देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश की मार झेल रही है। मुंबई के कई पॉश और रिहायशी इलाकों से जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जलभराव के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात की गंभीरता को भांपते हुए बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सतर्कता बढ़ा दी है। मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बीच कई इलाकों में पेड़ गिरने से भी नुकसान हुए हैं। बीएमसी की मेयर ऋतु तावड़े ने लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बीएमसी की हेल्पलाइन की मदद लेने का सुझाव भी दिया है। मुंबई एयरपोर्ट से विमान संचालन में बाधा? भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक घंटे के लिए रनवे संचालन निलंबित कर दिया गया। इससे उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह निलंबन सुबह 10:17 बजे से 11:17 बजे तक रहा। कई आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। यात्रियों को प्रस्थान में औसतन 75 मिनट और आगमन में कम से कम 28 मिनट की देरी हुई। लाइव फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, 87 फीसदी उड़ानें देरी से थीं और 62 फीसदी देर से पहुंचीं। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि 42 नॉट्स तक की तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण सुरक्षा हेतु रनवे संचालन रोका गया था। मौसम सुधरने पर एक घंटे बाद सामान्य संचालन फिर से शुरू हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सूत्रों के अनुसार, हवाई अड्डा प्रतिदिन 980 से 1,000 उड़ानें संभालता है। फ्लाइट रडार 24 के आंकड़ों के अनुसार, मौसम के कारण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें