डोनाल्ड ट्रंप को झटका: व्हाइट हाउस से मीडिया बैन पर कोर्ट ने लगाई रोक, अमेरिकी प्रशासन को क्या आदेश दिया?

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन और मीडिया संस्थानों के बीच चल रही खींचतान में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। अमेरिकी संघीय न्यायाधीश टिमोथी केली ने ट्रंप प्रशासन को सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में दोबारा प्रवेश देने का आदेश दिया। अदालत ने शुरुआती तौर पर माना कि तीनों मीडिया संस्थानों पर लगाया गया प्रतिबंध असंवैधानिक हो सकता है। यह मामला उस फैसले से जुड़ा है, जिसके तहत ट्रंप प्रशासन ने पिछले सप्ताह इन तीनों संस्थानों के पत्रकारों की व्हाइट हाउस पहुंच रोक दी थी। तीनों संस्थानों ने इसके खिलाफ अदालत का रुख किया था। ट्रंप प्रशासन ने इन तीनों मीडिया संस्थानों की पहुंच क्यों रोकी थी? राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको पर व्हाइट हाउस से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने इन संस्थानों पर ऐसी खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाया था, जिन्हें वह गलत और झूठी रिपोर्टिंग मानते हैं। इसके बाद तीनों संस्थानों के पत्रकारों को व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश से रोका गया और उनके हार्ड प्रेस बैज निष्क्रिय कर दिए गए। इसके खिलाफ सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको ने संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया। उनका कहना था कि प्रशासन की कार्रवाई अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन में दी गई प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करती है। तीनों संस्थानों ने यह भी कहा कि उनके प्रेस पास वापस लेने से पहले उन्हें उचित कानूनी प्रक्रिया का मौका नहीं दिया गया। जज ने प्रशासन की कार्रवाई पर क्या सवाल उठाए? बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान न्यायाधीश टिमोथी केली ने इस बात पर सवाल उठाया कि पत्रकारों के प्रेस पास रद्द करने से पहले प्रशासन ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

भू-राजनीतिक तनाव बेअसर: भारत की अर्थव्यवस्था का दमदार प्रदर्शन: विकास दर 7.1% तक पहुंचने का अनुमान

वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार मजबूती दिखाई है। इसी का परिणाम है कि मूडीज के बाद अब एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स, फिच रेटिंग्स, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी तक कर दिया है। इससे पहले मूडीज रेटिंग्स ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धिदर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया था। एजेंसियों ने अनुमान बढ़ाने के पीछे पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर आर्थिक वृद्धि, मजबूत घरेलू मांग, निवेश, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र और निर्यात को प्रमुख कारण बताया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी दर उम्मीद से बेहतर 7.8 प्रतिशत रहने के बाद वैश्विक स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति भरोसा और पुख्ता हुआ है।एजेंसियों के मुताबिक, बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड सरकारी खर्च, घरेलू मांग और लचीले निर्यात तंत्र के दम पर भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख जी-20 अर्थव्यवस्था बना रहेगा। हालांकि, कई एजेंसियों ने आगे चलकर इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ने की आशंका भी जताई। एजेंसीआर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 0.80 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों में सबसे अधिक है। इससे पहले जून में ओईसीडी ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। हालांकि, संगठन ने कहा कि हालिया मजबूत आर्थिक गतिविधियों के बावजूद कम क्रय शक्ति होने से इस साल की दूसरी छमाही में भारत की वृद्धि प्रभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

Asian Games Day-5 Live: वुशु के फाइनल में हारीं रोशिबिना, जीता रजत; रोइंग में सलमान-सतनाम ने जीता कांस्य

06:34 AM, 24-Sep-2026 Asian Games Day 5 Live: रोइंग में सतनाम-सलमान ने जीता कांस्य, भारत का पदक खाता खुला भारत ने एशियन गेम्स के पांचवें दिन अपना पहला पदक जीत लिया है। सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रही। उज्बेकिस्तान के मेखरोजबेक ममातकुलोव और पावेल सोरिन ने रजत पदक जीता, जबकि चीन के यी शूदी और नी यिदे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सतनाम और सलमान ने रेस के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर के निशान पर दूसरे स्थान पर थे और चीनी जोड़ी से करीब आधा सेकंड पीछे चल रहे थे। हालांकि, अंतिम चरण में भारतीय जोड़ी चीन और उज्बेकिस्तान की गति से आगे नहीं निकल सकी और तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके बावजूद दोनों ने अपनी स्थिति बनाए रखी और भारत के लिए कांस्य पदक पक्का किया। भारत ने एशियन गेम्स के पांचवें दिन अपना पहला पदक जीत लिया है। सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रही। उज्बेकिस्तान के मेखरोजबेक ममातकुलोव और पावेल सोरिन ने रजत पदक जीता, जबकि चीन के यी शूदी और नी यिदे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।सतनाम और सलमान ने रेस के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर के निशान पर दूसरे स्थान पर थे और चीनी जोड़ी से करीब आधा सेकंड पीछे चल रहे थे। हालांकि, अंतिम चरण में भारतीय जोड़ी चीन और उज्बेकिस्तान की गति से आगे नहीं निकल सकी और तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके बावजूद दोनों ने अपनी स्थिति बनाए रखी और भारत के लिए कांस्य पदक पक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: जिनपिंग यूएस पहुंचे; आज 2020 दिल्ली दंगे पर फैसला; यूपी में एमएलए के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, अपराध, कारोबार, कूटनीति और खेल से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। दिल्ली दंगा 2020 के भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा मामले में पांच दोषियों की सजा पर आज फैसला चर्चा में है। अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और दो के निलंबन की खबर भी सामने आई है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती के बाद खाद्य तेल सस्ता होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 कल से शुरू होने जा रहा है, जिसमें अमेरिका मेहमान देश है, जबकि चीन और पाकिस्तान की गैरमौजूदगी चर्चा में है। एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सवाल, मेघालय में यूडीपी के आठ विधायकों का भाजपा खेमे में जाना और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के पास मालवाहक जहाज पर हमला भी सुर्खियों में है। यूपी में चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी न बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं के विरोध के बाद पीएसी बुलाए जाने की खबर भी चर्चा में है। खेल जगत में भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड पर निगाहें हैं। सिनेमा की दुनिया में अभिनेता-निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा के साथ विवादित किसिंग सीन से लेकर संजय दत्त की डेब्यू फिल्म तक के कई अनसुने किस्से साझा किए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से विधायक के लापता बेटे के दिल्ली में बहन के घर मिलने की खबर से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अमेरिका में वीजा नियमों को सख्त करने की तैयारी के बीच बर्थ टूरिज्म भी चर्चा में है, वहीं रूस के चुनावी नतीजों में यूनाइटेड रशिया की बढ़त और राष्ट्रपति पुतिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिकी वीजा नियम सख्त: आखिर क्या है बर्थ टूरिज्म, क्यों इस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप?

अमेरिका ने बुधवार को बर्थ टूरिज्म पर शिकंजा कसने के लिए वीजा नीति सख्त करने का एलान किया है। अब अमेरिका में बच्चे को जन्म दिलाने के मकसद से यात्रा करने वाले लोगों के साथ-साथ ऐसे नेटवर्क संचालकों, वीजा ‘फिक्सरों’ और मदद करने वाले अन्य लोगों पर भी वीजा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इस कदम का मकसद उन लोगों पर कार्रवाई करना है, जो इमिग्रेशन सिस्टम का फायदा उठाकर अमेरिकी नागरिकता को कारोबार का जरिया बना रहे हैं। यह कदम ट्रंप प्रशासन की अमेरिकी नागरिकता और इमिग्रेशन नीति को लेकर उठाए जा रहे कदमों की कड़ी में आया है। मार्को रुबियो ने अपने एक बयान में कहा, ‘जो लोग इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल हैं और इससे मुनाफा कमाते हैं, उनके वीजा पर रोक लगाकर हम साफ संदेश दे रहे हैं कि अमेरिका विदेशियों को अपने इमिग्रेशन सिस्टम का गलत फायदा उठाने और अमेरिकी नागरिकता की पवित्रता का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं देगा।’ रुबियो के मुताबिक, नई नीति उन लोगों को निशाना बनाएगी जो जानबूझकर अमेरिका में बर्थ टूरिज्म में शामिल हैं, पहले इसमें शामिल रह चुके हैं या इसे किसी भी तरह से बढ़ावा देते हैं। इसमें कमर्शियल बर्थ टूरिज्म नेटवर्क चलाने वाले या उनका प्रबंधन करने वाले लोग भी शामिल हैं।अमेरिका ने उन वीजा ‘फिक्सरों’ को भी निशाने पर लिया है, जो आवेदकों को वीजा हासिल करने के लिए धोखाधड़ी करने की ट्रेनिंग या सलाह देते हैं। इसके अलावा ऐसे विदेशी मेडिकल प्रोवाइडर भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, जो इस तरह की यात्राओं को जानबूझकर आसान बनाते हैं या मेडिकेड सिस्टम के फर्जी इस्तेमाल में मदद करते हैं।‘बर्थ टूरिज्म’ उस प्रथा को कहा जाता है, जिसमें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

एसआईआर पर घिरा चुनाव आयोग?: थरूर ने पूछे तीखे सवाल, फॉर्म 6 से गोवा के 97 वोटरों तक के सवालों का मांगा जवाब

एसआईआर को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की कथित 14 आपत्तियों पर चुनाव आयोग के बयान के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता सूची के डाटाबेस के केंद्रीकरण, गोवा के 97 मतदाताओं, बहाल किए गए नामों के खिलाफ अपील और कैबिनेट सचिव से कथित संवाद समेत सभी मुद्दों पर बिंदुवार और दस्तावेजी स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने आगे कहा कि आयोग का जवाब उन कई खास सवालों का जवाब देता हुआ नहीं दिखता, जो इस पूरे मामले में उठे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी संस्थाओं का महत्व देखते हुए इन सवालों को सार्वजनिक रिकॉर्ड पर रखना और उनका पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना जरूरी है। वहीं ईसी ने कहा है कि अलग-अलग राय और सुझाव किसी भी संस्थागत निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं और उसके सभी अंतिम आदेश कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी किए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 1 min · National Desk

ऋषिकेश: गंगा पूजन के साथ मुनि की रेती में रिवर राफ्टिंग का रोमांच शुरू, पर्यटन कारोबार को रफ्तार की उम्मीद

मुनि की रेती क्षेत्र में बुधवार को गंगा की लहरों पर रोमांच का दौर शुरू हो गया। रिवर राफ्टिंग के नए सीजन का विधिवत शुभारंभ गंगा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। राफ्टिंग व्यवसायियों, रिवर गाइड्स और पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों ने गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और पर्यटकों की सुरक्षा के साथ पूरे सीजन के निर्विघ्न संचालन की कामना की। बुधवार सुबह से ही गंगा घाटों पर राफ्टिंग कारोबार से जुड़े लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान राफ्टिंग व्यवसायियों ने सुरक्षित राफ्टिंग और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का संकल्प लिया।राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धमेंद्र नेगी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में साहसिक पर्यटन के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ा है। राफ्टिंग के चलते मुनि की रेती और आसपास का क्षेत्र देश-विदेश में व्हाइट वाॅटर राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है। नए सीजन के साथ होटल, रिसॉर्ट, कैंप और राफ्टिंग यूनिट्स में बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।सीजन शुरू होने से राफ्टिंग कंपनियों के साथ होटल, कैंप, रेस्टोरेंट, परिवहन और अन्य पर्यटन व्यवसायों को भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में स्थानीय युवा रिवर गाइड, लाइफ गार्ड, ट्रांसपोर्टर, कैंप संचालक और होटल-रेस्टोरेंट कर्मी के रूप में इस कारोबार से जुड़े हैं। सीजन की शुरुआत के साथ इनसे जुड़े लोगों में भी उत्साह नजर आया।राफ्टिंग के दौरान लाइफ जैकेट, हेलमेट पहनना और सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। तय किए गए राफ्टिंग स्ट्रेच और समय-सारणी का सख्ती से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

'प्रभाव कानून से ऊपर नहीं': राष्ट्रपति का वीडियो शेयर कर तुकाराम ने सेलिब्रिटीज को चेताया, ऐसा क्यों बोले?

उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘प्रभाव का मतलब छूट नहीं है। यानी किसी का प्रभाव उसे कानून से सुरक्षा नहीं देता।’ मुंढे के मुताबिक, जब किसी खाद्य उत्पाद के प्रचार की बात आती है तो लोक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में ऐसे ों को लेकर कलाकारों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनसे व्यापक जनहित में चिंता पैदा हुई है।मुंढे ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रभाव का इस्तेमाल ऐसी चीजों को बढ़ावा देने का लाइसेंस नहीं बन सकता, जो लोक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। उन्होंने लिखा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके मुताबिक, किसी व्यावसायिक हित को लोक स्वास्थ्य से ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी जा सकती।मुंढे का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट, खासकर स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े करने वाले उत्पादों के , चर्चा में हैं। महाराष्ट्र एफडीए ने अगस्त में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के से जुड़े मामले में नोटिस जारी किए थे। एफडीए ने इस को विमल पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन से जोड़ा था।अपने पोस्ट के साथ मुंढे ने राष्ट्रपति के वीडियो को भी साझा किया। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह उत्पादों का प्रचार नहीं करने की अपील की थी। गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि लोकप्रिय फिल्म कलाकारों में देश के लोगों, खासकर युवाओं को प्रभावित करने की बड़ी क्षमता होती है। उनके मुताबिक, सफल कलाकार जब अनुशासित जीवनशैली के फायदे बताते हैं तो लाखों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: राम मंदिर कर्मियों के लिए गाइडलाइन तैयार कर रहे सीईओ, फीडबैक लेकर तय होंगे कामकाज के मानक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन तैयार कर रहे हैं। इसके लिए मंदिर परिसर में अलग-अलग दायित्व संभाल रहे कर्मचारियों से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके आधार पर उनके कामकाज, जिम्मेदारी, अनुशासन और श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़े मानक तय किए जाएंगे। प्रस्तावित गाइडलाइन में कर्मियों की ड्यूटी, जिम्मेदारी, व्यवहार, समयपालन, कार्य की निगरानी और जवाबदेही को प्रमुखता दी जा रही है। मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में सभी के लिए एक समान कार्यप्रणाली लागू करने की तैयारी है। जितेंद्र मिश्र ने कार्यभार संभालने के बाद से मंदिर की व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर समझने पर जोर दिया है। वह अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ कर्मचारियों से उनकी समस्याएं और कामकाज में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों की जानकारी भी ले रहे हैं। फीडबैक के आधार पर मौजूदा व्यवस्था में सुधार और आवश्यक कार्यों के लिए स्पष्ट मानक तय किए जाएंगे।नई गाइडलाइन का प्रारूप तैयार होने के बाद इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समक्ष रखा जाएगा। ट्रस्ट की सहमति मिलने के बाद इसे मंदिर परिसर में लागू किया जाएगा। इसके बाद तय मानकों के अनुपालन की निगरानी भी की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इसका उद्देश्य व्यवस्था को व्यक्ति आधारित तरीके के बजाय निर्धारित प्रक्रिया और जवाबदेही के आधार पर संचालित करना है।नई व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारियों के लिए गेरुआ या पीले रंग की ड्रेस तय करने पर सहमति बनी है। हालांकि, रंग को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। ड्रेस में जेब नहीं होगी, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ का खतरा: जयशंकर ने रूबियो के सामने उठाई भारत की चिंता, क्या-क्या हुई बात?

100 प्रतिशत तक टैरिफ का प्रावधान: नए अमेरिकी कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर राष्ट्रपति 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं। नए अमेरिकी कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर राष्ट्रपति 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं। भारत और चीन भी दायरे में: कानून में रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों में भारत और चीन जैसे देशों को भी शामिल किया गया है। कानून में रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों में भारत और चीन जैसे देशों को भी शामिल किया गया है। भारत ने आर्थिक हितों की बात कही: नई व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा था कि वह अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। नई व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा था कि वह अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। ऊर्जा सुरक्षा पर भी जोर: नई दिल्ली ने यह भी स्पष्ट किया था कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। भारत की चिंता ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका ने रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर नया कानून बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026 पर हस्ताक्षर किए थे। इस कानून के तहत राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है। इसमें भारत और चीन जैसे देश भी शामिल हैं।मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका प्रमुख क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को लेकर समन्वय कर रहे हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि दोनों देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk