और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सैन्य कार्रवाई पर क्या कहा? हेगसेथ ने इस सैन्य अभियान को तेहरान के साथ दशकों से चले टकराव का अंत बताया। उन्होंने कहा, हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे खत्म कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, अमेरिकियों के खिलाफ उनका युद्ध अब उनके अयातुल्ला के खिलाफ हमारी जवाबी कार्रवाई बन गया है। ईरान के साथ परमाणु वार्ता पर हेगसेथ ने क्या कहा? अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप मुद्दे पर बहुत स्पष्ट हैं। ईरान जैसे कट्टर शासन को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए, जो कट्टर इस्लामी भ्रम में डूबे हुए हैं। ये भी पढ़ें: खामेनेई और सैन्य कमांडरों की मौत के बाद ईान की जवाबी कार्रवाई पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है। अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य अभियान में शनिवार को ईरान पर हमले हुए, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गए। इसके बाद ईरान ने इस्राइल, खाड़ी देशों और पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले शुरू कर दिए हैं। लेबनान में स्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने भी इस्राइल पर मिसाइल दाग कर संघर्ष का एक नया मोर्चा खोल दिया है। इसके जवाब में इस्राइली वायु सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर भारी हवाई हमले किए हैं। सऊदी में ईरान के हमले के बाद तेल रिफाइनरी बंद ईरान ने सऊदी अरब में रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर भी ड्रोन से हमला किया है। इससे इस रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में फैल गया है। ईरान के मिसाइलों और ड्रोन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
US: अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- अंतहीन युद्ध में नहीं बदलेगी सैन्य कार्रवाई, ईरानी सुरक्षा ढांचा नष्ट करना मकसद
और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सैन्य कार्रवाई पर क्या कहा? हेगसेथ ने इस सैन्य अभियान को तेहरान के साथ दशकों से चले टकराव का अंत बताया। उन्होंने कहा, हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे खत्म कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, अमेरिकियों के खिलाफ उनका युद्ध अब उनके अयातुल्ला के खिलाफ हमारी जवाबी कार्रवाई बन गया है। ईरान के साथ परमाणु वार्ता पर हेगसेथ ने क्या कहा? अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप