और पढ़ें ‘मुझसे बार-बार पूछा जाता है- वर्ल्ड कप खेलूंगा?’ कोहली ने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं हमेशा कोई भी सीरीज खेलने के तैयार रहता हूं क्योंकि यही मेरी रोजमर्रा की जिंदगी है। मैं वर्कआउट करता हूं, घर पर अच्छा खाना खाते हैं। यह सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए नहीं है, बल्कि मुझे ऐसा जीवन जीना पसंद है। इसलिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। और जहां तक 2027 वर्ल्ड कप की बात है, ईमानदारी से कहूं तो अभी हम 2026 के बीच में ही हैं, लेकिन मुझसे बार-बार पूछा जाता है कि क्या मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं?’ ‘सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से होनी चाहिए’ विराट ने कहा, ‘मुझे इसका जवाब पता है। आखिर मैं अपना घर छोड़कर, अपना सामान पैक करके क्यों निकलूंगा अगर मुझे खुद नहीं पता कि मैं क्या चाहता हूं? बिल्कुल, अगर मैं खेल रहा हूं तो मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं आगे भी खेलना चाहता हूं। भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना शानदार अनुभव है। लेकिन जैसा मैंने कहा, सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से होनी चाहिए।’ ‘मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है…’ विराट ने कहा, ‘मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें वैल्यू जोड़ सकता हूं और उस माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी तैयारी के साथ पूरी तरह ईमानदार हूं। मैं जिस तरह खेल को अपनाता हूं, उसमें पूरी मेहनत करता हूं। भगवान ने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में बहुत कुछ दिया है और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’ ‘ईमानदारी से बात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
BCCI पर भड़के विराट कोहली?: कहा- भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना शानदार अनुभव, पर सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से हो
और पढ़ें 'मुझसे बार-बार पूछा जाता है- वर्ल्ड कप खेलूंगा?' कोहली ने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा, 'मैं हमेशा कोई भी सीरीज खेलने के तैयार रहता हूं क्योंकि यही मेरी रोजमर्रा की जिंदगी है। मैं वर्कआउट करता हूं, घर पर अच्छा खाना खाते हैं। यह सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए नहीं है, बल्कि मुझे ऐसा जीवन जीना पसंद है। इसलिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। और जहां तक 2027 वर्ल्ड कप की बात है, ईमानदारी से कहूं तो अभी हम 2026 के बीच में ही हैं, लेकिन मुझसे बार-बार पूछा जाता है कि क्या मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं