Himachal Rain: मानसून में 798 करोड़ के करीब नुकसान, 145 सड़कें बंद; 224 ट्रांसफार्मर और 14 पेयजल योजनाएं ठप

राज्य सरकार द्वारा जारी संचयी मानसून क्षति रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून से 6 अगस्त 2026 के बीच मानसून के कारण प्रदेश में 142 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 224 लोग घायल हुए हैं। इस अवधि में सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को मिलाकर लगभग 797.86 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों में लोक निर्माण विभाग (PWD) को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा, बिजली, जल शक्ति, शिक्षा, ग्रामीण विकास और अन्य विभागों को भी भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। निजी संपत्तियों, मकानों, कृषि और बागवानी क्षेत्र को भी नुकसान दर्ज किया गया है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने लोगों से आग्रह किया है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। यह कदम आगे होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से बचने में सहायक सिद्ध होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 1 min · National Desk

Bofors Case: 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले की फाइल बंद, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखिरी अपील; क्या लगे थे आरोप?

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुजा ब्रदर्स को बरी करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के 2005 के फैसले के खिलाफ दायर अंतिम अपील को भी खारिज कर दिया है। इसके साथ ही भारत के सबसे चर्चित और लंबे समय तक चलने वाले भ्रष्टाचार के मामलों में से एक बोफोर्स कांड का कानूनी अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 7, 2026 · 1 min · National Desk

AMC: अब 20 अगस्त तक करें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, 95 शहरों में होगी परीक्षा

छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 95 शहरों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले केवल वही विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।2025 में आयोजित की गई इस छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 46 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये वितरित किए गए थे।आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज एक एमबी से अधिक के न हों, अन्यथा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट है, जो छात्र से नीचे की कक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

NCPI में खटपट?: शाह से मिले तीन मुस्लिम सांसद, समर्थन की इच्छा जताई; तृणमूल के आधा दर्जन बागियों की पसंद भाजपा

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने एनसीपीआई में विलय की घोषणा तो कर दी है, मगर भविष्य के सवाल पर उनके बीच खाई चौड़ी हो रही है। इनमें शामिल तीन मुस्लिम सांसद राजग में शामिल होने के बदले उसे मुद्दागत समर्थन देने के पक्ष में हैं। इसके इतर आधा दर्जन सांसदों की इच्छा है कि एनसीपीआई की जगह भविष्य में भाजपा में विलय की दिशा में आगे बढ़ा जाए। गौरतलब है कि तकनीकी और कानूनी कारणों से लोकसभा स्पीकर ने अब तक बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय को मंजूरी नहीं दी है। राजग संसदीय दल की मंगलवार को होने वाली दो बैठकों से दूरी बनाने वाले तीनों मुस्लिम सांसदों यूसुफ पठान, खलीलुर रहमान और अबू ताहेर खान ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मुद्दागत समर्थन पर राजग को समर्थन देने का पक्ष रखा।तीनों सांसदों ने उनसे धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल, में मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने और मतदाता ट्रिब्यूनल के लंबित मामलों का जल्द निपटारा न करने पर चिंता जाहिर की। तीनों सांसदों ने कहा कि अरसे से देश के वैध नागरिक ट्रिब्यूनल के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।दरअसल बागी गुट में नेतृत्व को लेकर भी उलझन की स्थिति है। पार्टी में नेतृत्व विरोधी मुहिम की अगुवाई काकोली दस्तीदार ने की थी। बाद में शताब्दी रॉय इस मुहिम से जुड़ीं। फिर अंत में सुदीप बंदोध्याय भी विरोधी गुट में शामिल हुए। अब एनसीपीआई में विलय के बाद इस गुट में असली नेतृत्व पर भी अंदरखाने मतभेद की स्थिति है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: क्या जल्द खत्म होगा पश्चिम एशिया का संघर्ष? ट्रंप ने किया बड़ा दावा; हथियारों की कमी पर भी बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ शुरू किया गया अभियान बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि मौजूदा युद्ध अब ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें अमेरिकी सेना के पास जरूरी हथियारों और गोला-बारूद की कमी होने की बात कही जा रही थी। #WATCH | US President Donald Trump says, “I started the very important excursion into the Islamic Republic of Iran, it was a very important excursion because they can’t have a nuclear weapon… I think the war is going to end soon, I don’t think they can go much longer…"… pic.twitter.com/vnMzuRdIg5 August 6, 2026 डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ एक बहुत महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया था। उनके अनुसार, इसका सबसे बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ईरान परमाणु हथियार विकसित न कर सके। उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि यह युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। मुझे नहीं लगता कि यह अब ज्यादा लंबे समय तक चल सकता है।” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि युद्ध समाप्त करने के लिए आगे क्या रणनीति अपनाई जाएगी।अपने बयान के दौरान ट्रंप ने ईरान और ओमान के बीच जारी बातचीत पर कोई टिप्पणी नहीं की। यह वार्ता ओमान जलडमरूमध्य और खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रही है, ताकि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में किसी तरह का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: पीओके में चुनाव के बीच भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश, हैंडलर्स की बातचीत पर एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पुंछ डिवीजन की 11 सीटों पर 10 अगस्त को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा है। आतंकियों के बीच हुई बातचीत और उनके संदेश इंटरसेप्ट होने पर सुरक्षा एजेंसियों को यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। एजेंसियों के अनुसार, इन संभावित हमलों को पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों के कथित प्रतिरोध के रूप में प्रचारित करने की तैयारी कर रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रामक संदेश दे सके। उसकी कोशिश पीओके में हो रहे नरसंहार से पूरी दुनिया का ध्यान भटकाकर भारत पर केंद्रित करना है।पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद, रावलाकोट, कोटली और मीरपुर में जारी आंदोलन को नियंत्रित करने में विफल रहने के बाद पाकिस्तान ने अब प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी रेंजरों की तैनाती कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इन जवानों को सेटेलाइट निगरानी से बचाने के लिए सिविल ड्रेस पहनाई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार चारों प्रमुख शहरों के सरकारी भवनों, प्रशासनिक परिसरों, प्रमुख चौराहों और ऊंची इमारतों पर पाकिस्तानी रेंजरों की मौजूदगी देखी गई है।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को सौंपी गई है। इसका उद्देश्य आतंकी घटनाओं को स्थानीय असंतोष का रूप देकर पीओके में चुनाव के दौरान उत्पन्न हो रहे राजनीतिक दबाव और वहां की वास्तविक परिस्थितियों से वैश्विक समुदाय का ध्यान हटाना है।सैन्य प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट, एनसीआर में जलभराव से जाम; पहाड़ों पर बंद हुए रास्ते

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और पहाड़ों पर भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर तक हुई बारिश में राजधानी के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। दिल्ली में बृहस्पतिवार को 56 मिमी बारिश हुई, जिसके चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिर गया। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। वहीं, गुरुग्राम में 117 मिमी बारिश हुई। वहीं, पहाड़ों पर भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई जगह रास्ते बंद हैं। उत्तराखंड में 132 और हिमाचल प्रदेश में 120 समेत 250 से अधिक सड़कें बंद हैं। भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में शोपियां में सेब के बागों को भारी नुकसान होने की सूचना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां नौ से 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।दिल्ली और गुरुग्राम में बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश से दिल्ली-जयपुर हाईवे, धौलाकुआं, कालिंदी कुंज, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ग्रीन पार्क, एम्स और कई अन्य मार्गों पर पानी भरने से घंटों वाहन रेंगते रहे। गुरुग्राम पुलिस ने हालात देखते हुए निजी कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की है।असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 6 और लोगों की मौत के बाद इस सीजन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। राज्य के 1.6 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: 20 साल का बताकर कराया गर्भपात, बाद में निकली 16 साल की; डॉक्टर को HC से झटका, POCSO केस में ट्रायल जारी

ट्रायल कोर्ट का फैसला रहेगा बरकरार याचिकाकर्ता ने ट्रायल कोर्ट के सितंबर 2020 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें मामले की आगे की जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी, जिसमें डॉक्टर को आईपीसी की धारा 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और पॉक्सो एक्ट की धारा 21 के तहत आरोपी बनाया गया था। हाईकोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि अभियोजन पक्ष के रिकॉर्ड से डॉक्टर के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध बनता है और ट्रायल कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है। इसलिए, डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा (ट्रायल) जारी रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: सरकारी स्कूलों में शनिवार को 12 बजे तक ही होगी पढ़ाई; बीपीएससी TRE, शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट

विभागीय आदेश के अनुसार शनिवार को कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की पढ़ाई और अन्य निर्धारित गतिविधियां दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इसके बाद 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और भोजन के बाद छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को दोपहर 1 बजे तक अध्यापन कार्य और अन्य निर्धारित गतिविधियां संचालित होंगी। इसके बाद छात्रों को छुट्टी दे दी जाएगी। शिक्षकों को पाठ्य योजना तैयार करने, कॉपियों की जांच, मूल्यांकन, शिक्षक डायरी अपडेट, प्रयोगशाला प्रबंधन और रिमेडियल क्लास जैसे कार्य पूरे करने के बाद ही विद्यालय से प्रस्थान करना होगा।प्रेस वार्ता में शिक्षा मंत्री ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के तहत चल रही स्थानांतरण प्रक्रिया की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समायोजन और समानुपातीकरण के लिए 29 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए, जिनमें राज्यभर से 73,151 शिक्षकों ने आवेदन किया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी तथा 9 सितंबर तक समायोजन और समानुपातीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।मंत्री ने बताया कि पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण के लिए 4,259 आवेदन मिले हैं। यह प्रक्रिया 10 से 14 सितंबर के बीच पूरी होगी। वहीं सामान्य स्थानांतरण के लिए 16 सितंबर को संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी और 17 से 23 सितंबर तक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 24 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच स्थानांतरण सूची जारी करने, अपीलों का निस्तारण और अंतिम आदेश जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो शिक्षक पहले आवेदन नहीं कर सके या सरप्लस सूची में थे, उन्हें भी सामान्य स्थानांतरण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

6 माह में 13 विदेशी दौरे: पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर कितने रुपए हुए खर्च, संसद में सरकार ने दिया जवाब

राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा संसद को दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 74.58 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ है। वहीं, वर्ष 2021 से अब तक उनकी विदेश यात्राओं पर कुल खर्च 550 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2026 में जिन यात्राओं का खर्च उपलब्ध है, उनमें मई में हुई प्रधानमंत्री की पांच देशों की यात्रा के दौरान नॉर्वे दौरे पर सबसे अधिक 17.46 करोड़ रुपये खर्च हुए। जून में फ्रांस यात्रा का व्यय अभी संकलित किया जा रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वर्ष 2026 के कुछ अन्य खर्च अभी अस्थायी (प्रोविजनल) हैं और बिलों के निपटारे के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर वर्ष 2025 में 180 करोड़ रुपये से अधिक, वर्ष 2024 में 109 करोड़ रुपये, वर्ष 2023 में 93 करोड़ रुपये, वर्ष 2022 में 55 करोड़ रुपये और वर्ष 2021 में 36 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के उच्चस्तरीय विदेशी दौरे भारत के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने का एक स्थापित माध्यम हैं। इन यात्राओं के जरिए प्रौद्योगिकी, व्यापार एवं निवेश, रक्षा, ऊर्जा और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जाता है।विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा को यह भी बताया कि जुलाई 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान 316 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और समझौतों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk