1 of 7 Harish Rana Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स सोमवार को एम्स में एक मेडिकल कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में यह तय किया गया कि हरीश राणा को अब किसी भी प्रकार का ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। अब तक उन्हें केवल ट्यूब के माध्यम से पोषण और हाइड्रेशन प्रदान किया जा रहा था, जिसे भी बंद कर दिया गया है। एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), नई दिल्ली में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी हरीश राणा के मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मंगलवार से हरीश राणा को पानी देना भी बंद कर दिया जाएगा, जो इस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस निर्णय के साथ ही, धीरे-धीरे जीवन रक्षक उपकरणों को हटाकर उन्हें इस दुनिया से विदा करने की तैयारी की जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 बेटे हरीश के साथ मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मंगलवार से पानी देना बंद करने के बाद, पोषण और हाइड्रेशन के लिए लगी ट्यूब पर कैप लगा दिया जाएगा, लेकिन उसे उनके शरीर से हटाया नहीं जाएगा। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार हरीश राणा के स्वास्थ्य की हर धड़कन और नब्ज पर मॉनिटर के जरिए कड़ी नजर रख रही है। जीवन रक्षक उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। 3 of 7 बेटे हरीश के साथ पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी आधिकारिक प्रतिक्रिया और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन हालांकि, एम्स अस्पताल प्रशासन ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है और कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें