पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं। क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार घरेलू उड़ानें लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये सार्क देश लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व लागू नहीं 10 डॉलर 10 डॉलर दक्षिण पूर्व एशिया 40 डॉलर 20 डॉलर 60 डॉलर अफ्रीका 40 डॉलर 30 डॉलर 90 डॉलर नए ईंधन अधिभार तीन चरणों में लागू किया जाएगा। एयरलाइन की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि नए ईंधन अधिभार को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 12 मार्च से घरेलू उड़ान टिकटों पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार लगाया जाएगा। यही अधिभार सार्क देशों की उड़ानों पर भी लागू होगा। पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार 10 डॉलर होगा और अफ्रीका की उड़ानों के लिए यह 30 डॉलर बढ़कर 90 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। दक्षिण पूर्व एशिया की सेवाओं के लिए यह 20 डॉलर बढ़कर 60 डॉलर हो जाएगा। सिंगापुर से आने-जाने वाली उड़ानों सहित ये सभी बदलाव 12 मार्च से प्रभावी होंगे। फिलहाल, सिंगापुर जाने वाली उड़ानों पर कोई ईंधन अधिभार नहीं है। दूसरा चरण 18 मार्च से लागू होगा दूसरे चरण में, एअर इंडिया 18 मार्च से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार में 25 डॉलर से 50 डॉलर तक की वृद्धि करेगी। यूरोप जाने वाली उड़ानों के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
पश्चिम एशिया संकट के चलते हवाई सफर हुआ महंगा: एअर इंडिया ने टिकटों पर बढ़ाया ईधन अधिभार, जानें कब से होगा लागू
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं। क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार घरेलू उड़ानें लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये सार्क देश लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये