देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबारी हो रही है, कहीं बारिश और कहीं तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल (रविवार) को उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार मैदानी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।रोहतांग दर्रा-अटल टनल में बर्फबारी, पर्यटकों की आमद बढ़ी : शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग दर्रा, अटल टनल और लाहौल घाटी में बर्फ गिरी, जबकि चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं शिमला समेत अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।प्रदेश में भूस्खलन का असर भी देखने को मिला। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती दी हट्टी के पास बंद हो गया, जबकि जलोड़ी दर्रा से बसों की आवाजाही चार दिन बाद बहाल हुई। पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, खासकर लाहौल के कोकसर में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया।दूसरी ओर, जम्मू के अखनूर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुर्लभ मौसम घटना सामने आई, जब करीब 10 मिनट तक बवंडर देखा गया। डॉ मुख्तार अहमद के अनुसार यह घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें