यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच अमेरिका ने ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि देश में लगभग 50 वर्षों में पहली बार एक नई ऑयल रिफाइनरी बनाई जाएगी। यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउन्सविल पोर्ट पर स्थापित की जाएगी और इसमें भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी बड़ा निवेश शामिल होगा। खबर लिखे जानें तक रिलायंस की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई बयान नहीं साझा की गई है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में क्या-क्या बताया? ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस परियोजना को अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा सौदों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह लगभग 300 अरब डॉलर (करीब 25.35 लाख करोड़ रुपए) का ऐतिहासिक निवेश है, जो अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र, रोजगार और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होने का दावा ट्रंप के अनुसार, यह परियोजना अमेरिका की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को मजबूत करेगी और घरेलू बाजार को पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराने में मदद करेगी। इसके साथ ही यह वैश्विक ऊर्जा निर्यात को भी बढ़ावा देगी और दक्षिण टेक्सास क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी और क्षेत्र में लंबे समय से अपेक्षित औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविल बंदरगाह पर बनने वाली यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे ‘क्लीन’ यानी पर्यावरण के लिहाज से सबसे स्वच्छ रिफाइनरियों में से एक होगी। उन्होंने दावा किया कि यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी, जिसस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

जासूस जवान की कहानी: हाथरस में शादी, दुबई में हनीमून, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

जासूस जवान की कहानी: हाथरस में शादी, दुबई में हनीमून, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एटीएस के मुताबिक, केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार सामरिक महत्व की सूचनाएं आईएसआई को भेज रहा था। उसने कुछ युद्धपोतों की तस्वीरें और लोकेशन आईएसआई के अपने हैंडलर को भेजी थी, जिसके बदले उसके खाते में रकम भेजी गई। पाकिस्तानी एजेंट की निगरानी के दौरान आदर्श का नाम सामने आने पर एटीएस ने उस पर नजर रखनी शुरू की। आईएसआई एजेंट द्वारा उसके खाते में रकम भेजने की पुष्टि के बाद उसे दबोच लिया गया। एटीएस के मुताबिक, केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार सामरिक महत्व की सूचनाएं आईएसआई को भेज रहा था। उसने कुछ युद्धपोतों की तस्वीरें और लोकेशन आईएसआई के अपने हैंडलर को भेजी थी, जिसके बदले उसके खाते में रकम भेजी गई।पाकिस्तानी एजेंट की निगरानी के दौरान आदर्श का नाम सामने आने पर एटीएस ने उस पर नजर रखनी शुरू की। आईएसआई एजेंट द्वारा उसके खाते में रकम भेजने की पुष्टि के बाद उसे दबोच लिया गया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना का जवान आदर्श कुमार उर्फ लकी को यूपी एटीएस ने मंगलवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। एटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी नई तेल रिफाइनरी, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- रिलायंस करेगी 300 अरब डॉलर का निवेश

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि यह 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक सौदा है, जिसे अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं में गिना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी अमेरिकी बाजार को ईंधन उपलब्ध कराएगी, ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से हजारों नई नौकरियां भी पैदा होंगी और दक्षिण टेक्सास क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।ट्रंप ने कहा कि उनकी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत परमिट प्रक्रिया को सरल बनाने और करों में कमी करने से बड़े निवेश आकर्षित हुए हैं। उनके मुताबिक नई रिफाइनरी दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरियों में से एक होगी और इससे वैश्विक ऊर्जा निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस परियोजना में निवेश के लिए धन्यवाद दिया।यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान का संघर्ष बढ़ गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार पर दबाव बढ़ गया है।दुनिया के कुल तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर इस रास्ते में बाधा आती है तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित हो सकती हैं।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि हाल में तेल और गैस की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है वह अस्थायी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का सैन्य अभियान अपने लक्ष्य पूरे करने के बाद ऊर्जा बाजा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Travel: पश्चिम एशिया संकट के बीच एअर इंडिया का फैसला, आज संचालित होंगी 58 उड़ानें; जानें सबकुछ

पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा संकट के बीच एअर इंडिया समूह ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 11 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 58 नियमित और गैर-नियमित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इन उड़ानों का उद्देश्य खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना और यात्रा सेवाओं को जारी रखना है। एयरलाइन ने बताया कि जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी। दोनों एयरलाइनों की तरफ से जेद्दा के लिए कुल आठ उड़ानें संचालित की जाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 14 नियमित उड़ानें चलाएगी। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के लिए कई अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जाएंगी।एअर इंडिया 11 मार्च को दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेगा। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान चलाएगा। इन उड़ानों का उद्देश्य पश्चिम एशिया क्षेत्र में यात्रा कर रहे यात्रियों को सुरक्षित और नियमित सेवा देना है।एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखेगा। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित होगी। वहीं कोच्चि से दो राउंड ट्रिप उड़ानें चलाई जाएंगी। एयरलाइन का कहना है कि इन उड़ानों से यात्रियों को यात्रा में ज्यादा विकल्प मिलेंगे।एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात के लिए 36 अतिरिक्त गैर-नियमित उड़ानें भी संचालित करेंगे। हालांकि ये उड़ानें स्लॉट और स्थानीय नियमों की उपलब्धता पर निर्भर होंगी। इन उड़ानों के लिए भारतीय और स्थानी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: तेल सप्लाई रोकने पर ईरान को अमेरिका की धमकी, एलपीजी संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच टकराव लगातार तेज हो रहा है। इस बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति रोकने की कोशिश की गई तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा। साथ ही अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि उसने ईरान की 10 बारूदी नावों को नष्ट कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है और यहां किसी भी तरह की बाधा का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है। इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता से अयातुल्ला शासन के खिलाफ उठ खड़े होने की अपील की है। अमेरिका ने रूस को भी चेतावनी दी है कि वह इस संघर्ष में ईरान के पक्ष में दखल न दे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत तक पहुंचने लगा है। गैस आपूर्ति में संभावित बाधा के कारण दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कमी की खबरें सामने आई हैं। कई गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और होटल-रेस्टोरेंट उद्योग भी चिंतित है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सदस्यों के लिए ईंधन बचाने की एडवाइजरी भी जारी की है। ऊर्जा संकट की आशंका के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घरेलू बाजार में एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जामनगर रिफाइनरी में उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए एअर इंडिया ने पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए 58 उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है, ताकि खाड़ी देशों में फंसे लोगों की आव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: मत्त और माखनलाल चतुर्वेदी की कविता- एक साथ चल

आज का शब्द: मत्त और माखनलाल चतुर्वेदी की कविता- एक साथ चल ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- मत्त, जिसका अर्थ है- मतवाला, प्रसन्न और निश्चिंत रहनेवाला, नशे में धुत्त। प्रस्तुत है माखनलाल चतुर्वेदी की कविता- एक साथ चल तू न तान की मरोर देख, एक साथ चल, तू न ज्ञान-गर्व-मत्त– शोर, देख साथ चल। सूझ की हिलोर की हिलोरबाज़ियाँ न खोज, तू न ध्येय की धरा– गुंजा, न तू जगा मनोज। तू न कर घमंड, अग्नि, जल, पवन, अनंग संग भूमि आसमान का चढ़े न अर्थ-हीन रंग। बात वह नहीं मनुष्य देवता बना फिरे, था कि राग-रंगियों– घिरा, बना-ठना फिरे। बात वह नहीं कि– बात का निचोड़ वेद हो, बात वह नहीं कि- बात में हज़ार भेद हो। स्वर्ग की तलाश में न भूमि-लोक भूल देख, खींच रक्त-बिंदुओं– भरी, हज़ार स्वर्ण-रेख। बुद्धि यन्त्र है, चला; न बुद्धि का गुलाम हो। सूझ अश्व है, चढ़े– चलो, कभी न शाम हो। शीश की लहर उठे– फसल कि, एक शीश दे। पीढ़ियाँ बरस उठें हज़ार शीश शीश ले। भारतीय नीलिमा जगे कि टूट-टूट बंद स्वप्न सत्य हों, बहार– गा उठे अमंद छन्द। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran: 'होर्मुज में तेल सप्लाई रोकी तो ईरान पर 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', व्हाइट हाउस की चेतावनी

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अभी तक अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले किसी भी तेल टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना यह कदम उठा सकती है। अमेरिका ने साफ किया कि समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना उसकी प्राथमिकता है।व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल या सामान की आवाजाही रोकने की कोशिश की तो उसे अब तक से 20 गुना ज्यादा ताकतवर जवाब दिया जाएगा। अमेरिका ने कहा कि उसकी सेना और सहयोगी देश इस समुद्री रास्ते को खुला रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।कैरोलिन लेविट ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह दावा किया गया था कि अमेरिकी नौसेना ने एक तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकाला है। लेकिन व्हाइट हाउस ने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया गया है। हालांकि अगर हालात बिगड़ते हैं तो अमेरिकी नौसेना जहाजों की सुरक्षा के लिए आगे आ सकती है।व्हाइट हाउस ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले टैंकरों को राजनीतिक जोखिम बीमा देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अमेरिका ने कुछ तेल से जुड़े प्रतिबंधों में अस्थायी छूट भी दी है ताकि वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बनी रहे। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि तेल और गैस की कीमतों में हाल में जो बढ़ोतरी हुई है वह अस्थायी है और जल्द ही हालात सामान्य हो सकते हैं।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट के चलते हवाई सफर हुआ महंगा: एअर इंडिया ने टिकटों पर बढ़ाया ईधन अधिभार, जानें कब से होगा लागू

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं। क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार घरेलू उड़ानें लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये सार्क देश लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व लागू नहीं 10 डॉलर 10 डॉलर दक्षिण पूर्व एशिया 40 डॉलर 20 डॉलर 60 डॉलर अफ्रीका 40 डॉलर 30 डॉलर 90 डॉलर नए ईंधन अधिभार तीन चरणों में लागू किया जाएगा। एयरलाइन की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि नए ईंधन अधिभार को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 12 मार्च से घरेलू उड़ान टिकटों पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार लगाया जाएगा। यही अधिभार सार्क देशों की उड़ानों पर भी लागू होगा। पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार 10 डॉलर होगा और अफ्रीका की उड़ानों के लिए यह 30 डॉलर बढ़कर 90 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। दक्षिण पूर्व एशिया की सेवाओं के लिए यह 20 डॉलर बढ़कर 60 डॉलर हो जाएगा। सिंगापुर से आने-जाने वाली उड़ानों सहित ये सभी बदलाव 12 मार्च से प्रभावी होंगे। फिलहाल, सिंगापुर जाने वाली उड़ानों पर कोई ईंधन अधिभार नहीं है। दूसरा चरण 18 मार्च से लागू होगा दूसरे चरण में, एअर इंडिया 18 मार्च से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार में 25 डॉलर से 50 डॉलर तक की वृद्धि करेगी। यूरोप जाने वाली उड़ानों के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया में युद्ध से महंगा हुआ हवाई सफर: एअर इंडिया का बड़ा फैसला, टिकटों पर बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं। क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार घरेलू उड़ानें लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये सार्क देश लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व लागू नहीं 10 डॉलर 10 डॉलर दक्षिण पूर्व एशिया 40 डॉलर 20 डॉलर 60 डॉलर अफ्रीका 40 डॉलर 30 डॉलर 90 डॉलर नए ईंधन अधिभारतीन चरणों में लागू किया जाएगा। मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि पहले फेज में 12 मार्च से हर घरेलू उड़ान टिकट पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार लगाया जाएगा। यह शुल्क सार्क देशों की उड़ानों पर भी लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी अधिभार बढ़ाया गया है। पश्चिम एशिया के लिए उड़ानों पर 10 डॉलर का ईंधन अधिभार लिया जाएगा। वहीं अफ्रीका के लिए यह शुल्क 30 डॉलर बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए यह 20 डॉलर बढ़ाकर 60 डॉलर कर दिया गया है। दूसरा चरण 18 मार्च से लागू होगा क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार यूरोप 100 डॉलर 25 डॉलर 125 डॉलर उत्तर अमेरिका 150 डॉलर 50 डॉलर 200 डॉलर ऑस्ट्रेलिया 150 डॉलर 50 डॉलर 200 डॉलर कब से होगा लागू? पहले चरण के बदलाव 12 मार्च से लागू होंगे। सिंगापुर के लिए उड़ानों पर भी अब ईंधन अधिभार लिया जाएगा, जबकि अभी तक इस रूट पर ऐसा कोई शुल्क नहीं था। एयर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की, इस मुद्दे पर बनी सहमति

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में कहा, ‘आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बारे में विस्तार से बातचीत हुई। हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए।’ ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को लगभग बंद करने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। होर्मुज स्ट्रेट, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक पतली शिपिंग लेन है, जहां से वैश्विक तेल और एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) का लगभग 20 प्रतिशत व्यापार होता है। जयशंकर ने अराघची को ईरान और क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया।इससे पहले विदेश मंत्री ने मंगलवार को जर्मनी और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से फोन पर बात की। भारत पश्चिम एशिया के संकट से निपटने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज कर रहा है। इस बातचीत का मुख्य केंद्र ऊर्जा सुरक्षा रहा।जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि इस दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर अपने विचार साझा किए।इसके बाद जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी चर्चा की। उन्होंने आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया के हालात पर बात की। जयशंकर ने बताया कि इस संकट का ऊर्जा क्षेत्र पर क्या असर पड़ रहा है, इस पर भी गंभीरता से बात हुई। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री चो ह्यून ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उम्मीद जताई कि इस साल होने वाली मुलाकातों से भारत और कोरिया के रिश्ते एक नए स्तर पर पहुंचेंगे।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग अगले दो महीनों के भीतर भारत का दौरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk