Rahul Gandhi Press Conference: 10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं; राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संबोधन से पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो चलाया। उसमें पुलिस छात्रों पर लाठी चार्ज कर रही थी। इसके बाद उन्होंने सरकार को घेरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे उन्होंने कोई अपराध किया हो। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र केवल एक निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जो उनका अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्र लगातार तनाव झेल रहे हैं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कुछ छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। उनके अनुसार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी की तीन प्रमुख मांगें क्या? धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए… राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने दायित्व निभाने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने दायित्व निभाने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने वालों की जवाबदेही तय हो… राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई का आदेश देने वाले और उसे लागू करने वाले सभी लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। किसी भी दोषी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

क्वाड बैठक: भारत ने दोहराई स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता, जयशंकर ने क्या-क्या कहा?

बैठक में जयशंकर के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल हुए। इससे पहले क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक मई के आखिर में नई दिल्ली में हुई थी, जिसमें मार्को रूबियो भारत आए थे।विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, “मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होकर खुशी हुई। हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की और हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की। नई दिल्ली में हुई हालिया बैठक के नतीजों पर आगे की बातचीत की।” उन्होंने आगे कहा, “हम स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इस क्षेत्र में आसियान की केंद्रीय भूमिका को मान्यता देते हैं।“क्वाड देशों के विदेश मंत्री फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान से जुड़ी बैठकों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) को क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली समूहों में माना जाता है। भारत के साथ-साथ अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश इसके संवाद साझेदार हैं।संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मजबूत बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही आसियान की एकता और उसकी केंद्रीय भूमिका के प्रति “अटूट समर्थन” जताया। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ाने का यह संकल्प ऐसे समय सामने आया है, जब क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य सक्रियता का मुद्दा चर्चा में है।संयुक्त विज्ञप्ति में कहा गया, “हम इस क्षेत्र की सफलता और आसियान तथा उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Bhojshala Row: भोजशाला से कितनी दूर है नमाज की नई जगह? सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से क्या पूछा? चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह मध्य प्रदेश सरकार से यह जानकारी लें कि क्या विवादित परिसर के पास नमाज के लिए दूसरी जगह उपलब्ध कराई जा सकती है। मुस्लिम पक्ष ने क्या आपत्ति जताई? मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि अदालत ने राज्य सरकार को भोजशाला के पास नमाज के लिए खुली जगह देने का निर्देश दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जो जमीन तय की है, वह करीब दो किलोमीटर दूर है। अहमदी ने कहा, अदालत का आदेश था कि जमीन भोजशाला के पास हो। शुक्रवार की नमाज के लिए जो जमीन दी गई है, वह दो किलोमीटर दूर है। हम पहले ही शुक्रवार की नमाज नहीं पढ़ सके हैं। ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार ने क्या जवाब दिया? मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि नमाज के लिए तय की गई दूसरी जगह विवादित परिसर से करीब 900 मीटर दूर है। हालांकि, उन्होंने पीठ को भरोसा दिलाया कि वह खुद इस मामले को देखेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएंगे। मेहता ने कहा, मैं खुद इस मामले को देखूंगा और जरूरत पड़ी तो इसे ठीक करूंगा। सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिए? जस्टिस बागची ने कहा कि अदालत के पहले दिए गए आदेश का ‘शब्दशः और पूरी भावना के साथ’ पालन होना चाहिए। पीठ ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई और सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया कि वह नमाज के लिए विवादित परिसर के पास जगह उपलब्ध कराने के संबंध में राज्य सरकार से निर्देश लेकर आएं। चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

MP Assembly Session Live: मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, फसलों के नुकसान पर कांग्रेस ने पूछा सवाल

11:40 AM, 22-Jul-2026 केन-बेतवा परियोजना पर नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब केन-बेतवा परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने छतरपुर और पन्ना जिले में कुल कितने ग्राम एवं कितने परिवार विस्थापन भूमि अधिग्रहण अथवा क्षेत्र में प्रभावित हैं? प्रभावित परिवारों में कुल कितने भूमि अधिग्रहण मुआवजा पुनर्वास पैकेज एवं अन्य लाभ स्वीकृत किए गए का मुद्दा उठाया है। इस पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि पन्ना जिले के कुल 7 ग्रामों के 1321 परिवारों का विस्थापन किया गया। कुल आठ ग्रामों के 644 खातेदारों अधिग्रहण प्रभावित। छतरपुर जिले में कल 14 ग्राम एवं कुल 3718 परिवार विस्थापित भूमि अधिग्रहण डूब क्षेत्र में प्रभावित हैं। केन-बेतवा परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने छतरपुर और पन्ना जिले में कुल कितने ग्राम एवं कितने परिवार विस्थापन भूमि अधिग्रहण अथवा क्षेत्र में प्रभावित हैं? प्रभावित परिवारों में कुल कितने भूमि अधिग्रहण मुआवजा पुनर्वास पैकेज एवं अन्य लाभ स्वीकृत किए गए का मुद्दा उठाया है।इस पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि पन्ना जिले के कुल 7 ग्रामों के 1321 परिवारों का विस्थापन किया गया। कुल आठ ग्रामों के 644 खातेदारों अधिग्रहण प्रभावित। छतरपुर जिले में कल 14 ग्राम एवं कुल 3718 परिवार विस्थापित भूमि अधिग्रहण डूब क्षेत्र में प्रभावित हैं। 11:31 AM, 22-Jul-2026 MP: किसानों के मुद्दे पर विपिन जैन ने राजस्व मंत्री से किया सवाल मध्य प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने राजस्व मंत्री से सवाल किया। वहीं, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा मध्य प्रदेश के मंदसौर में सबसे ज्यादा किसानों को पैसे दिया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा; दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

11:10 AM, 22-Jul-2026 राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित राज्यसभा में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों और अन्य लोगों के लिए शोक संदेश पढ़े गए। विपक्षी सांसदों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा शुरू करने की कोशिश की। लेकिन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनसे अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। इसके बाद सदन के पटल पर रखे जाने वाले दस्तावेज पेश किए गए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। इसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों और अन्य लोगों के लिए शोक संदेश पढ़े गए। विपक्षी सांसदों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा शुरू करने की कोशिश की। लेकिन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनसे अपनी बारी का इंतजार करने को कहा।इसके बाद सदन के पटल पर रखे जाने वाले दस्तावेज पेश किए गए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। इसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 11:03 AM, 22-Jul-2026 लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही स्थगित लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अपने दिए गए नोटिस वाले मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने विपक्ष से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन विपक्ष की ओर से उठाए गए किसी भी मुद्दे पर किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन यह चर्चा प्रश्नकाल के बाद होगी। इसके बावजूद वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'सरेंडर करो या गुण-दोष पर फैसला होगा'; सोनम रघुवंशी को अदालत से दो विकल्प; मामले में आगे क्या?

मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के आचरण पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़े सवाल उठाए हैं। शीर्ष अदालत ने सोनम रघुवंशी को कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर मुकदमे का सामना करने का सुझाव दिया। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम को जून, 2025 में अपने व्यवसायी पति राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। यह जोड़ा पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियों के दौरान लापता हो गया था। इसके बाद 2 जून, 2025 को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सोनम रघुवंशी से पूछा- पति पर हमले के बाद आपने क्या किया? पीठ ने कहा- जमानत पर गुण-दोष के आधार पर आदेश देंगे या सोनम को आत्मसमर्पण का निर्देश देंगे। मामले की जांच कर रही पुलिस का आरोप है कि सोनम ने किराये के हत्यारों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मेघालय की ट्रायल अदालत ने 27 अप्रैल, 2026 सोनम को जमानत दी थी और 29 जून, 2026 को मेघालय हाईकोर्ट ने जमानत रद्द करने की राज्य पुलिस की याचिका खारिज कर दी थी। मेघालय सरकार ने जमानत के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।मेघालय सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सोनम की ओर से पेश वकील से कहा, आपकी मुवक्किल अपने आचरण को कैसे स्पष्ट करेंगी? पुलिस का कहना है कि वह मृतक के साथ उस स्थान पर गई थीं। घटना वहीं हुई जहां उन पर हमला किया गया और उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद आपने क्या किया? यही मुख्य मुद्दा है। दूसरी बात, गिरफ्तारी के आधार को लेकर, क्या आपने इसे सबसे शुरुआती बिंदु पर उठाया था? सोनम के वकील को दो-टूक, सरें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Alert: दक्षिण दिल्ली में आज सुबह 10 बजे से ठप रहेगी पानी की आपूर्ति, 50 इलाकों पर असर; चांदनी चौक भी प्रभावित

रखरखाव कार्य को लेकर दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से में आज पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे से सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1900 मिमी व्यास की साउथ दिल्ली मेन लाइन में कैलाश नगर के महावीर स्वामी पार्क में काम किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह 10 बजे के बाद से पानी की सप्लाई नहीं होगी। 23 जुलाई की सुबह कम दबाव से पानी आपूर्ति की जाएगी। ये इलाके रहेंगे प्रभावित : कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, डेसू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, रवींद्र नगर, खान मार्केट, काका नगर, अलीगंज, जोर बाग, लोधी कॉलोनी फ्लैट्स, निजामुद्दीन, प्रगति विहार, दक्षिणपुरी, देवली, अंबेडकर नगर, शाहपुर जाट, साउथ एक्सटेंशन, कोटला, मुबारकपुर, सेवा नगर, लाजपत नगर, भोगल, सराय काले खां, अपोलो अस्पताल, बदरपुर, जैतपुर, केएंडएल पॉकेट सरिता विहार, सरिता विहार, जसोला, मदनपुर खादर, जीके साउथ, छतरपुर, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी, मालवीय नगर समेत एनडीएमसी और आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रहेगी।दिल्ली जल बोर्ड ने राजघाट के पास स्थित वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली पुरानी ट्रिप्लिकेट मेन पाइपलाइन को बदलने और उसे नई पाइपलाइन से जोड़ने के लिए 18 घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इससे चांदनी चौक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 11 बजे से 18 घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान कार्यस्थल से रामलीला ग्राउंड यूजीआर की ओर साफ पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह से रामलीला ग्राउंड के कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके प्रभावित होंगे। इनमें मतिया महल, बल्ली मार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

भारत के रक्षा बेड़े को मिलेगी नई ताकत: बोइंग और मरलिनहॉक ने मिलाया हाथ; आत्मनिर्भरता के साथ और क्या होगा खास?

भारत में ही मरम्मत: आधुनिक कैमरों और सेंसरों की सर्विस अब बंगलूरू में होगी। समय की सीधी बचत: उपकरणों को विदेश भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नौसेना को सहारा: P-8I समुद्री निगरानी विमानों को बिना रुकावट सर्विस मिलेगी। प्रमाणित टीम: बंगलूरू केंद्र में पूरी तरह ट्रेनिंग प्राप्त विशेषज्ञ तैनात हैं। विश्वस्तरीय केंद्र: यह पहल भारत को दुनिया में MRO (मरम्मत और रखरखाव) का बड़ा केंद्र बनाएगी। इस समझौते से भारतीय रक्षा बलों को सीधा फायदा मिलेगा। अब उपकरणों की खराबी दूर करने में बिल्कुल समय नहीं लगेगा। पहले मरम्मत के लिए विदेश जाना पड़ता था। अब सारा काम भारत में ही आसानी से हो जाएगा। इससे भारतीय नौसेना के विमान हमेशा उड़ान भरने के लिए तैयार रहेंगे। देश का रक्षा ढांचा भी पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।इस योजना के तहत मरलिनहॉक कंपनी अपने बंगलूरू वाले सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करेगी। यह सेंटर खास तौर पर एल3हैरिस वेस्टकैम (L3Harris WESCAM) से प्रमाणित है। यहां आधुनिक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड (EO/IR) सिस्टम की मरम्मत की जाएगी। साथ ही उनके रखरखाव की पूरी सुविधा मिलेगी।बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रमुख निखिल जोशी ने इस पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का P-8I विमान हिंद महासागर की सुरक्षा का मुख्य आधार है। मरलिनहॉक के साथ यह हाथ मिलाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर एक बड़ा कदम है। इससे हमारी नौसेना को तुरंत मदद मिलेगी।मरलिनहॉक के सीईओ कार्तिक रामिनेनी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आजकल के रक्षा प्लेटफॉर्म बहुत हाई-टेक हो गए हैं। इसलिए देश के भीतर ही तुरंत सर्विस मिलना बहुत जरूरी है। इस कदम से विदेशी निर्भरता खत्म होगी और समय की बड़ी बचत होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

VISA: भारतीय छात्रों को 54 दिन के भीतर क्यों लौटना होगा अमेरिका, ट्रंप के किस नए वीजा नियम के कारण बढ़ी चिंता?

डीएचएस ने एफ-1 छात्र वीजा, जे-1 एक्सचेंज विजिटर वीजा और विदेशी पत्रकारों के लिए आई वीजा पर अधिकतम चार वर्ष की अवधि तय कर दी है। नए नियम के तहत पढ़ाई पूरी होने के बाद अमेरिका में रहने की छूट 60 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी जाएगी। अगर किसी छात्र को अपनी अवधि बढ़ानी होगी तो उसे अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) से फॉर्म आई-539 के माध्यम से मंजूरी लेनी होगी। यह सलाह अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के नए “अंतिम नियम” के लागू होने से पहले दी गई है। यह नियम लंबे समय से लागू “ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस यानी डी/एस व्यवस्था” की जगह लेगा।नए नियम के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अमेरिका में अधिकतम चार वर्ष की निश्चित अवधि के लिए ही प्रवेश मिलेगा। मौजूदा व्यवस्था में एफ-1 वीजा धारक छात्र तब तक अमेरिका में रह सकते हैं, जब तक वे अपने शैक्षणिक कार्यक्रम की शर्तों का पालन करते रहते हैं।कोलंबिया विश्वविद्यालय ने अपने नोटिस में कहा, “इस अंतिम नियम को लागू करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। हम सभी छात्रों को सलाह देते हैं कि वे 8 सितंबर, 2026 से शुरू होने वाली कक्षाओं से पहले न्यूयॉर्क लौट आएं।“डीएचएस के अनुसार, जो छात्र 15 सितंबर को पहले से अमेरिका में “ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस” के तहत मौजूद होंगे, वे अपने फॉर्म आई-20 में दर्ज कार्यक्रम पूरा होने तक या स्वीकृत ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी/एसटीईएम ओपीटी) की अवधि तक अमेरिका में रह सकेंगे।हालांकि, यह छूट भी नए नियम के लागू होने की तारीख से अधिकतम चार वर्ष तक ही मान्य होगी और किसी भी स्थिति में 14 नवंबर, 2030 के बाद लागू नहीं रहेगी। इसमें देश छोड़ने के लिए मिलने वाली अवधि भी शामिल होगी।नए नियम के बाद भारतीय छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया कैसे रहेंगे अगले छह दिन?

1 of 5 दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इसके चलते राजधानी के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और लंबा यातायात जाम भी पैदा किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। 2 of 5 दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : PTI कहां रहा कितना तापमान? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में यह गिरावट आई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे अधिक ठंडक महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। 3 of 5 दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला सुबह सबसे अधिक वर्षा मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आया नगर में सर्वाधिक 11.9 मिमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk