PM मोदी ने बंगालवासियों के नाम लिखा पत्र: कहा- भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए; सभी विकसित बंगाल के लिए संकल्पित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों के नाम एक पत्र और एक ऑडियो संदेश जारी किया है। बता दें कि, राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा और इसके नतीजे 4 मई को जारी होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता क्यों नहीं: कहां अटकी है बात, क्या है नया प्रस्ताव; क्या चाहते हैं ट्रंप-मोजतबा?

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता क्यों नहीं: कहां अटकी है बात, क्या है नया प्रस्ताव; क्या चाहते हैं ट्रंप-मोजतबा? एक मौके पर जब अमेरिका ने पुरानी शर्तों के साथ ईरान को शांति स्थापित करने का मौका दिया तो ईरान ने इसे स्वायत्तता पर सीधा हमला करार देते हुए नकार दिया था। इसके बाद जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोल कर शांति का संदेश दिया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया कि उनकी तरफ से होर्मुज के बाहर लगाया गया ब्लॉकेड तब तक नहीं हटेगा, जब तक ईरान अमेरिका की मांगों को पूरा नहीं करता। कभी हां, कभी न। वैसे तो यह एक फिल्म का भी नाम है, लेकिन मौजूदा समय में कुछ इसी तरह की स्थिति अमेरिका और ईरान में शुरू हुई शांति वार्ता को लेकर बनी हुई है। दरअसल, 8 अप्रैल को अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्ध विराम पर सहमति बन गई थी और इसके ठीक बाद दोनों ही देशों के शीर्ष प्रतिनिधि पाकिस्तान में साथ बैठे भी। लेकिन शांति वार्ता पर कोई सहमति नहीं बन पाई। तब से लेकर अब तक न तो दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता पर सीधी बात हुई है और न ही दोनों में से कोई पीछे हटने के लिए तैयार है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद अब तक शांति वार्ता पर बात कहां अटकी है? दोनों देशों की तरफ से अब तक एक-दूसरे को क्या प्रस्ताव दिए गए हैं? इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

'सरके चुनर' गीत विवाद से जुड़े मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे संजय दत्त; सुनवाई में हुए शामिल

क्या संजय दत्त को पता था कि लिरिक्स ऐसे हैं? संजय दत्त जब सुनवाई के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आपको समन जारी किया गया था। क्या यह गाना करने से पहले आपको पता था कि इसके लिरिक्स ऐसे हैं? हालांकि, संजय दत्त ने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और वे सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गए। VIDEO | Delhi: Actor Sanjay Dutt leaves the National Commission for Women in Jasola after attending a hearing regarding the song “Sarke Chunar”. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/39ifmKPwRy — Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

जल रही राजधानी: दिल्ली में हीटवेव को लेकर LG सख्त, अधिकारियों से बोले- एक हफ्ते में जमीन पर दिखना चाहिए असर

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर ठोस कदम जमीन पर उतारने के निर्देश दिए। राजधानी में तेज होती गर्मी और हीट एक्शन प्लान 2026 का जमीन पर पालन नहीं होता देख एलजी ने संज्ञान लिया है। प्लान में शामिल तैयारियों पर प्रशासन ने अब तक शायद अमल नहीं किया है। हीट वेब से सबसे ज्यादा तकलीफ बाहर काम करने वाले मजदूरों को हो रही है। बेसहारा पशु पक्षी भी तकलीफ में हैं। इनकी राहत के लिए जमीन पर कोई कार्यवाही अब तक नजर नहीं आ रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन: भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह-CM योगी के रोड शो; कई TMC नेता भी मैदान में

01:08 PM, 27-Apr-2026 उत्तर 24 परगना में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोड शो चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर 24 परगना में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। #WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds a roadshow in Kalyani, North 24 Parganas, in support of BJP candidate Anupam Biswas from Kalyani Assembly constituency. The campaigning for the second and final phase of the assembly elections in… pic.twitter.com/VCmm2eD8rn — ANI (@ANI) April 27, 2026 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर 24 परगना में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। 01:01 PM, 27-Apr-2026 बंगाल के लोग बदला लेंगे, कोलकाता पहुंचे केजरीवाल का बयान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चुनाव में जीत की शुभकामनाएं देते कहा कि राज्य के लोग एसआईआर में 90 लाख लोगों के वोट काटने का बदला लेंगे। केजरीवाल ने बंगाल के लोगों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। #WATCH | Kolkata | AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, “I want to extend my best wishes to Mamata Banerjee for these elections. I congratulate the people of West Bengal for the way they are fighting against this dictatorship. In the last two days, the atmosphere I have… pic.twitter.com/1oapefJfLo — ANI (@ANI) April 27, 2026 आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चुनाव में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

पत्रकार पर भड़के ट्रंप: टॉमस के आरोप पर सवाल सुनकर बोले- हमलावर मानसिक रोगी, उसकी बात पढ़ने पर शर्म आनी चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पत्रकार से तीखा विवाद हो गया। यह टकराव उस समय हुआ जब उनसे वाशिंगटन हिल्टन में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी और आरोपी कोल टॉमस एलन के कथित घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) को लेकर सवाल पूछा गया। TRUMP LOST IT ON CBS REPORTER AFTER SHE READ SHOOTER MANIFESTO “I am NOT a pedophile. You read that crap from some SICK person.” “Your friends on the other side of the plate are the ones who were involved with Epstein.” “You shouldn’t be reading that on 60 Minutes. You are a… pic.twitter.com/M2dtKSCLGQ — Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) April 26, 2026 इंटरव्यू के दौरान बढ़ा तनाव इंटरव्यू के दौरान पत्रकार नोराह ओ’डोनेल ने संदिग्ध हमलावर द्वारा कथित रूप से लिखे गए दस्तावेज के कुछ अंश पढ़कर सुनाए। दस्तावेज में प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बताए जाने का दावा किया गया था। साथ ही उसमें ‘बाल यौन शोषण करने वाला, दुष्कर्मी और देशद्रोही’ जैसे शब्द भी लिखे होने की बात कही गई।इस पर ट्रंप नाराज हो गए और उन्होंने पत्रकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं इंतजार कर रहा था कि आप यह पढ़ें, क्योंकि आप लोग बहुत खराब हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैं दुष्कर्मी नहीं हूं… मैंने किसी के साथ ऐसा कुछ नहीं किया।जब उनसे पूछा गया कि क्या दस्तावेज में लिखी बातें उनके लिए थीं, तो ट्रंप ने बीच में रोकते हुए कहा, मैं बच्चों का यौन शोषण करने वाला नहीं हूं… आप किसी मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की लिखी बात पढ़ रही हैं? मुझे पूरी तरह निर्दोष साबित किया जा चुका है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

Raghav Chadha New Video: 'चंद भ्रष्ट लोगों के हाथ में सिमटी पार्टी'; राघव बोले- AAP का अंदरुनी माहौल जहरीला

राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने के फैसले पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने निर्णय के पीछे की वजह बताई। राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी बदलने की घोषणा के बाद पिछले तीन दिनों से उन्हें बड़ी संख्या में संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और बधाई संदेश भेज रहे हैं, जबकि कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर यह फैसला क्यों लिया। उन्होंने कहा कि दोस्तों राजनीति में आने से पहले मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट था, मेरे सामने एक बेहतरीन करियर था, मैं उस करियर को छोड़कर राजनीति में आया। अपने करियर को बनाने के लिए राजनीति में नहीं आया।और एक राजनीतिक पार्टी का संस्थापक सदस्य बना, मैंने अपने युवा जीवन के 15 साल दिए, अपने खून, पसीना से बहुत मेहनत से इस पार्टी को सींचा। लेकिन आज ये पार्टी पार्टी वो पुरानी वाली पार्टी नहीं रही। इस पार्टी में आज एक टॉक्सिक कार्य का माहौल है, आपको काम करने से रोका जाता है। संसद में बोलने से रोका जाता है। और आज ये राजनीतिक पार्टी चंद भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों को हाथ में फंस कर रह गई है।राघव ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मैं यह महसूस कर रहा था, ‘शायद मैं एक सही आदमी, गलत पार्टी में है’, और इसी के चलते मेरे पास तीन विकल्प थे, पहला विकल्प कि मैं राजनीति ही छोड़ दूं। दूसरा विकल्प कि मैं इसी पार्टी में रहूं और चीजें ठीक करने की कोशिश करूं, जो की हुआ नहीं। और तीसरा विकल्प कि मैं अपनी ऊर्जा और अनुभव लेकर सकारात्मक राजनीति करूं, एक और प्लेटफॉर्म के साथ, एक और राज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

सेंसेक्स-निफ्टी की कंपनियों का हाल सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, सन फार्मा के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जब कंपनी ने घोषणा की कि वह 11.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर के उद्यम मूल्यांकन पर पूरी तरह से नकद सौदे में अमेरिकी कंपनी ऑर्गानोन एंड कंपनी का अधिग्रहण करेगी। अदानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी प्रमुख लाभ कमाने वालों में शामिल थे। ब्लू-चिप बैंकों में से एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछड़ गए। एशियाई बाजारों का रहा मिला-जुला हाल ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 106.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा एशियाई बाजारों में शेयर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला, और अमेरिकी शेयरों के पिछले सप्ताह के अंत में नए उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक सोमवार को एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने की वार्ता में और अधिक बाधाएं आने से तेल की कीमतों में 1 अमेरिकी डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई। व्हाइट हाउस ने आगे की बातचीत के लिए पाकिस्तान में दूत भेजने की योजना रद्द कर दी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रगति की कमी का हवाला दिया।इस सप्ताह फेडरल रिजर्व, यूरोपीय सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ जापान और बैंक ऑफ इंग्लैंड सहित शीर्ष केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों पर निर्णय लिए जाएंगे।टोक्यो में निक्केई 225 सूचकांक 1.4 प्रतिशत बढ़कर 60,564.18 पर पहुंच गया, जो दिन के भीतर का नया उच्चतम स्तर है। दक्षिण कोरिया में कोस्पी सूचकांक 2.1 प्रतिशत बढ़कर 6,617.94 पर पहुंच गया।हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.1 प्रतिशत गिरकर 25,951.86 पर आ गया, जबक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पार, तीन दिन और लू से राहत नहीं

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। मध्य भारत के पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी गर्म रहने वाली हैं।उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘गरम रात’ की स्थिति दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। इससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अलग है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल से 2 मई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 28 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही 29 अप्रैल से कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है। वहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की स्थिति में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, पीएम की रैली से पहले जगद्दल में भिड़े BJP-TMC समर्थक

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जिससे पांच साल में व्यापार दोगुना होकर 5 अरब डॉलर तक पहुंचने और भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इधर, देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप दिख रहे हैं, जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम के दौरे पर रहेंगे और हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और बच्चों को ओआरएस देने जैसी तैयारियां की जा रही हैं। इधर, दिल्ली के कैलाश हिल्स में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपरओवर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk