भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 का समापन उम्मीद के विपरीत कुछ कमजोर संकेतों के साथ होता दिख रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबारी सत्र में दलाल स्ट्रीट पर बिकवाली का दबाव दिखा। इससे प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त बने रहे। बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह साल के अंत में होने वाले कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार निकासी को माना जा रहा है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 209.32 अंक गिरकर 84,486.22 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 63.25 अंक गिरकर 25,878.85 पर पहुंच गया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि साल के अंत का रुझान, हालांकि कमजोर है, लेकिन बाजार की दिशा में किसी बदलाव का संकेत नहीं देता है। विदेशी पूंजी की निकासी का बाजार पर दिखा दबाव विदेशी निधियों की लगातार निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में सुस्त रुझान के कारण निवेशकों के विश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता दिखा। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे बड़े पिछड़ने वालों में शामिल थे। हालांकि, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
The Bonus Market News: लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 का समापन उम्मीद के विपरीत कुछ कमजोर संकेतों के साथ होता दिख रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबारी सत्र में दलाल स्ट्रीट पर बिकवाली का दबाव दिखा। इससे प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त बने रहे। बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह साल के अंत में होने वाले कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार निकासी को माना जा रहा है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 209.32 अंक गिरकर 84,486.22 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एन