Abhishek Banerjee: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज, अमित शाह पर टिप्पणी और भड़काऊ बयानों के आरोप

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बड़े नेता अभिषेक बनर्जी बड़ी कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनके द्वारा दिए गए भड़काऊ और विवादित भाषणों को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। यह मामला सीधे तौर पर चुनाव के दौरान माहौल खराब करने और देश के गृह मंत्री को धमकी देने के गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। आरोप है कि इन रैलियों में उन्होंने बेहद आक्रामक और भड़काऊ भाषण दिए थे। इसी मामले में उनके खिलाफ विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में साफ तौर पर कहा गया है कि उनके भाषणों से समाज में नफरत फैल सकती थी और सार्वजनिक शांति भंग हो सकती थी। इसके अलावा, उन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरे शब्द इस्तेमाल करने का भी बहुत गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत किसने दर्ज कराई? टीएमसी नेता के खिलाफ यह अहम शिकायत राजीव सरकार नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराई है। राजीव सरकार ने चुनाव के नतीजे आने के ठीक एक दिन बाद यानी पांच मई को बागुईहाटी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपनी बात साबित करने के लिए अभिषेक बनर्जी के कई विवादित भाषणों के वीडियो लिंक भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं। इन्ही सबूतों के आधार पर पुलिस ने आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने इस पूरी शिकायत की जांच करने के बाद 15 मई को दोपहर 2.45 बजे विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली है। अभिषेक बनर्जी के खिला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: विदेश यात्रा पर टैक्स की खबरों को पीएम मोदी ने बताया फर्जी, बोले- कोई प्रतिबंध या फैसला नहीं लिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने की खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी किसी भी योजना को लेकर सरकार की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह पूरी तरह से झूठ है। इस तरह की खबरों में एक भी सच्चाई नहीं है और सरकार का फोकस आम लोगों के जीवन को आसान बनाने पर है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा पर किसी भी प्रकार की रोक या प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। उनका कहना था कि ऐसी अफवाहें देश की नीतिगत दिशा को गलत तरीके से पेश करती हैं।एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि सरकार विदेशी यात्रा पर नया टैक्स या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। दावा किया गया कि यह प्रस्ताव उच्च स्तर पर चर्चा में है और इसका उद्देश्य युद्ध संबंधी वित्तीय दबाव को संतुलित करना हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यह संभावित शुल्क अस्थायी हो सकता है और इसका उपयोग इम्पोर्ट खर्च और कच्चे तेल की कीमतों के दबाव को कम करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया संकट और देश के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से कुछ महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में छोटे-छोटे कदम भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

भोजशाला को हाईकोर्ट ने माना मंदिर: फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट, रखी ये मांग

धार स्थित भोजशाला परिसर विवाद मामले में हिंदू पक्ष ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दायर की। याचिका में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर होने वाली किसी भी अपील पर हिंदू पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। यह कैविएट जितेंद्र सिंह ‘विशेन’ की ओर से अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा के माध्यम से दाखिल की गई। याचिका में कहा गया है कि उपरोक्त मामले में हस्ताक्षरकर्ता को नोटिस दिए बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

NEET UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को पकड़ा, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था केमिस्ट्री का शिक्षक

सीबीआई ने शुक्रवार को नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। लातूर का रहने वाला पी.वी. कुलकर्णी पुणे में रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) का शिक्षक है। वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी। सीबीआई का आरोप है कि आरोपी ने पुणे में विशेष कोचिंग क्लासेस चलाकर छात्रों को लीक हुए सवाल और उनके जवाब बताए थे। मॉक टेस्ट से 42 सवाल परीक्षा में आए मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी भी की, जहां से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई फिलहाल पेपर लीक से जुड़े बड़े नेटवर्क और इसमें शामिल बिचौलियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसी बीच, महाराष्ट्र के लातूर में भी जांच तेज हो गई है। लातूर को कोचिंग हब माना जाता है, जहां राज्यभर से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। यहां एक छात्र के अभिभावक ने शिकायत की थी कि एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट के 42 सवाल नीट परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते थे। इसके बाद सीबीआई ने लातूर के एक कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक को हिरासत में लिया है। हालांकि, एजेंसी ने अभी उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। इससे पहले लातूर पुलिस कोचिंग स्टाफ, काउंसलर और छात्रों समेत छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक की आशंका के चल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

BCCI पर भड़के विराट कोहली?: कहा- भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना शानदार अनुभव, पर सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से हो

और पढ़ें ‘मुझसे बार-बार पूछा जाता है- वर्ल्ड कप खेलूंगा?’ कोहली ने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं हमेशा कोई भी सीरीज खेलने के तैयार रहता हूं क्योंकि यही मेरी रोजमर्रा की जिंदगी है। मैं वर्कआउट करता हूं, घर पर अच्छा खाना खाते हैं। यह सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए नहीं है, बल्कि मुझे ऐसा जीवन जीना पसंद है। इसलिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। और जहां तक 2027 वर्ल्ड कप की बात है, ईमानदारी से कहूं तो अभी हम 2026 के बीच में ही हैं, लेकिन मुझसे बार-बार पूछा जाता है कि क्या मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं?’ ‘सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से होनी चाहिए’ विराट ने कहा, ‘मुझे इसका जवाब पता है। आखिर मैं अपना घर छोड़कर, अपना सामान पैक करके क्यों निकलूंगा अगर मुझे खुद नहीं पता कि मैं क्या चाहता हूं? बिल्कुल, अगर मैं खेल रहा हूं तो मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं आगे भी खेलना चाहता हूं। भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना शानदार अनुभव है। लेकिन जैसा मैंने कहा, सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से होनी चाहिए।’ ‘मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है…’ विराट ने कहा, ‘मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें वैल्यू जोड़ सकता हूं और उस माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी तैयारी के साथ पूरी तरह ईमानदार हूं। मैं जिस तरह खेल को अपनाता हूं, उसमें पूरी मेहनत करता हूं। भगवान ने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में बहुत कुछ दिया है और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’ ‘ईमानदारी से बात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

Hydrogen Bus In Delhi: पहली बार दिल्ली में हाइड्रोजन बसें, जानें कहां से कहां तक चलेंगी, कितना होगा किराया?

राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो को दो ऐसी अत्याधुनिक बसें सौंपी हैं। और पढ़ें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 15 मई यानी आज से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में एक एकीकृत हाइड्रोजन चालित शटल बस सेवा शुरू की। यह पहल आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है। यह सेवा अंतिम छोर तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायक होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: भारतीय सेना सीईई प्रवेश पत्र 2027 जारी: 1 जून से ऑनलाइन परीक्षा, तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट

भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

'बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा': 2027 विश्वकप पर कोहली की दो टूक; किससे बोले- या भरोसा रखो, या साफ मना करो?

‘बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा’: 2027 विश्वकप पर कोहली की दो टूक; किससे बोले- या भरोसा रखो, या साफ मना करो? और पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर और 2027 वनडे विश्व कप को लेकर खुलकर बात की। विराट ने कहा, ‘मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें वैल्यू जोड़ सकता हूं और उस माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी तैयारी के साथ पूरी तरह ईमानदार हूं। मैं जिस तरह खेल को अपनाता हूं, उसमें पूरी मेहनत करता हूं। भगवान ने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में बहुत कुछ दिया है और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’ क्या है पूरा मामला? विराट का यह बयान उन चर्चाओं को तूल दे रहा है, जिसमें कहा जा रहा था कि टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं है। पिछले साल रोहित शर्मा और उसके बाद विराट कोहली ने अचानक टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। दोनों अब सिर्फ वनडे खेलते हैं और कई बार यह बात सामने आई कि दोनों का 2027 के वनडे विश्वकप में हिस्सा लेना भी तय नहीं है। ऐसा कहा गया था कि दोनों ने बीसीसीआई से ये कहा है कि वह खेलने को लेकर कमिटेड नहीं हैं। फिर कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना, आज यूएई के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

दौरे की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आपसी संबंधों, ऊर्जा सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘दोनों नेता द्विपक्षीय ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। यह साझेदारी मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच के संबंधों पर आधारित है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के महत्वपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।‘प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहेगा। इस दौरान एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यूएई में 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इसलिए इस दौरे में वहां रहने वाले भारतीयों के हितों और सुविधाओं पर भी चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी छह दिनों की विदेश यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे यूएई के अलावा नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे।अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। जॉर्ज ने बताया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23750 के पार

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में हरे निशान पर खुला। शुक्रवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, रुपया कमजोर हुआ, तेल की कीमतें बढ़ीं और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा वहीं निफ्टी भी 23750 के पार पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.93 पर आ गया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk