और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा निवेश अंबानी ने कहा, निवेश तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा। पहला, जामनगर में गीगावॉट स्तर के एआई-रेडी डाटा सेंटर बनाएंगे। दूसरा, 10 गीगावॉट तक ग्रीन पावर का उपयोग होगा। तीसरा, जियो नेटवर्क से जुड़ा देशव्यापी एज-कंप्यूट सिस्टम बनेगा, जिससे कम समय में एआई सेवाएं मिल सकें। यह सट्टा निवेश नहीं, बल्कि देश निर्माण के लिए दीर्घकालिक पूंजी है। जियो इंटेलिजेंस के तहत बहुभाषी एआई, डाटा सुरक्षा, रोजगार सृजन व स्टार्टअप सहयोग पर जोर रहेगा। एआई का अर्थव्यवस्था व समाज पर गहरा असर हर नागरिक तक पहुंचे फायदा : एन चंद्रशेखरन टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एआई आने वाले समय की सबसे बड़ी बुनियादी व्यवस्था बनने जा रही है। जैसे पहले स्टीम इंजन, बिजली और इंटरनेट ने दुनिया को बदला, उसी तरह एआई भी अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा असर डालेगा। एआई इंटेलिजेंस का इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जो भविष्य की दिशा तय करेगा। चंद्रशेखरन ने जोर देते हुए कहा, एआई का फायदा देश के हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि एआई हर व्यक्ति के लिए काम करे। एआई के औजार देश के आखिरी व्यक्ति तक और दुनिया के हर इन्सान तक पहुंचाए जाएं। उनके अनुसार, यही वह मिशन है जिस पर सभी को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि एआई का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल सके। ओपनएआई के साथ मिलकर 100 मेगावाट क्षमता से शुरुआत चंद्रशेखरन ने कहा, टाटा समूह देश का पहला बड़े स्तर का एआई अनुकूल डाटा सेंटर बना रहा है, जो नई पीढ़ी के एआई प्रशिक्षण और उपयोग के लिए तैयार होगा। ओपनएआई के साथ मिलकर 100 मेगावाट क्षमता से शुरुआत की जा रही है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
AI Summit: उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत
और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा निवेश अंबानी ने कहा, निवेश तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा। पहला, जामनगर में गीगावॉट स्तर के एआई-रेडी डाटा सेंटर बनाएंगे। दूसरा, 10 गीगावॉट तक ग्रीन पावर का उपयोग होगा। तीसरा, जियो नेटवर्क से जुड़ा देशव्यापी एज-कंप्यूट सिस्टम बनेगा, जिससे कम समय में एआई सेवाएं मिल सकें। यह सट्टा निवेश नहीं, बल्कि देश निर्माण के लिए दीर्घकालिक पूंजी है। जियो इंटेलिजेंस के तहत बहुभाषी एआई, डाटा सुरक्षा, रोजगार सृजन व स्टार्टअप सहयोग पर जोर रहेगा। एआई का अ