पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और धूल भरी आंधी-तूफान से दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक से डेढ़ घंटे बाद मौसम का कहर थमा, तो हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। इस साल मानसून तीन दिन देरी से आया है। मानसून ने लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरलम व पुडुचेरी को आच्छादित कर लिया। अगले दो-तीन दिन में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के हिस्सों के साथ तमिलनाडु के बाकी हिस्सों व पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंचने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं अगले 6-7 दिन के भीतर केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है दिल्ली-एनसीआर में ही करीब 500 पेड़ व बिजली के खंभे-तार गिर गए। इनकी चपेट में आने से 300 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी-बारिश में कई घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए, टिन के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया। ग्रेटर नोएडा में तेज हवा से निर्माणाधीन इमारत से एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।सबसे ज्यादा तबाही नोएडा व ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली। दर्जनों सेक्टरों में पानी भर गया, पेड़ और उनकी टहनियां गिरने से वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। दिल्ली में बुराड़ी, मॉडल टाउन से महरौली, हौजखास, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, शाहदरा व आईटीओ, अक्षरधाम और एनसीआर में आंधी-तूफान एवं जोरदार बारिश का असर दिखा। कई जगह जाम लग गया और सड़कों पर घंटों वाहन रेंगते रहे। खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Weather: 100 किमी की रफ्तार से आंधी-बारिश, खंभे उखड़े...दिल्ली-एनसीआर में पेड़ गिरे; 300 से ज्यादा वाहन दबे
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और धूल भरी आंधी-तूफान से दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक से डेढ़ घंटे बाद मौसम का कहर थमा, तो हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। इस साल मानसून तीन दिन देरी से आया है। मानसून ने लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरलम व पुडुचेरी को आच्छादित कर लिया। अगले दो-तीन दिन में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के हिस