भाजपा नेताओं को पाकिस्तानी नंबरों से धमकी: कॉल्स-ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां, टूल किट के जरिये कई नेता टारगेट पर

भाजपा नेताओं को पाकिस्तानी नंबरों से धमकी: कॉल्स-ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां, टूल किट के जरिये कई नेता टारगेट पर यह वीडियो/ हटाएं पंजाब के एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के संगठन सचिव को भी मारने की धमकी भरा एक पत्र चंडीगढ़ कार्यालय आया था। इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई थी। चंडीगढ़ मुख्यालय के अलावा लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में भी कई बार ऐसी कॉल्स और चिट्ठियां पहुंची, जिसमें विभिन्न भाजपा नेताओं मारने व ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी शिकायतें पंजाब पुलिस को भी दी गई थीं। पंजाब के एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के संगठन सचिव को भी मारने की धमकी भरा एक पत्र चंडीगढ़ कार्यालय आया था। इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई थी।चंडीगढ़ मुख्यालय के अलावा लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में भी कई बार ऐसी कॉल्स और चिट्ठियां पहुंची, जिसमें विभिन्न भाजपा नेताओं मारने व ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी शिकायतें पंजाब पुलिस को भी दी गई थीं। चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाके की घटना से भाजपा नेता सकते में हैं। दरअसल, उन्हें इस तरह के हमले का अंदेशा पहले से ही था। दरअसल, पंजाब के कई भाजपा नेताओं को पाकिस्तान नंबर (92) से धमकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

Rajnath Singh: 'किसी भी हालात का सामना करने को भारत तैयार', पश्चिम एशिया संकट पर बोले राजनाथ सिंह

केरल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना हमारे टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से ला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के हितों की रक्षा के लिए अपनी कूटनीतिक कुशलता का इस्तेमाल कर रहे हैं।राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हम सभी बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। पश्चिम एशिया में बहुत बड़ा संघर्ष चल रहा है। केरल के बहुत सारे लोग इन देशों में रहते हैं और काम करते हैं, लेकिन हमें किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हम अपने भारतीय नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने में पीछे नहीं रहेंगे। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।“उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोग पश्चिम एशिया के इस संघर्ष के कारण झूठ फैलाकर तनाव फैलाना चाहते हैं। न तो देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है, न तो गैस की कमी है और भारत किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार है। हमारी नौसेना स्टेट ऑफ होर्मुज से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित तरीके से निकाल रही है, जबकि विपक्ष इस संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय निम्न स्तर की राजनीति कर रहा है।“रक्षा मंत्री ने कहा, “मैंने देश के गृह मंत्री के रूप में भी काम किया है और आज मैं रक्षा मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवा दे रहा हूं। पिछले 11 वर्षों में चाहें वो आंतरिक सुरक्षा की बात रही हो या चाहें बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की बात रही हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को ताकत दी है। ये बदलाव पूरी दुनिया को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखने को मिला है।“उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार का शासन था तो कैसे हालात थे याद कीजिए। आए दिन कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: बंगाल के मामले पर सीजेआई सख्त, पूछा- मालदा के डीएम-एसपी क्यों नहीं गए, ये अदालत को चुनौती जैसा

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के डीएम और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रवैये पर भी सख्त टिप्पणी की। सीजेआई सूर्यकांत ने पूछा कि दोनों अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। सात न्यायिक अधिकारियों को नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखे जाने का ये मामला बेहद गंभीर है।उन्होंने कहा कि ये मामला अदालत को चुनौती देने जैसा है। कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को भी फटकार लगाई। सीजेआई ने कहा कि मालदा में हुई हिंसा की घटना न्यायपालिका पर दबाव बनाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी चुनौती देने की तरह है। कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में सरकार के रवैये को लचर बताया और कहा कि इस मामले में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस घटना को न्याय प्रशासन में बाधा डालने की सुनियोजित और दुस्साहसी कोशिश करार दिया। कोर्ट ने कहा कि सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं, को घंटों तक बिना सुरक्षा, भोजन और पानी के छोड़ दिया गया, जबकि राज्य प्रशासन को पहले से सूचना दी गई थी।अदालत ने इस मामले में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों- मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनके रवैये को बेहद निंदनीय बताते हुए पूछा है कि समय रहते प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। मामले की अगली सुनवाई में संबंधित अधिकारियों की वर्चुअल उपस्थिति अनिवार्य की गई है और उनसे अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी गई है।इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती कराए। कोर्ट ने सभी स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, आम लोगों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul In Assam: असम में कांग्रेस की रैली, राहुल ने संविधान का जिक्र कर लिए अदाणी-पतंजलि के नाम; सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि हमने अनुच्छेद 244ए इसलिए लागू किया क्योंकि हमारा मानना है कि फैसले स्थानीय स्तर पर होने चाहिए। ये फैसले गुवाहाटी या दिल्ली से नहीं, बल्कि यहीं आपके नेता और परिषदें लें। यही हमारे और उनके बीच का फर्क है। आपको लगता है कि फैसलों का सिलसिला गुवाहाटी से शुरू होता है, लेकिन ऐसा नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि आपकी जमीन छीनकर अडानी को अंबानी और पतंजलि बीघा जमीन दे दी गई। हजारों बीघा जमीन दूसरी बड़ी कंपनियों को भी मिली है। आपको यह समझना होगा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच एक समझौते पर दस्तखत किए। आप सोच रहे होंगे कि मैं यहां इसकी बात क्यों कर रहा हूं। आपको यह समझना होगा कि दबाव कहां से आ रहा है। उस समझौते में भारत की खेती-किसानी के रास्ते इस तरह खोले गए हैं, जिसका बुरा असर हमारे किसानों पर पड़ रहा है।उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आज अगर भारत रूस, ईरान या इराक जैसे देशों से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ती है। हम बिना पूछे तेल नहीं खरीद सकते। नरेंद्र मोदी ने भारत का डेटा डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया है। अब वे अपनी मर्जी से इस डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं या इसे जमा रख सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने वादा किया है कि भारत हर साल अमेरिकी कंपनियों से 9 लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदेगा। इससे हमारे छोटे कारोबारों और उद्योगों को भारी नुकसान होगा। भारत ने अमेरिका को बहुत कुछ दिया है, लेकिन बदले में हमें कुछ नहीं मिला। हमारे टैक्स बढ़ गए हैं, हमारा डेटा साझा हो गया है और तेल खरीदने के विकल्प कम हो गए हैं। सवाल यह है कि यह सौदा क्यों हुआ? राहुल गांधी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

Rupee Rebound: आरबीआई के कड़े कदमों से रुपये ने पकड़ी रफ्तार, डॉलर के मुकाबले 93.19 पर पहुंचा

भारतीय रुपये ने ऐतिहासिक निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 151 पैसे की मजबूत रिकवरी दर्ज की है। यह उछाल मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ‘ऑनशोर फॉरवर्ड डिलीवरी मार्केट’ में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन को सीमित करने के त्वरित कदम का नतीजा है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण मुद्रा बाजार पर अब भी दबाव बना हुआ है। ग्लोबल मार्केट: डॉलर इंडेक्स 0.32 प्रतिशत बढ़कर 99.77 पर कारोबार कर रहा है, जो दुनिया की अन्य मुद्राओं पर दबाव डाल रहा है। डॉलर इंडेक्स 0.32 प्रतिशत बढ़कर 99.77 पर कारोबार कर रहा है, जो दुनिया की अन्य मुद्राओं पर दबाव डाल रहा है। कच्चा तेल: वैश्विक तेल बेंचमार्क ‘ब्रेंट क्रूड’ वायदा बाजार में 4.84 प्रतिशत के बड़े उछाल के साथ 106.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ‘ब्रेंट क्रूड’ वायदा बाजार में 4.84 प्रतिशत के बड़े उछाल के साथ 106.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। शेयर बाजार: गुरुवार के शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में हाहाकार मचा। सेंसेक्स 1,312.91 अंक (1.80%) लुढ़ककर 71,821.41 पर और निफ्टी 410.45 अंक (1.81%) गिरकर 22,383.40 पर आ गया। गुरुवार के शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में हाहाकार मचा। सेंसेक्स 1,312.91 अंक (1.80%) लुढ़ककर 71,821.41 पर और निफ्टी 410.45 अंक (1.81%) गिरकर 22,383.40 पर आ गया। विदेशी निकासी: एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8,331.15 करोड़ रुपये के शेयरों की भारी शुद्ध बिकवाली की है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict LIVE: ट्रंप ने किया ईरानी सेना को नष्ट करने का दावा, तेहरान ने इस्राइल पर दागीं कई मिसाइलें

09:12 AM, 02-Apr-2026 डेमोक्रेटिक सांसदों की ट्रंप के भाषण पर दी तीखी प्रतिक्रिया अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन की कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों में डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रंप के भाषण को घृणित और भयावह करार देते हुए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सदस्य यास्मीन अंसारी ने ईरान को पाषाण युग में वापस भेजने की ट्रंप की धमकी को नौ करोड़ लोगों वाले देश के बारे में बात करने का एक घृणित और भयावह तरीका बताया। उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई। कांग्रेस सदस्य जिम हाइम्स ने कहा कि ट्रंप का भाषण समाप्त होने के एक घंटे के भीतर ही तेल की कीमतों में पांच डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई। वहीं, सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने ट्रंप के इस दावे को झूठ करार दिया कि उन्होंने दो सप्ताह से अधिक समय पहले हम जीत गए थे। उन्होंने कहा, “यह भ्रमित व्यक्ति हमारे देश और दुनिया के लिए खतरा है।” वैन होलेन ने ट्रंप के बयानों को खतरनाक बताते हुए उनकी मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन की कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों में डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रंप के भाषण को घृणित और भयावह करार देते हुए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सदस्य यास्मीन अंसारी ने ईरान को पाषाण युग में वापस भेजने की ट्रंप की धमकी को नौ करोड़ लोगों वाले देश के बारे में बात करने का एक घृणित और भयावह तरीका बताया। उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई।कांग्रेस सदस्य जिम हाइम्स ने कहा कि ट्रंप का भाषण समाप्त होने के ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

कानपुर किडनी रैकेट: एनसीआर में पुलिस ने डाला डेरा, डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, वित्तीय लेनदेन की होगी जांच

कानपुर किडनी कांड में मेरठ, नोएडा और दिल्ली के नर्सिंगहोम से जुड़े डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ डॉ. अमित का नाम सामने आया है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें मेरठ, देहरादून और नोएडा में डेरा डाले हुए हैं। दिल्ली एनसीआर की पुलिस के साथ ही जांच एजेंसियों से सहयोग लिया जा रहा है। यह वीडियो/ हटाएं डॉक्टरों के विदेश भागने की आशंका है, जिस पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में रविवार देर रात मुजफ्फनगर की पारुल तोमर को बिहार के बेगूसराय के आयुष की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। ऑपरेशन के बाद पारुल को प्रिया हॉस्पिटल और आयुष को मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, फिर भी उत्तर भारत में मौसम अस्थिर; बारिश-ओलावृष्टि और गर्मी-उमस से हाल बेहाल

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजस्थान समेत कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं, जबकि मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिससे देशभर में मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय रहा, जो अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके चलते उत्तर भारत के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।राजस्थान के आसपास बना ऊपरी हवा का चक्रवात अब उत्तर-पूर्वी राजस्थान की ओर खिसक गया है, जिससे क्षेत्र में मौसम और सक्रिय हो गया है। पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि उत्तर भारत के अन्य पहाड़ी और मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है, लेकिन परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाके, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और तटीय कर्नाटक में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी गरज के साथ बौछारें देखी गईं।दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी और उमस से रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज की क्षमता का भी बड़ा संकट बनती जा रही है। एनवायर्नमेंटल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अत्यधिक तापमान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: 54 साल बाद फिर चांद की ओर नासा की उड़ान; उत्तर भारत में मौसम अस्थिर; आर्मेनिया को पुतिन की चेतावनी

54 साल बाद नासा ने चांद की ओर नई उड़ान भरी। आर्टेमिस-II मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे, जिससे अंतरिक्ष खोज का नया अध्याय शुरू होगा। वहीं उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अस्थिर बना हुआ है, बारिश-ओलावृष्टि और उमस से आम लोग बेहाल हैं। रूस ने आर्मेनिया को चेतावनी दी है कि वह एक साथ EU और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक ब्लॉक में नहीं रह सकता। महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद किए गए, e-KYC न कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 1 min · National Desk

54 साल बाद फिर चांद की उड़ान: नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च; 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे एस्ट्रोनॉट

करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। यह 10 दिन की यात्रा अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से करीब 4.06 लाख किलोमीटर दूर तक ले जाएगी, जो अब तक की सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष यात्रा मानी जा रही है। आर्टेमिस-II मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद के करीब तक जाएंगे, लेकिन वहां उतरेंगे नहीं। यह एक परीक्षण मिशन है, जिसका उद्देश्य भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए जरूरी तकनीक और क्षमताओं को परखना है। पूरा मिशन करीब 10 दिनों में पूरा होगा और अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटेंगे। Liftoff. The Artemis II mission launched from @NASAKennedy at 6:35pm ET (2235 UTC), propelling four astronauts on a journey around the Moon. Artemis II will pave the way for future Moon landings, as well as the next giant leap — astronauts on Mars. pic.twitter.com/ENQA4RTqAc — NASA (@NASA) April 1, 2026 नासा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का न्योता दिया है। एजेंसी ने कहा कि यह मिशन इंसानों को चांद और आगे मंगल ग्रह तक बसाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।नासा का आर्टेमिस-II मिशन चांद की परिक्रमा से कहीं आगे की कहानी है। यह पहली बार डीप स्पेस में मानव शरीर की वास्तविक परीक्षा लेने जा रहा है। चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की सुरक्षा सीमा से बाहर जाकर कॉस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk