मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ को मिले कितने नंबर? ‘माइकल’ पास हुई फेल; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

1 of 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला Link Copied भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘धुरंधर 2’ करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फिल्में भी कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। इनके अलावा साउथ फिल्म ‘डकैत’ और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है, जानिए? 2 of 5 ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया ‘भूत बंगला’ ने 11 दिन की कितनी कमाई? अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने दसवें दिन 12.50 रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कमाई भी अब तक 117.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। 3 of 5 ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ - फोटो : X ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का खेल हुआ खत्म हाल ही में एक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने चौथे दिन 13 लाख रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 38 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.33 करोड़ रुपये है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई, इसका कलेक्शन चंद दिनों में ही लाखों में सिमट गया है। 4 of 5 धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का क्या रहा हाल? फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1,131.64 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने 24 लाख रुपये ही कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.48 करोड़ रुपये है। यह फिल्म इतने दिन बाद भी 50 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की होर्मुज खोलने की अपील, बोले- न लगाएं टोल, न करें भेदभाव

इसको लेकर गुटेरेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने के नौवहन अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं जलडमरूमध्य खोलें। जहाजों को गुजरने दें। कोई टोल न लगाएं। कोई भेदभाव न करें। व्यापार फिर से शुरू होने दें। वैश्विक अर्थव्यवस्था को फलने-फूलने दें। सुरक्षित, निर्बाध आवागमन आर्थिक और मानवीय रूप से अत्यंत आवश्यक है।‘बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसके अलावा, दुनिया की पांचवां हिस्सा प्राकृतिक गैस (LNG) और लगभग एक-तिहाई खाद का व्यापार भी यहीं से होता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इस रास्ते को सुरक्षित और खुला रखना आर्थिक और मानवीय नजरिए से बहुत आवश्यक है।इस समुद्री रास्ते में आई रुकावट के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। साथ ही ऊर्जा और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सामान लाने-ले जाने का खर्च और बीमा की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। कोरोना महामारी और यूक्रेन संकट के बाद अब यह सप्लाई चेन की सबसे बड़ी समस्या बन गई है।गुटेरेस ने चेतावनी दी कि इस दबाव की वजह से ईंधन की टंकियां और दुकानों की अलमारियां खाली हो रही हैं। लोगों को खाने के लाले पड़ रहे हैं। यह समय फसलों की बुवाई का है। अगर यह रुकावट जारी रही, तो दुनिया में भोजन का बड़ा संकट पैदा हो सकता है। इससे अफ्रीका और दक्षिण एशिया के करोड़ों लोग भूख और गरीबी की चपेट में आ सकते हैं।इसका सबसे ज्यादा बोझ उन गरीब और छोटे द्वीपीय देशों पर पड़ रहा है जो समुद्री आयात पर निर्भर हैं। इन देशों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज; पढ़ें सुर्खियां

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं। यह पिछले 48 घंटों में उनकी इस्लामाबाद की तीसरी यात्रा है। वहीं, दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले हिंदुत्व का अंडर करंट महसूस किया जा रहा है। उधर, रात्रिभोज में गोलियां बरसाने वाले कोल एलन पर राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। आरोपों की सूची अभी और लंबी हो सकती है। वहीं, यूपी के हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। अधिकतम तापमान गिरने लगा है और मंगलवार से राहत के आसार नजर आ रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 1 min · National Desk

क्या खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: 48 घंटे में तीसरी बार PAK पहुंचे अराघची, जानें रूस का क्या है कनेक्शन

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं। यह पिछले 48 घंटों में उनकी इस्लामाबाद की तीसरी यात्रा है। यह यात्रा रूस में अपने दौरे को खत्म के बाद हुई है। माना जा रहा है कि 48 घंटों में इस तीसरी यात्रा का उद्देश्य अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है। अराघची की बार-बार की पाकिस्तान यात्राएं इस बात का संकेत देती हैं कि इस्लामाबाद वर्तमान स्थिति में एक शांति दूत की भूमिका निभा रहा है। खास तौर से यह यात्रा ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष आदान-प्रदान को सुगम बनाने में पाकिस्तान की भूमिका को रेखांकित करती है।इससे पहले अराघची ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की थी। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। एक टेलीग्राम बयान में अराघची ने बताया कि यह बैठक डेढ़ घंटे से अधिक चली और इसमें अमेरिका और इस्राइल द्वारा थोपे गए युद्ध और आक्रामकता के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। इसमें द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ अमेरिका और जायोनी शासन द्वारा युद्ध और आक्रामकता के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।“अराघची ने तेहरान और मॉस्को के बीच सहयोग पर भी चर्चा की, जिसमें संबंधों को और मजबूत करने के प्रस्ताव शामिल थे। उन्होंने ईरान-रूस संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी बताया और संघर्ष के दौरान मास्को के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “हाल के युद्ध में यह स्पष्ट हो गया कि ईरान के रूस जैसे महान मित्र और सहयोगी हैं; हम आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर

हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से यात्रा कर रहे थे। छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वैन टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उर्दना निवासी मोहन, तिंदुही निवासी आशीष, डामर निवासी कमलेश और एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, तिंदुही निवासी रोहित, उर्दना निवासी दिलीप और डामर निवासी बाबूजी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ईको वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई थी। घायलों का उपचार जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार भी थे। तहसीलदार शिखर मिश्रा और नायब तहसील …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

Peace Talks: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका के सामने रखी ये शर्तें; ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने मीडिया वार्ता में बताया कि ट्रंप इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बैठक के नतीजे पर पहले से कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति खुद जल्द ही इस विषय पर जानकारी देंगे।इससे पहले, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फॉक्स न्यूज को बताया कि ईरानी वार्ताकार अमेरिका के साथ समझौता करने को लेकर गंभीर दिख रहे हैं। वे खुद को मौजूदा मुश्किलों से बाहर निकालना चाहते हैं। हालांकि, वे इसके जरिए सिर्फ और समय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रुबियो ने ईरान की आंतरिक स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ईरान का शासन कट्टरपंथी शिया मौलवियों के हाथ में है, जो शांति वार्ता में एक बड़ी बाधा है।ईरान के भीतर दो गुट हैं। एक गुट राजनीतिक वर्ग का है जो देश और अर्थव्यवस्था चलाना चाहता है। दूसरा गुट पूरी तरह धार्मिक विचारधारा से प्रेरित है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) और सर्वोच्च नेता शामिल हैं। रुबियो के अनुसार, अमेरिकी वार्ताकारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ईरानी प्रतिनिधियों को पहले अपने ही देश के दूसरे गुटों से बात करनी पड़ती है। वे आपस में ही बंटे हुए हैं कि क्या प्रस्ताव देना है और किससे मिलना है।इस बीच, अमेरिकी प्रशासन ईरान की बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी के असर को सकारात्मक मान रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने समझौते के लिए जो नई शर्तें रखी हैं, वे अभी भी अमेरिका की तय सीमाओं (रेड लाइन्स) से काफी दूर हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल, अदालत ने सुनाई सजा

क्या है नितेश राणे को सजा मिलने की असली वजह? महाराष्ट्र की एक अदालत ने भाजपा के मौजूदा मंत्री नितेश राणे को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें 2019 के एक पुराने मामले में एक महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने से जुड़ा हुआ है। राणे और उनके समर्थकों पर हाईवे की खराब हालत को लेकर इंजीनियर के साथ सरेआम बदसलूकी करने का आरोप था। ‘कीचड़ कांड’ में क्या-क्या हुआ था? साल 2019 में महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर बहुत ज्यादा कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इस बात से नाराज होकर नितेश राणे और उनके कुछ कार्यकर्ताओं ने NHAI के इंजीनियर को पकड़ लिया था। इन लोगों ने इंजीनियर को एक पुल से बांधने की कोशिश की और उनके ऊपर बाल्टियों से भरकर कीचड़ डाल दिया था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया था। अदालत के इस फैसले के बाद अब आगे क्या होगा? नितेश राणे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। एक महीने की जेल की सजा मिलने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, राणे के पास इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत (हाईकोर्ट) में अपील करने और जमानत मांगने का विकल्प अभी बचा हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें ऊपरी अदालत से कोई राहत मिलती है या नहीं। अन्य वीडियो- नितेश राणे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। एक महीने की जेल की सजा मिलने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, राणे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप सुरक्षा चूक: 'राष्ट्रपति पर तीसरी बार जानलेवा हमला', व्हाइट हाउस ने क्यों किया हिटलर का जिक्र?

लेविट ने बताया कि पिछले दो साल में राष्ट्रपति ट्रंप पर यह तीसरा बड़ा जानलेवा हमला है। इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति ने अपने जीवन पर इतने गंभीर और बार-बार हमले नहीं झेले हैं। उन्होंने उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों का आभार जताया जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर को पकड़ा और सबको सुरक्षित रखा। इस दौरान सीक्रेट सर्विस के एक जांबाज एजेंट के सीने में गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली।प्रेस सचिव ने कहा कि हमले के समय राष्ट्रपति ट्रंप का शांत रहना वाकई काबिले तारीफ था। वह निडर हैं क्योंकि वह अपने देश से प्यार करते हैं। वह जनता से किए वादे पूरे करने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने को तैयार हैं। लेविट ने जोर दिया कि समाज में राजनीतिक हिंसा का डर नहीं होना चाहिए। देश में कड़े मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें शांतिपूर्ण बहस, विरोध और वोट के जरिए सुलझाना चाहिए। विवाद सुलझाने का रास्ता गोलियां नहीं हो सकतीं।लेविट ने इस हिंसा के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं और मीडिया के एक हिस्से को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार नफरत फैलाई जा रही है। उन्हें ‘फासीवादी’, ‘लोकतंत्र के लिए खतरा’ और ‘हिटलर’ कहना हिंसा को बढ़ावा देता है। हमलावर के घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) की बातें भी वैसी ही हैं जैसी सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर रोज सुनने को मिलती हैं।अंत में, उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) को फंड देने की मांग की। उन्होंने बताया कि अमेरिकी कांग्रेस ने 73 दिनों से इस जरूरी एजेंसी का बजट रोक रखा है। यह अमेरिकी इतिहास में किसी संघीय एजेंसी की सबसे लंबी तालाबंदी है। इसका सीधा असर सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा व्यव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल, अदालत ने सुनाई सजा

क्या है नितेश राणे को सजा मिलने की असली वजह? महाराष्ट्र की एक अदालत ने भाजपा के मौजूदा मंत्री नितेश राणे को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें 2019 के एक पुराने मामले में एक महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने से जुड़ा हुआ है। राणे और उनके समर्थकों पर हाईवे की खराब हालत को लेकर इंजीनियर के साथ सरेआम बदसलूकी करने का आरोप था। ‘कीचड़ कांड’ में क्या-क्या हुआ था? साल 2019 में महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर बहुत ज्यादा कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इस बात से नाराज होकर नितेश राणे और उनके कुछ कार्यकर्ताओं ने NHAI के इंजीनियर को पकड़ लिया था। इन लोगों ने इंजीनियर को एक पुल से बांधने की कोशिश की और उनके ऊपर बाल्टियों से भरकर कीचड़ डाल दिया था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया था। अदालत के इस फैसले के बाद अब आगे क्या होगा? नितेश राणे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। एक महीने की जेल की सजा मिलने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, राणे के पास इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत (हाईकोर्ट) में अपील करने और जमानत मांगने का विकल्प अभी बचा हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें ऊपरी अदालत से कोई राहत मिलती है या नहीं। अन्य वीडियो- नितेश राणे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। एक महीने की जेल की सजा मिलने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, राणे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

Russia: ईरान को मिला रूस का साथ, व्लादिमीर पुतिन बोले- पश्चिम एशिया में शांति के लिए सब कुछ करेंगे

Russia: ईरान को मिला रूस का साथ, व्लादिमीर पुतिन बोले- पश्चिम एशिया में शांति के लिए सब कुछ करेंगे Russia: ईरान को मिला रूस का साथ, व्लादिमीर पुतिन बोले- पश्चिम एशिया में शांति के लिए सब कुछ करेंगे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 27 Apr 2026 07:59 PM IST सार Russia: अमेरिका-इस्राइल से तनाव के बीच ईरान को रूस का साथ मिला है। आज सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की बैठक हुई, जिसमें पुतिन ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही। पढ़िए रिपोर्ट- Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk