Dhurandhar Trailer: क्या कल रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; जानिए क्या है दावों की सच्चाई

कल रिलीज नहीं होगा ट्रेलर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ का दर्शकों पर खूब जादू चला। अब इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में क्रेज है। बात करें इसके ट्रेलर की तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 03 मार्च 2026 को रिलीज नहीं होगा। यह जानकारी ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। तरण आदर्श ने आज सोमवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर कल रिलीज होगा? यह सच नहीं है। कई जगह ऐसी खबरें चल रही हैं ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कल मंगलवार, 3 मार्च 2026 को रिलीज होगा। चलिए सच बताते हैं। #Xclusiv… ‘DHURANDHAR THE REVENGE’ TRAILER TOMORROW? NOT TRUE… A section of the media has been circulating reports that the trailer of the eagerly awaited #DhurandharTheRevenge will be unveiled tomorrow [Tuesday, 3 March 2026]. Let’s set the record straight – the makers have… pic.twitter.com/trBYafzlIw — taran adarsh (@taran_adarsh) March 2, 2026 उन्होंने आगे लिखा है, ‘मेकर्स ने कभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है कि फिल्म का ट्रेलर कल आएगा। मैंने जियो स्टूडियोज से बात की, जिन्होंने साफ किया कि जब वे ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार होंगे, तब ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा। तब तक इंतजार करें’। बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर यह ‘टॉक्सिक’ से टकराएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- अंतहीन युद्ध में नहीं बदलेगी सैन्य कार्रवाई, ईरानी सुरक्षा ढांचा नष्ट करना मकसद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सैन्य कार्रवाई पर क्या कहा? हेगसेथ ने इस सैन्य अभियान को तेहरान के साथ दशकों से चले टकराव का अंत बताया। उन्होंने कहा, हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे खत्म कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, अमेरिकियों के खिलाफ उनका युद्ध अब उनके अयातुल्ला के खिलाफ हमारी जवाबी कार्रवाई बन गया है। ईरान के साथ परमाणु वार्ता पर हेगसेथ ने क्या कहा? अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप मुद्दे पर बहुत स्पष्ट हैं। ईरान जैसे कट्टर शासन को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए, जो कट्टर इस्लामी भ्रम में डूबे हुए हैं। ये भी पढ़ें: खामेनेई और सैन्य कमांडरों की मौत के बाद ईान की जवाबी कार्रवाई पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है। अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य अभियान में शनिवार को ईरान पर हमले हुए, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गए। इसके बाद ईरान ने इस्राइल, खाड़ी देशों और पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले शुरू कर दिए हैं। लेबनान में स्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने भी इस्राइल पर मिसाइल दाग कर संघर्ष का एक नया मोर्चा खोल दिया है। इसके जवाब में इस्राइली वायु सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर भारी हवाई हमले किए हैं। सऊदी में ईरान के हमले के बाद तेल रिफाइनरी बंद ईरान ने सऊदी अरब में रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर भी ड्रोन से हमला किया है। इससे इस रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में फैल गया है। ईरान के मिसाइलों और ड्रोन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

Railways: यात्रीगण ध्यान दें! होली पर एआई से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे यात्रियों को मिलेगी राहत?

इस बार होली पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रेलवे ने नई रणनीति अपनाई है। टिकट बिक्री, ट्रेनों के रूट निर्धारण और स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लिया जा रहा है। रेलवे का दावा है कि इससे यात्रियों को लंबी कतारों और इंतजार से राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, किसी भी स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति न बने। एआई के जरिए भीड़ का रियल टाइम आकलन किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर सिर्फ आधे घंटे में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को तुरंत राहत मिल सके।होली के त्योहार को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस बार विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। यहां हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जो अनारक्षित यात्रियों की संख्या का लगातार आकलन करते हैं। इन कैमरों से मिलने वाले डेटा के आधार पर एआई सिस्टम भीड़ का रियल टाइम विश्लेषण करता है। उसी के अनुसार ट्रेनों की संख्या, समय और संचालन की योजना तय की जाती है, ताकि अचानक बढ़ने वाली भीड़ को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन पर अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग से होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, जहां टिकट बिक्री का पूरा डाटा सीधे एआई सिस्टम को भेजा जा रहा है। जिस रूट के लिए सबसे ज्यादा अनारक्षित टिकट बिक रहे हैं, उसी दिशा में ट्रेनों की संख्या और फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है। यानी अब ट्रेनों का संचालन तय समय से नहीं, बल्कि यात्रियों की वास्तविक मांग और भीड़ के आंकड़ों के आधार पर किया जा रहा है।नई दिल्ली स्टेशन पर अजमेरी गेट के पास बने होल्डिंग एरिया को प्री-टिकटिंग, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में सियासी सरगर्मी: नितिन नवीन का एलान- भाजपा के सत्ता में आने पर इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर किया जाएगा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा। नवीन इस्लामपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी निधियों की भारी निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 पर बंद हुआ।दिन के कारोबार में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक या 2.28 प्रतिशत गिरकर 24,603.50 पर आ गया। बाद में यह 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व सबसे बड़े पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी ही वे शेयर थे जिन्हें लाभ हुआ। क्या है विशेषज्ञों की राय? मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजारों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि निवेशक बेहद अस्थिर माहौल में स्थिरता की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, “आज की गहराई से अनिश्चित दुनिया में बाजार किसी ठोस सहारे की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान कि ईरान होरमुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करेगा और नई ईरानी नेतृत्व अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू करना चाहता है, इन खबरों से एशियाई बाजारों में शुरुआती भारी गिरावट के बाद जोखिम वाले एसेट्स मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'पश्चिमी एशिया के हालत चिंताजनक', पीएम मोदी बोले- बातचीत से निकले समाधान; भारतीयों के लिए कही ये बात

पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात को चिंताजनक बताते हुए शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी तरह के सैन्य टकराव से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ती है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए।पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में है और शांति बहाली के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे।केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि युद्ध की स्थिति से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।जोशी ने कहा ‘जब भी कन्नड़िगा और अन्य भारतीय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

दीपक जलाने पर घमासान: सीएम स्टालिन बोले- आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए; पीएम मोदी ने बताया था असंवेदनशील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तिरुप्परनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्या स्वामी मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने मदुरै में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दीपक जलाने के मुद्दे पर द्रमुक सरकार को लोगों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील बताया था। उन्होंने कहा था कि अंत में भक्तों की ही जीत होगी।पीएम मोदी के दौरे के बाद सीएम स्टालिन ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सरकार का बचाव किया। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने एक धार्मिक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में मंदिर की परंपरा को बचाने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्यक्तिगत आस्था को राजनीति के आगे नहीं झुकना चाहिए।“स्टालिन ने कहा कि तर्क और आस्था को एक-दूसरे के साथ टकराव में रहने की जरूरत नहीं है, दोनों एक ही समाज के दो चेहरे हैं। उन्होंने तर्कवादी नेता ‘पेरियार’ रामासामी और आदिगलार के बीच की दोस्ती को इसका सबूत बताया। स्टालिन का इशारा संभवतः कुंड्राकुडी पोन्नम्बाला आदिगलार की ओर था, जिन्होंने हाल ही में द्रमुक सरकार की प्रशंसा की थी।यह पूरा विवाद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर एक दरगाह के पास पत्थर के स्तंभ (दीपथून) पर दीपक जलाने से जुड़ा है। मद्रास हाई कोर्ट ने हिंदुओं को कार्तिगई दीपम त्योहार पर दीपक जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन, स्थानीय अधिकारियों ने यह कहते हुए इसकी इजाजत नहीं दी कि इससे दो धर्मों के लोगों के बीच संघर्ष हो सकता है।द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने अपने संदेश में कहा, “हमारी मान्यताएं अलग हो सकती हैं, लेकिन हम एक ही भूमि पर रहते हैं, एक ही भाषा बोलते हैं और एक ही भविष्य की ओर चलते हैं। यही द्रविड़ आंदोलन की धड़कन है।” उन्होंने कहा कि राजनीति में उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

India-Canada: भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता, यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर क्या खास? जानिए सबकुछ

वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। एक ओर जहां भू-राजनीतिक संकट ने बाजारों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक खनिजों को लेकर ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। इन समझौतों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यूरेनियम और परमाणु सहयोग: कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। क्रिटिकल मिनरल्स: भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नवीकरणीय ऊर्जा: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए, दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली की बेटियां बनेंगी 'लखपति': होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति ने लॉन्च की योजनाएं

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया। इसमें दिल्ली लखपति बिटिया योजना, मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजान, फ्री एलपीटी सिलेंडर स्कीम, मुफ्त बस यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शामिल हैं। यह दिल्ली की लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-कनाडा संबंध: PM मोदी ने की कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा

इसके बाद दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर भारत मंडपम में ‘भारत-कनाडा सीईओ फोरम’ का आयोजन होगा। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी दोनों शामिल होंगे। अपनी भारत यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी शाम छह बजे स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जरूरी खनिजों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कृषि, शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बेहतर बनाने पर भी बात होगी। दोनों प्रधानमंत्री क्षेत्रीय और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले कनाडाई पीएम ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस बैठक में भारत-कनाडा साझेदारी को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आगे की साझेदारी बनाने के लिए मार्क कार्नी की प्रतिबद्धता की सराहना की।विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम कार्नी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-कनाडा के आपसी संबंध सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हैं। दोनों प्रधानमंत्री पहले एक-दूसरे की चिंताओं के लिए आपसी सम्मान, लोगों के बीच मजबूत संबंध और बढ़ती आर्थिक एक-दूसरे को पूरा करने वाली चीजों पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। यह बैठक दोनों देशों के साझा दृष्टिकोण को और मजबूत करने का एक सुनहरा मौका है।इससे पहले, दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं। वे साथ मिलकर हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं। उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk