Almora Bus Accident: अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस... सात यात्रियों की मौत, दो महिला समेत 12 घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 12 यात्री घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जिले के भिकियासैंण इलाके में शिलापनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में शामिल गोविंद बल्लभ (80 वर्ष), उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष), दोनों जमोली निवासी; सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष), जमोली; तारा देवी (50 वर्ष), बाली; गण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

New Rules: क्रेडिट स्कोर से लेकर UPI तक, 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये सात बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर

1 of 8 नए साल पर होने वाले बदलाव - फोटो : amarujala.com साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 31 दिसंबर 2025 सिर्फ कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं है, बल्कि यह आर्थिक मोर्चे पर कई जरूरी कार्यों को निपटाने की ‘डेडलाइन’ भी है। वहीं, 1 जनवरी 2026 की सुबह आम आदमी के लिए कई बदलाव लेकर आ रही है। बैंकिंग, टैक्सेशन, डिजिटल पेमेंट और निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। यदि आपने समय रहते इन बदलावों पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है या आपकी वित्तीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं। यहां हम आपको उन सभी बदलावों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं जो 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह से प्रभावी होंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 क्रेडिट स्कोर - फोटो : amarujala.com 1. क्रेडिट स्कोर के नियमों में बड़ा बदलाव कर्ज लेने वालों के लिए नए साल से सबसे बड़ा बदलाव क्रेडिट स्कोर की रिपोर्टिंग में होने जा रहा है। अब तक क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL आदि) आम तौर पर मासिक आधार पर डेटा अपडेट करते थे। 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाएगा। अगर आप लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में एक दिन की भी देरी करते हैं, तो इसका असर आपके स्कोर पर तुरंत दिखाई देगा। वहीं, समय पर भुगतान करने वाले ग्राहकों का स्कोर तेजी से सुधरेगा, जिससे उन्हें लोन मिलने में आसानी होगी। 3 of 8 छोटी बचत योजनाओं का ब्याज दर - फोटो : amarujala.com 2. स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में कटौती संभव छोटी बचत योजनाओं (PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC आदि) के निवेशकों के लिए 31 दिसंबर अहम तारीख है। सरकार हर तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा करती है। भारतीय रिजर्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Dhruv NG: उड्डयन मंत्री ने अगली पीढ़ी के हेलीकॉप्टर ध्रुव एनजी को हरी झंडी दी, जानें इसकी खासियत

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के नए नागरिक हेलीकॉप्टर ध्रुव एनजी की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। यह हेलीकॉप्टर नागरिक उड्डयन बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यहां एचएएल से उड़ान भरने से पहले मंत्री ने हेलीकॉप्टर की उन्नत प्रणालियों और विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पायलट के साथ कॉकपिट में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Khaleda Zia Condolences: पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर जताया शोक, 2015 में हुई मुलाकात को किया याद बेहतर सुरक्षा, प्रदर्शन और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर किया गया डिजाइन एचएएल अधिकारियों के अनुसार ध्रुव एनजी, 5.5-टन, हल्का ट्विन-इंजन, बहु-भूमिका वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे भारतीय भूभाग की विविध और चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसे विशेष रूप से वैश्विक नागरिक उड्डयन बाजार की कठोर मांगों को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया गया है। स्वदेशी रोटरी-विंग क्षमता में यह हेलीकॉप्टर एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस हेलीकॉप्टर को बेहतर सुरक्षा, प्रदर्शन और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हेलिकॉप्टर में दो शक्ति 1H1C इंजन लगे हैं, जो बेहतर शक्ति क्षमता प्रदान करते हैं और भारत के भीतर ही आंतरिक रखरखाव की सुविधा का लाभ देते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें विश्व स्तरीय, नागरिक-प्रमाणित ग्लास कॉकपिट है, जो एएस4 आवश्यकताओं के अनुरूप है, और बेहतर जागरूकता के लिए एक आधुनिक एवियोनिक्स सूट है। सुरक्षा और विश्वसनीयता के मामले में, ध्रुव एनजी में दुर्घटना-प्रतिरोधी सीटें, स्व-सीलिंग ईंधन टैंक और उच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Mumbai Bus Accident: लोगों को कुचलते हुए बेस्ट बस का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज आया सामने, वीडियो में दिखी दहशत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मुंबई बस हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े हैं और तभी लोगों को कुचलते हुए एक बस वहां आकर रुकती है। हादसे के बाद लोगों में घबराहट फैल गई और कुछ पल के लिए लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या करना है। सोमवार रात हुए इस हादसे में चार लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk

New Rules: क्रेडिट स्कोर से लेकर UPI तक, 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर?

1 of 8 एक जनवरी से होने वाले बदलाव - फोटो : amarujala.com साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 31 दिसंबर 2025 सिर्फ कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं है, बल्कि यह आर्थिक मोर्चे पर कई जरूरी कार्यों को निपटाने की ‘डेडलाइन’ भी है। वहीं, 1 जनवरी 2026 की सुबह आम आदमी के लिए कई बदलाव लेकर आ रही है। बैंकिंग, टैक्सेशन, डिजिटल पेमेंट और निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। यदि आपने समय रहते इन बदलावों पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है या आपकी वित्तीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं। यहां हम आपको उन सभी बदलावों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं जो 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह से प्रभावी होंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 क्रेडिट स्कोर - फोटो : amarujala.com 1. क्रेडिट स्कोर के नियमों में बड़ा बदलाव कर्ज लेने वालों के लिए नए साल से सबसे बड़ा बदलाव क्रेडिट स्कोर की रिपोर्टिंग में होने जा रहा है। अब तक क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL आदि) आम तौर पर मासिक आधार पर डेटा अपडेट करते थे। 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाएगा। अगर आप लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में एक दिन की भी देरी करते हैं, तो इसका असर आपके स्कोर पर तुरंत दिखाई देगा। वहीं, समय पर भुगतान करने वाले ग्राहकों का स्कोर तेजी से सुधरेगा, जिससे उन्हें लोन मिलने में आसानी होगी। 3 of 8 छोटी बचत योजनाओं का ब्याज दर - फोटो : amarujala.com 2. स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में कटौती संभव छोटी बचत योजनाओं (PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC आदि) के निवेशकों के लिए 31 दिसंबर अहम तारीख है। सरकार हर तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा करती है। भारतीय रिजर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

The Bonus Market News: लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 का समापन उम्मीद के विपरीत कुछ कमजोर संकेतों के साथ होता दिख रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबारी सत्र में दलाल स्ट्रीट पर बिकवाली का दबाव दिखा। इससे प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त बने रहे। बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह साल के अंत में होने वाले कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार निकासी को माना जा रहा है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 209.32 अंक गिरकर 84,486.22 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 63.25 अंक गिरकर 25,878.85 पर पहुंच गया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि साल के अंत का रुझान, हालांकि कमजोर है, लेकिन बाजार की दिशा में किसी बदलाव का संकेत नहीं देता है। विदेशी पूंजी की निकासी का बाजार पर दिखा दबाव विदेशी निधियों की लगातार निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में सुस्त रुझान के कारण निवेशकों के विश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता दिखा। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे बड़े पिछड़ने वालों में शामिल थे। हालांकि, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

NASA: नासा जनवरी में करेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर दो बड़े स्पेसवॉक, जानिए क्या है पूरा 'मेगा प्लान'?

नए साल की शुरुआत के साथ ही नासा (NASA) अंतरिक्ष में दो अहम मिशन करने जा रहा है। जनवरी महीने में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर दो स्पेसवॉक किए जाएंगे। इनका उद्देश्य स्टेशन की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना और जरूरी मरम्मत का काम पूरा करना है। नासा ने इसकी जानकारी अपने ‘एक्स’ सोशल मीडिया हैंडल (@NASA) पर दी। 6 जनवरी को मीडिया ब्रीफिंग नासा इन स्पेसवॉक की पूरी जानकारी 6 जनवरी को ह्यूस्टन के जॉनसन स्पेस सेंटर में होने वाली मीडिया ब्रीफिंग में देगा। इस ब्रीफिंग को नासा अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर लाइव दिखाएगा। 8 जनवरी 2026 को पहला स्पेसवॉक पहला स्पेसवॉक 8 जनवरी 2026 को गुरुवार के दिन तय किया गया है। इसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री माइक फिंक (Mike Fincke) और जेना कार्डमैन (Zena Cardman) स्पेस स्टेशन के ‘क्वेस्ट एयरलॉक’ से बाहर निकलेंगे। इनका मुख्य काम ‘2A पावर चैनल’ को तैयार करना है ताकि भविष्य में वहां ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रोल-आउट सोलर ऐरे’ (iROSA) लगाए जा सकें। ये नए सोलर पैनल स्पेस स्टेशन को ज्यादा बिजली मुहैया करा सकेंगे। ये भविष्य में स्टेशन के सुरक्षित और नियंत्रित डी-ऑर्बिट (Deorbit) के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। खास बात ये है कि ये जेना कार्डमैन का पहला स्पेसवॉक होगा, जबकि माइक फिंक का यह 10वां स्पेसवॉक होगा। इसके साथ ही फिंक नासा के इतिहास में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यह रिकॉर्ड पहले से नासा के दिग्गज एस्ट्रोनॉट्स जैसे पैगी व्हिटसन और माइकल लोपेज-एलेग्रिया के नाम है। इन्होंने भी 10-10 स्पेसवॉक किए हैं। 15 जनवरी 2026 को दूसरा स्पेसवॉक दूसरा स्पेसवॉक एक हफ्ते बाद यानि 15 जनवरी 2026 को गुरुवार के दिन किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में BNP का भविष्य कैसा: चुनाव से डेढ़ माह पहले खालिदा जिया का निधन, क्या बेटे को मिलेगी सहानुभूति?

बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने है। इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बीएनपी की लंबे समय तक नेता रही खालिदा जिया ने पार्टी को मजबूती दी और देश की राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखा। उनका निधन चुनाव से डेढ़ माह पहले हुआ है, जो बीएनपी के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। हालांकि खालिदा जिया के बाद पार्टी में अब उनके बेटे तारिक रहमान का नेतृत्व है, जो कई वर्षों से लंदन में निर्वासन में थे। ऐसे में सवाल खड़ो हो रहा है कि क्या खालिदा जिया की मौत के बाद आने वाले चुनाव में तारिक रहमान को जनता की सहानुभूति मिलेगी? इस बात को अगर विशेषज्ञों के आधर से समझने की कोशिश करें तो कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस चुनाव में खालिदा जिया के निधन के बाद उनके बेटे तारिक रहमान को जनता का समर्थन और सहानुभूति मिलने की संभावना तेज है। बैहरला बीएनपी को अपने पुराने समर्थकों को जोड़े रखना और चुनावी रणनीति को मजबूती देना होगा। पार्टी में अस्थिरता की भी संभावना हालांकि दूसरी ओर तारिक रहमान के लिए पार्टी का नेतृत्व संभालना इतना भी आसान नहीं रहने वाला है। इसका बड़ा कारण है कि हमें इस बात से को भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए खालिदा जिया की लोकप्रियता और उनके योगदान के कारण उनकी पार्टी को जनता से सहानुभूति का लाभ तो मिल सकता है, लेकिन नेता के निधन से पार्टी को संगठन और नेतृत्व में अस्थिरता का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बीएनपी का भविष्य अब तारिक रहमान और अन्य वरिष्ठ नेताओं की रणनीति पर निर्भर करेगा। चुनाव से पहले यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी कितनी ताकतवर वापसी कर पाएगी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

UP: 'न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगी...', SC के फैसले पर पीड़िता ने कही ये बात; सेंगर की बेटी का मार्मिक खत

UP: ‘न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगी…’, SC के फैसले पर पीड़िता ने कही ये बात; सेंगर की बेटी का मार्मिक खत विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीड़िता ने फोन पर बताया कि मैं अपनी ही नहीं हर पीड़ित महिला की आवाज उठा रही हूं। अगर सेंगर को जमानत मिलती है तो देश में इस तरह के हजारों मुकदमों में इसी फैसले की नजीर देकर बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वाले एक-एक कर सलाखों से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद सीबीआई ने अपील दाखिल कर दी होती तो उन्हें (पीड़िता) और उनकी मां को इतना संघर्ष और पुलिस की धक्कामुक्की न सहनी पड़ती। पीड़िता ने फोन पर बताया कि मैं अपनी ही नहीं हर पीड़ित महिला की आवाज उठा रही हूं। अगर सेंगर को जमानत मिलती है तो देश में इस तरह के हजारों मुकदमों में इसी फैसले की नजीर देकर बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वाले एक-एक कर सलाखों से बाहर आ जाएंगे।उन्होंने बताया कि अगर हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद सीबीआई ने अपील दाखिल कर दी होती तो उन्हें (पीड़िता) और उनकी मां को इतना संघर्ष और पुलिस की धक्कामुक्की न सहनी पड़ती। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की। कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उन्हें झूठा साबित करने की कोशिश करने वाले पूर्व विधायक पर स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Khaleda Zia: कौन थीं खालिदा जिया? पति की हत्या के बाद सैन्य शासन से लड़ीं, बांग्लादेश की पहली महिला पीएम बनीं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खालिदा जिया की राजनीति खालिदा जिया साल 1991 में पहली बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। इसके साथ ही बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी हासिल किया। इसके बाद साल 2001 से 2006 तक दूसरी बार भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। खालिदा जिया के पति जिया उर रहमान साल 1977 से लेकर 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने ही 1978 में बीएनपी पार्टी की शुरुआत की थी। सैन्य शासक से राजनेता बने जिया उर रहमान की 30 मई 1981 में एक सैन्य तख्तापलट में हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद ही खालिदा जिया की राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई। 3 जनवरी 1982 को पहली बार खालिदा जिया ने बीएनपी के सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बाद में वे बीएनसपी की अध्यक्ष बनीं और अपनी मौत तक वह इस पद पर रहीं। बांग्लादेश में सैन्य शासन के खिलाफ खालिदा जिया एक प्रमुख आवाज बनकर उभरीं। लोगों को सैन्य शासन के खिलाफ एकजुट करने में खालिदा जिया ने अहम भूमिका निभाई। साल 1986 में तत्कालीन सैन्य जनरल इरशाद ने राष्ट्रपति चुनाव कराने का एलान किया। जिसके लिए खालिदा जिया के नेतृत्व वाले गठबंधन और शेख हसीना के गठबंधन ने प्रचार शुरू कर दिया। हालांकि बाद में दोनों गठबंधन ने चुनाव का बहिष्कार करने का एलान कर दिया। इससे खालिदा जिया की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई। हालांकि शेख हसीना के नेतृत्व में बाद में चुनाव में हिस्सा लिया। लेकिन शेख हसीना को नजरबंद कर एच एम इरशाद ने चुनाव में धांधली की। आखिरकार दिसंबर 1990 में इरशाद के शासन के खत्म होने के बाद केयर टेकर सरकार में चुनाव हुए। इन चुनाव में बीएनपी की सरकार बनी। खालिदा जिया ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk