1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… आज बृहस्पतिवार, 15 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद उनके माता-पिता को हिरासत में लिया गया। अंकिता के पिता ने न्याय मिलने तक देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की एसआईआर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी। भारत की मतदाता सूची से कथित तौर पर 13 करोड़ नाम हटाए जाने को लेकर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भी चिंता जताई है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी स्थित राजेरवानी में भारी भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, जबकि 33 केवी बिजली लाइन टूटने से 50 गांवों में अंधेरा छा गया। 2 of 11 इंडिया गठबंधन की याचिका पर सुप्रीम सुनवाई - फोटो : Amar Ujala Graphics एसआईआर: विपक्ष की याचिका पर सुनवाई आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज, 15 अक्तूबर को सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस मामले में अदालत का रुख किया है। याचिका में मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र जांच कराने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 15 अक्तूबर की वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बाग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सुर्खियां: एसआईआर पर विपक्ष की याचिका पर सुनवाई; श्रीनगर में भारी भूस्खलन; दिल्ली के पीजी की होगी सुरक्षा जांच
1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में... आज बृहस्पतिवार, 15 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद उनके माता-पिता को हिरासत में लिया गया। अंकिता के पिता ने न्याय मिलने तक देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज र