Himachal Rain: कांगड़ा और किन्नौर में दो जगह बादल फटे, 18 मकान मलबे में दबे; प्रदेश में 150 सड़कें बंद

मंडी-जंजैहली समेत 15 संपर्क सड़कें बाधित लगातार हो रही बारिश के चलते सराज क्षेत्र में सड़क व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। मंडी-जंजैहली मुख्य सड़क सहित 15 संपर्क सड़कें भूस्खलन से आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। मंडी-जंजैहली मार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित है, जबकि मंडी-जंजैहली बाया धरोटधार सड़क कलहनी के पास भूस्खलन गिरने से पूरी तरह बंद है। इसके अलावा बगस्याड़-शिकावरी तथा बगस्याड़-थुनाग (बाया रैणगलू) सड़कें भी कई स्थानों पर मलबा आने से प्रभावित हैं। क्षेत्र की कई अन्य लिंक सड़कें भी बंद हैं, जिनमें से कुछ 30 जून 2025 से अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। बरसात के बीच सड़कें बंद होने से आगामी सेब सीजन और नकदी फसलों की ढुलाई को लेकर किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। अगले 10 से 15 दिनों में सेब सीजन शुरू होने वाला है, जबकि लोअर सराज में इन दिनों टमाटर की फसल बड़े पैमाने पर मंडियों तक पहुंचाई जा रही है। स्थानीय किसानों और बागवानों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि बरसात और आगामी बागवानी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त मशीनें और श्रमिक तैनात कर बंद सड़कों को युद्ध स्तर पर बहाल किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन और कृषि-बागवानी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर, लोक निर्माण विभाग सराज मंडल के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि बंद सड़कों की बहाली के लिए मशीनें और श्रमिक तैनात कर दिए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Congress Protest LIVE: पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास

11:26 PM, 21-Jul-2026 राहुल गांधी के प्रदर्शन पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है। प्रधान का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों के नेता और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है। प्रधान का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों के नेता और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। 11:10 PM, 21-Jul-2026 प्रियंका गांधी बोलीं- शिक्षा व्यवस्था को सुधारना होगा, धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मंडी मार्ग थाने से रिहा होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। नीट के मुद्दे और छात्रों की मांगों के समर्थन में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

The Odyssey Collection: क्या 'द ओडिसी' के लिए मंगल रहा मंगलवार का दिन? जानिए पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1 of 5 द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की रिलीज का आज पांचवां दिन है। भले ही इस फिल्म का कलेक्शन आज कम हुआ हो, लेकिन भारतीय दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। शुरुआत में फिल्म ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया था। जानिए मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? 2 of 5 द ओडिसी - फोटो : एक्स ‘द ओडिसी’ की कुल कमाई सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक 5.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। इसका कुल कलेक्शन 75.56 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन काफी कम हुआ है। 3 of 5 फिल्म ‘द ओडिसी’ रिव्यू - फोटो : X 4 of 5 द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब ‘द ओडिसी’ का ‘धमाल 4’ से मुकाबला ‘द ओडिसी’ के अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी मौजूद है। इसने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 2.64 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे सोमवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 130.39 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ मौजूद हैं। दोनों धीमी गति से कमाई कर रही हैं। 5 of 5 द ओडिसी ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया कैसे रहेंगे अगले छह दिन?

1 of 5 दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इसके चलते राजधानी के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और लंबा यातायात जाम भी पैदा किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। 2 of 5 दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : PTI कहां रहा कितना तापमान? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में यह गिरावट आई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे अधिक ठंडक महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। 3 of 5 दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला सुबह सबसे अधिक वर्षा मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आया नगर में सर्वाधिक 11.9 मिमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

Piyush Mishra: बाथरूम में फिसले पीयूष मिश्रा, लगी गंभीर चोट; 'दुल्हनिया ले आएगी' के निर्देशक ने दिया अपडेट

मंगलवार को मुंबई में फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का एक प्रमोशनल इवेंट था। कार्यक्रम में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे पीयूष मिश्रा भी निर्देशक आकाशादित्य लामा और अभिनेत्री खुशाली कुमार के साथ शामिल होने वाले थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति पर जब सवाल किया गया तो निर्देशक आकाशादित्य लामा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता सोमवार रात बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 1 min · National Desk

NGT: अवैध रेत खनन पर एनजीटी का सख्त रुख, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियामक ढांचा बनाने का निर्देश

इस मुद्दे से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने रेत के जमाव और निकासी की निगरानी के लिए उपग्रह चित्रों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों के इस्तेमाल का भी सुझाव दिया।17 जुलाई के आदेश, जिसे मंगलवार को सार्वजनिक किया गया, में एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2024 में अधिकरण को उन सरकारी अधिसूचनाओं और नियमों की जांच करने का निर्देश दिया था, जिनके तहत कृषि भूमि से रेत हटाने की अनुमति दी जाती है। पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत ने इन प्रावधानों के दुरुपयोग से होने वाले ऊपरी उपजाऊ मिट्टी के कटाव और अवैध खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर चिंता जताई थी।एनजीटी ने कहा कि प्रभावी निगरानी के लिए उसने पहले भी कुछ निर्देश जारी किए थे। इसके बाद केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) ने मई 2026 में शपथपत्र दाखिल कर बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से परामर्श के बाद एक रूपरेखा तैयार की गई है।पीठ ने कहा कि मंत्रालय के शपथपत्र के अनुसार, वर्ष 2026 में विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) ने माना था कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के भौगोलिक और स्थलाकृतिक अंतर को देखते हुए एक समान व्यवस्था लागू करना संभव नहीं है।ईएसी ने प्राकृतिक भूमि की संरचना को सुरक्षित रखने, प्राकृतिक सतह से नीचे खुदाई या खनन पर रोक लगाने, रेत के जमाव का आकलन करने, अवैध खनन रोकने के उपाय करने, वैज्ञानिक मूल्यांकन और निगरानी प्रणाली विकसित करने, वास्तविक समय में निगरानी लागू करने तथा रेत हटाने के लिए निश्चित समय-सीमा तय करने जैसी कई सिफारिशें की हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

'वे हमें उलझा रहे थे': संसद मार्च के बाद अभिजीत दीपके ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- नड्डा के घर किया गया नजरबंद

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात को लेकर कहा कि सीजेपी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को नजरबंद किया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के पुरुष कर्मियों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया है। दीपके ने पत्रकारों से बताया कि ‘जेपी नड्डा ने हमारे पैनल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने समाधान निकालने और बातचीत करने का वादा किया था। लेकिन बातचीत के लिए बुलाने के बाद, उन्होंने यहां लाठीचार्ज कर दिया। इस तरह वे हमें फंसाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सौरभ दास और आशुतोष को जेपी नड्डा के घर में ही नजरबंद कर दिया। उनके फोन छीन लिए गए। हम तीन घंटे तक आशुतोष और सौरभ से संपर्क नहीं कर पाए।उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए, जो पहले ही 20 से अधिक छात्रों की मौत के लिए जिम्मेदार है, मोदी सरकार और अमित शाह ने और बच्चों का खून बहाने का आदेश दिया। हमारे देश में क्या हो रहा है? अगर आप मार्च को रोकना चाहते थे, तो आप पानी की बौछारें इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन आपने आंसू गैस और क्रूर लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। बच्चों के सिर फोड़ने की क्या जरूरत थी? ये बच्चे इस देश का भविष्य हैं।‘दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए, दीपके ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान युवा लड़कियों को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि कल पूरे देश ने देखा कि दिल्ली पुलिस ने 12 साल की बच्चियों के सिर कितनी बेरहमी से फोड़े। पुलिस ने बच्चियों को पीटा, उनके कपड़े फाड़े और उनकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

शहीद दिवस मंच से ममता की हुंकार: INDIA गठबंधन से नाराजगी दूरकर एकजुट होने की अपील, CJP प्रदर्शन पर बड़ा एलान

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में आयोजित शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए। इसके साथ ही अपनी पार्टी के भीतर बागी तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गद्दारों को कभी वापस नहीं लिया जाएगा। यहां बिड़ला तारामंडल के पास टीएमसी के कालीघाट गुट द्वारा आयोजित वार्षिक 21 जुलाई शहीद दिवस रैली को संबोधित की। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत या राजनीतिक अहंकार से कहीं बड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मैं खुद सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में जाएंगी। उन्हें शुरू से ही हमारा समर्थन प्राप्त था और आगे भी रहेगा।‘पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि बंगाल में सभी लोग ‘इंडिया अलायंस’ के झंडे तले एकजुट होकर भाजपा से लड़ें। मुझमें कोई अहंकार नहीं है। मैं दूसरों से भी आग्रह करती हूं कि वे अपने मतभेद भुलाकर एक साथ मिलकर लड़ें।‘हालांकि उन्होंने कांग्रेस या सीपीआई (एम) का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणियों को टीएमसी के इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों से अपील के रूप में देखा गया, जिनके साथ राष्ट्रीय विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में उसके संबंध सहज नहीं रहे हैं। यह अपील ऐसे दिन आई जब टीएमसी खुद बुरी तरह से विभाजित नजर आ रही थी।बनर्जी ने विपक्षी दलों के प्रति सुलह का प्रस्ताव रखा, लेकिन विद्रोहियों के प्रति आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कहा, ‘मैं गद्दारों को चुनौती देती हूं कि वे सीधे भाजपा में शामिल हों और चुनाव ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बंगाल सरकार का तोहफा, पेंशन राशि बढ़ाई; कब मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा?

कब से मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन? पश्चिम बंगाल पंचायत मामलों और ग्रामीण विकास विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत तीन पेंशन योजनाओं में बढ़ी हुई रकम की घोषणा की। इस अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि बढ़ी हुई रकम लाभार्थियों को 1 अप्रैल से दी जाएगी। किन लोगों को मिलेगा फायदा? सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। हर योजना के लाभार्थियों को अब 500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त मिलेंगे। यह रकम पहले की तरह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के जरिये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। खर्च कौन उठाएगा? राज्य सरकार ने दावा किया है कि इन तीन कल्याणकारी योजनाओं के तहत बढ़े हुए भुगतान का अतिरिक्त खर्च, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य पंचायत मामलों और ग्रामीण विकास विभाग के बजट आवंटन से पूरा किया जाएगा। ये भी पढ़ें: कैसे होगा आदेश का पालन? इस आदेश को तेजी से लागू करने और तय समय के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों तक संशोधित पेंशन राशि पहुंचाने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों, जिला पंचायत और ग्रामीण विकास अधिकारियों, संबंधित लागू करने वाली एजेंसियों और राज्य शहरी विकास एजेंसी को जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं। इसका एलान कब हुआ था? पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अपने बजट प्रस्तावों में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए मासिक पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: आसाराम की सेहत की स्थिति का आकलन करेगा मेडिकल बोर्ड, अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने क्या कहा?

राजस्थान हाईकोर्ट ने 27 मई को वर्ष 2013 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 80 वर्षीय आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मेडिकल बोर्ड को एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। सुनवाई में एसजी ने क्या दलील दी? सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने कहा कि सिर्फ तीन महीने पहले ही आसाराम ने काशी विश्वनाथ और अयोध्या की यात्राएं की थीं। मेहता ने कहा, उसे इस आधार पर जमानत मिली थी कि वह लगभग निष्क्रिय अवस्था में हैं। लेकिन अब वह घूम रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा, हम नियमित जमानत नहीं दे रहे हैं। अगर हमें यह संतोष होगा कि मेडिकल आधार पर इसकी जरूरत है, तभी विचार करेंगे। पहले मेडिकल रिपोर्ट आने दीजिए। आसाराम के वकील ने क्या कहा? आसाराम की ओर से पेश वकील ने कहा कि मामले को एम्स के निदेशक के पास भेजा जाए, ताकि वह डॉक्टरों की एक टीम बनाकर आसाराम की पूरी मेडिकल जांच करा सकें। उन्होंने कहा कि इसके बाद डॉक्टर यह रिपोर्ट दे सकते हैं कि आसाराम को मरीज के रूप में अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है या नहीं। हाईकोर्ट ने किन आरोपों में राहत दी? राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में आसाराम की दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। लेकिन भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत सामूहिक दुष्कर्म और बच्चे के साथ गंभीर यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों से उन्हें बरी कर दिया था। कौन सी सजा बरकरार रही? हालांकि, हाईकोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एफ) के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उनकी दोषसिद्धि बरकरार रखी। इसके साथ ही निचली अदालत की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk