TOP News: कई राज्यों में बारिश का कहर; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार सख्त; ईरानी हमले में भारतवंशी सैनिक बलिदान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। दिल्ली में युवाओं के आंदोलन के अलावा संसद के मानसून सत्र से आने वाली खबरों पर भी लगातार चर्चा हो रही है। इसके अलावा आज से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शुभारंभ भी होगा। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव भी लगाचार सुर्खियों में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सेना ईरान से सैनिकों के बलिदान का बदला लेगी। राजनीति और युद्ध की खबरों से इतर कारोबार जगत में चीनी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी भी सुर्खियों में है। इसके अलावा उन पहलुओं पर भी चर्चा हो रही है कि कैसे सरकार 24 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को आंदोलन खत्म करने के लिए समझाने में लगी है। अमेरिका-ईरान की जंग के दौरान जॉर्डन में एक 25 साल की भारतवंशी सैनिक के बलिदान की खबर भी चर्चा में है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में सैम ऑल्टमैन की कंपनी ओपनएआई में आई गड़बड़ी भी सुर्खियों में रही। सिनेमा की दुनिया में सलमान खान का बयान चर्चा में रहा। उन्होंने दिल्ली में छात्रों-युवाओं पर किए गए बलप्रयोग को लेकर चिंता जताई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 1 min · National Desk

छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान: बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो

अभिनेता ने आगे लिखा ‘मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।‘सलमान खान ने आगे लिखा ‘यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 1 min · National Desk

CJP Protest: प्रदर्शन के दो दिन के अंदर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमला, ड्रोन उड़ाने पर भी केस

1 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में ड्यूटी पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान की लिंचिंग की कोशिश की गई। रात करीब आठ बजे भीड़ ने घेरकर बेरहमी से जवान को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की और पूरी तरह लहूलुहान कर दिया। 2 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल सीजेपी के प्रदर्शन पर 10 मामले दर्ज प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आरएएफ के एक जवान का पीछा कर उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कीं हैं। 3 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल आरएएफ जवान के साथ लिंचिंग की कोशिश नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरएएफ जवान पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कुछ मीडियाकर्मियों पर ही हमला किया है। पुलिस ने उनसे शिकायत मांगी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 4 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल दिल्ली के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: ट्रंप बोले- ईरान पर हमले बंद नहीं होंगे, अमेरिकी जनता जंग के खिलाफ नहीं; महंगे ईंधन पर क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को अब भी अमेरिकी जनता का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि युद्ध लंबा खिंचने और अमेरिकी सैनिकों की बढ़ती मौतों के कारण देश के भीतर विरोध बढ़ रहा है। ईरान के साथ संघर्ष अब पांचवें महीने में प्रवेश कर चुका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 1 min · National Desk

Niti Aayog: नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन बने नए सीईओ

केन्द्र सरकार ने देश के नीतिगत थिंक-टैंक नीति आयोग के शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने बुधवार, 22 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। देश के नीति-निर्माण और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नया नेतृत्व प्रदान करेगी। नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में किसकी नियुक्ति हुई है? कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश कैडर के अनुभवी आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में चुना गया है। अनुराग जैन 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनकी यह नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वे आधिकारिक रूप से इस पद का कार्यभार संभालेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने क्या निर्णय लिया है? भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रशासनिक स्तर पर इस महत्वपूर्ण बदलाव को मंजूरी दी है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया है। यह निर्णय सरकार के शीर्ष स्तर पर नीतिगत निरंतरता और कुशल प्रशासनिक कमान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। नए सीईओ अनुराग जैन का कार्यकाल कब तक रहेगा? जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार, नए सीईओ के रूप में अनुराग जैन का कार्यकाल इस प्रकार निर्धारित किया गया है: वह नीति आयोग के सीईओ के रूप में अपनी सेवा विस्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Protest: प्रदर्शन के दो दिन के अंदर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमला, ड्रोन उड़ाने पर भी केस

1 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में ड्यूटी पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान की लिंचिंग की कोशिश की गई। रात करीब आठ बजे भीड़ ने घेरकर बेरहमी से जवान को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की और पूरी तरह लहूलुहान कर दिया। 2 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल सीजेपी के प्रदर्शन पर 10 मामले दर्ज प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आरएएफ के एक जवान का पीछा कर उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कीं हैं। 3 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल आरएएफ जवान के साथ लिंचिंग की कोशिश नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरएएफ जवान पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कुछ मीडियाकर्मियों पर ही हमला किया है। पुलिस ने उनसे शिकायत मांगी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 4 of 6 सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल दिल्ली के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Hydrogen Train: पांच रुपये से शुरू किराया, फिर भी खाली दौड़ रही हाइड्रोजन ट्रेन; जानिए क्या है वजह

भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई सुविधाएं जोड़ रहा है। वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के बाद अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी शुरू हो गई है। इस नई तकनीक वाली ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। जींद से सोनीपत के बीच संचालित की जा रही इस ट्रेन का किराया भी बहुत कम रखा है। इसके बावजूद ट्रेन में यात्रियों की संख्या अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कम किराए के बाद भी लोग इस ट्रेन से सफर क्यों नहीं कर रहे हैं। दरअसल, जींद-सोनीपत रूट पर पहले से ही कई ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ऐसे में यात्रियों के पास यात्रा के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इसी के चलते शुरुआत में हाइड्रोजन ट्रेन में भीड़ कम दिखाई दे रही है। जींद-सोनीपत रेल रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन के अलावा पहले से ही तीन पैसेंजर और एक एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही हैं। इस मार्ग पर पहली पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:15 बजे जींद जंक्शन से रवाना होती है। इसके बाद सुबह 7:40 बजे हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत के लिए चलती है। पहले दिन जींद जंक्शन से हाइड्रोजन ट्रेन में करीब 20 यात्रियों ने सफर किया। वहीं, दूसरे दिन भी यात्रियों की संख्या लगभग इतनी ही रही।हालांकि रेलवे को उम्मीद है कि जैसे जैसे लोगों को इस नई ट्रेन के बारे में जानकारी मिलेगी, वैसे वैसे यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।हाइड्रोजन ट्रेन डीजल की जगह फ्यूल सेल तकनीक से चलती है। इसमें हाइड्रोजन और हवा की मदद से बिजली तैयार की जाती है, जिससे ट्रेन का संचालन होता है। इस प्रक्रिया में धुआं नहीं निकलता, बल्कि केवल पानी की भाप निकलती है। यही वजह है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर ट्रस्ट : कौन हैं डॉ. कृष्ण मोहन जो संभालेंगे महासचिव का पद, चढ़ावा चोरी की सबसे पहले दी थी तहरीर

राम चढ़ावा चोरी की तहरीर कृष्ण मोहन ने ही दी थी उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी एवं ट्रस्टी कृष्ण मोहन को महासचिव नियुक्त किया गया है। अब वे ट्रस्ट के प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों का दायित्व संभालेंगे। बता दें कि राम चढ़ावा चोरी की तहरीर कृष्ण मोहन ने ही दी थी।कृष्ण मोहन का संबंध उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है। उन्होंने 1970 के दशक में लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में हुआ और उन्होंने महाराष्ट्र कैडर में लंबे समय तक सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक और जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे। कृष्ण मोहन का जन्म सितंबर 1952 में बरेली में हुआ। उनके पिता रेलवे में अधिकारी थे। मूल रूप से हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार निवासी कृष्ण मोहन ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद करीब पांच वर्ष तक एटॉमिक एनर्जी विभाग में वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया। बाद में उनका चयन भारतीय वन सेवा में हुआ और महाराष्ट्र कैडर मिला। वर्ष 2012 में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 1 min · National Desk

जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच इंसानियत की मिसाल: कोई बांट रहा बिरयानी, कोई पानी; दिख रही एकजुटता की मिसाल

1 of 5 जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए लगी सामुदायिक रसोई - फोटो : वीडियो ग्रैब खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में भोजन एकजुटता का प्रतीक बन गया है। विभिन्न क्षेत्रों के स्वयंसेवक सैकड़ों छात्रों को भोजन और पानी उपलब्ध करा रहे हैं। यह विरोध नीट पेपर ‘लीक’ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है। 2 of 5 बर्गर पिज्जा बांटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब मेनू में पिज्जा, बिरयानी, चिप्स, बिस्किट जंतर मंतर एक सामुदायिक रसोई में बदल गया है। कार्यालय जाने वाले, बुजुर्ग नागरिक, बच्चे और सामुदायिक समूह कंधे से कंधा मिलाकर भोजन परोस रहे हैं। मेनू में पिज्जा, बिरयानी, चिप्स, बिस्किट, फलों का रस और शीतल पेय शामिल हैं। स्थानीय विक्रेता गोलगप्पे और दही भल्ले मुफ्त में दे रहे हैं। कई भोजन पैकेट में हाथ के पंखे भी रखे हैं। यह उमस भरे मौसम में प्रदर्शनकारियों को ठंडक पहुंचाने के लिए है। निहंग सिखों सहित सिख समुदाय ने मंगलवार को लंगर का आयोजन किया। यह लंगर बुधवार तक जारी रहा, जिसमें सभी को ताजा भोजन परोसा गया। बच्चे पानी की बोतलें बांटते दिखे, जबकि बुजुर्ग स्वयंसेवक फल दे रहे थे। 3 of 5 बिस्किट और समोसे बांटते लोग - फोटो : अमर उजाला स्वयंसेवकों का योगदान रवि मौर्य, दिल्ली में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी, अवकाश लेकर स्वयंसेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश और विदेश स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Marco Rubio: मार्को रुबियो ने ईरान को बताया क्षेत्र का सबसे बड़ा संकट, आसियान देशों के सामने क्या चेतावनी दी?

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों को लेकर ईरान पर बड़ा आरोप लगाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान रुबियो ने कहा कि अगर किसी देश को अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर अवैध नाकाबंदी करने की छूट मिलती है तो यह पूरी दुनिया के लिए खतरनाक मिसाल बन जाएगी। उन्होंने ईरान को पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैलाने वाला देश बताते हुए कहा कि इसका असर केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र भी इससे प्रभावित हो सकता है। रुबियो ने ईरान पर कौन से आरोप लगाए? रुबियो ने कहा कि अमेरिका पश्चिम एशिया में अपनी नीति और कार्रवाई को लेकर आसियान देशों को स्थिति स्पष्ट कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापारिक मार्गों पर पैदा हुए खतरों के लिए तेहरान जिम्मेदार है। उनके मुताबिक, ईरान की गतिविधियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने समय रहते इस तरह की घटनाओं को नहीं रोका तो भविष्य में अन्य संवेदनशील समुद्री मार्गों पर भी इसी तरह की स्थिति पैदा हो सकती है। मार्को रुबियो ने कहा कि पश्चिम एशिया में अस्थिरता की जड़ ईरान है। उन्होंने ईरान को क्षेत्र का “मुसीबत पैदा करने वाला देश” बताया। रुबियो ने कहा कि ईरान जिन संगठनों का समर्थन करता है, उनमें हूती, हिजबुल्लाह और अन्य सहयोगी समूह शामिल हैं। उनके अनुसार, यही समूह क्षेत्र में सुरक्षा और समुद्री यातायात के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका सऊदी अरब के साथ मिलकर बाब-अल-मंदेब जलडमरूम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk