पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं। क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार घरेलू उड़ानें लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये सार्क देश लागू नहीं 399 रुपये 399 रुपये पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व लागू नहीं 10 डॉलर 10 डॉलर दक्षिण पूर्व एशिया 40 डॉलर 20 डॉलर 60 डॉलर अफ्रीका 40 डॉलर 30 डॉलर 90 डॉलर नए ईंधन अधिभारतीन चरणों में लागू किया जाएगा। मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि पहले फेज में 12 मार्च से हर घरेलू उड़ान टिकट पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार लगाया जाएगा। यह शुल्क सार्क देशों की उड़ानों पर भी लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी अधिभार बढ़ाया गया है। पश्चिम एशिया के लिए उड़ानों पर 10 डॉलर का ईंधन अधिभार लिया जाएगा। वहीं अफ्रीका के लिए यह शुल्क 30 डॉलर बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए यह 20 डॉलर बढ़ाकर 60 डॉलर कर दिया गया है। दूसरा चरण 18 मार्च से लागू होगा क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार यूरोप 100 डॉलर 25 डॉलर 125 डॉलर उत्तर अमेरिका 150 डॉलर 50 डॉलर 200 डॉलर ऑस्ट्रेलिया 150 डॉलर 50 डॉलर 200 डॉलर कब से होगा लागू? पहले चरण के बदलाव 12 मार्च से लागू होंगे। सिंगापुर के लिए उड़ानों पर भी अब ईंधन अधिभार लिया जाएगा, जबकि अभी तक इस रूट पर ऐसा कोई शुल्क नहीं था। एयर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें