरिका की ओर से 10 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि युद्ध की लागत की तुलना में छोटी है। ये भी पढ़ें: बैठक से पहले अमेरिका के कुछ सहयोगियों ने चिंता जताई थी कि ट्रंप संयुक्त राष्ट्र को चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य वैश्विक संघर्षों के समाधान में इस संगठन की भूमिका बढ़ाना है। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने यह भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें