देशभर में मौसम ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं। एक तरफ कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हालात अस्थिर बने हुए हैं, तो दूसरी ओर साफ होते आसमान के साथ गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती प्रसार और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का अनुमान है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।इसके साथ गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के सीधे प्रभाव के कारण बनी हुई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ दिनों की राहत के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर थम चुका है और गर्मी का असर बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है।बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश ने मैदानी राज्यों में खड़ी फसलों को गिरा दिया और कटी फसलों को भिगो दिया है। रही सही कसर खेतों में भरे पानी ने पूरी कर दी है। ऐसे में किसानों को हो रहे नुकसान को देखते हुए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें