रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब; बोलीं- परंपरा नेकलाइन में नहीं होती

कृति ने इस मामले पर क्या कहा? अब कृति ने इन ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को नहीं मापा जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘त्योहारों की असली भावना आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें आप दिल से मानते हैं। रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का रिश्ता है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करते हैं और एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे कुत्तों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk

सीटेट 2026 परीक्षा स्थगित: दोबारा खोली गई आवेदन विंडो, क्या रही वजह, क्या दोबारा फॉर्म भरना होगा? यहां जानें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी के 22वें संस्करण को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने उन पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका दिया है, जो पहले आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपना फॉर्म नहीं भर सके थे। सीबीएसई की ओर से जारी ताजा सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक दोबारा खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk

एनएसजी में नारी शक्ति की नई छलांग: पहली बार शुरू हुआ महिला कमांडो प्रशिक्षण, क्या है पूरी तैयारी?

पहली बार महिला कर्मियों के लिए शुरू हुआ यह विशेष पाठ्यक्रम। राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की महिलाएं होंगी शामिल। प्रशिक्षण की अवधि 12 हफ्ते रखी गई है। हथियार, निशानेबाजी और सामरिक कार्रवाई की ट्रेनिंग मिलेगी। बंधक बचाव जैसे विशेष अभियानों के लिए भी तैयार किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 12 हफ्तों तक चलेगा। इसका मकसद महिला कर्मियों को कठिन अभियानों के लिए तैयार करना है। उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही जरूरी तकनीकी और ऑपरेशनल कौशल भी सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान हथियार चलाना और निशानेबाजी सिखाई जाएगी। सामरिक कार्रवाई की भी ट्रेनिंग होगी। महिला कर्मी बंधकों को बचाने और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ी दूसरी विशेष जिम्मेदारियों की तैयारी भी करेंगी।एनएसजी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल महिला कर्मियों की व्यक्तिगत क्षमता बढ़ाना नहीं है। इसके जरिए अलग-अलग सुरक्षा बलों तक एनएसजी की विशेष आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञता भी पहुंचाई जाएगी। प्रशिक्षण से अलग-अलग बलों में काम करने वाली प्रशिक्षित महिला कर्मियों का दायरा बढ़ेगा। इससे पेशेवर कामकाज के समान मानकों को बढ़ावा मिलेगा। सुरक्षा बलों के बीच आपसी तालमेल भी मजबूत होगा।पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद महिला कर्मी अपने-अपने बलों में लौटेंगी। वहां वे प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल और ऑपरेशनल जानकारी का इस्तेमाल कर सकेंगी। एनएसजी को उम्मीद है कि इससे अलग-अलग संस्थानों की तैयारी मजबूत होगी। आतंकवाद से निपटने की क्षमता भी व्यापक स्तर पर बढ़ेगी। देश के अलग-अलग सुरक्षा बलों में विशेष प्रशिक्षण का लाभ पहुंच सकेगा।एनएसजी ने कहा कि यह पहल केवल सुरक्षा जिम्मेदारियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

एसआईआर: सिद्धू-कपिल के 12 साल से पड़ोसी फिर भी नागरिकता पर नोटिस, पूर्व राजदूत सूरी की पत्नी ने जताई हैरानी

एसआईआर: सिद्धू-कपिल के 12 साल से पड़ोसी फिर भी नागरिकता पर नोटिस, पूर्व राजदूत सूरी की पत्नी ने जताई हैरानी उन्होंने कहा कि नवदीप सूरी के गुरु नगरी अमृतसर के निवासी होने की गवाही नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा का परिवार दे रहा है। इसके बावजूद उन्हें नागरिकता के दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस मिलना हैरान करने वाला है। मनी सूरी ने कहा कि नवदीप सिंह सूरी ने सोशल मीडिया परसाझा की गई पोस्ट में अपनी स्थिति और इससे जुड़े सवालों को सही तरीके से सामने रखा है। उन्होंने विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन देशों में राजदूत के तौर पर सेवाएं दी हैं। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी निभाने के बाद भी उन्हें अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवदीप सूरी के गुरु नगरी अमृतसर के निवासी होने की गवाही नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा का परिवार दे रहा है। इसके बावजूद उन्हें नागरिकता के दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस मिलना हैरान करने वाला है।मनी सूरी ने कहा कि नवदीप सिंह सूरी ने सोशल मीडिया परसाझा की गई पोस्ट में अपनी स्थिति और इससे जुड़े सवालों को सही तरीके से सामने रखा है। उन्होंने विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन देशों में राजदूत के तौर पर सेवाएं दी हैं। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी निभाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

CJP New Team: सीजेपी ने अपनी टीम में किया बड़ा फेरबदल, जानें आशुतोष रांका और सौरभ दास की जगह किसे मिला क्या?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन मेंं मंगलवार को कई बदलाव किए हैं। सीजेपी ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई पदों नई नियुक्तियां की हैं। वहीं, पार्टी ने सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की जगह दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नाम का एलान किया Introducing the new members of the Cockroach Janta Party’s organisational teams. We look forward to building a stronger and more active organisation across the country. pic.twitter.com/YFXmGfGKVX August 25, 2026 सीजेपी ने अपनी टीम में बड़ी फेरबदल की है। अब राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को मिली है। इससे पहले इस पद पर सौरभ दास और आशुतोष रांका थे। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से ये पद खाली थे।बता दें कि पार्टी के गठन के समय तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई थी। इनमें शामिल विजेता दहिया भी शामिल थे। लेकिन 20 जुलाई को ‘बर्गर विवाद’ के बाद उन्होंने पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के पदों पर दोबारा नियुक्तियां की गई हैं।सीजेपी ने अपनी नई टीम में पांच नए संगठन महासचिवों को शामिल किया है। इसमें रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा, बालाकृष्ण शुक्ला शामिल हैं। वहीं, सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी एलान किया है। इस समिति में 17 लोग हैं। आदेश प्रधान गुर्जर आजाद मोहित मोहम्मद फरहान खान विश्वेष कर्नवाल उज्ज्वल पांडे पूजा सैनी आफताब सिंह विर्क अर्शदीप सिंह कोचर जाहिद अहमद माले महविश अली श्रेष्ठ सिंह खेरा अजय देशवाल डॉ. विवेक सांगवान मुकेश ऑलराउंडर राम जाखड़ हर्ष कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: 'आप' के सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला 3 सितंबर को, कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी पर अपना फैसला 3 सितंबर तक सुरक्षित रख लिया है। एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने 18 अगस्त को पूर्व मंत्री रहे सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। #WATCH | Delhi Jal Board alleged scam case: AAP leader Satyendar Jain brought to Rouse Avenue Court for a hearing on his bail application. pic.twitter.com/twCSZ1fnvT August 25, 2026 बुधवार को सत्येंद्र जैन को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने जैन के अलावा पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय समेत पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं, मामले के एक अन्य प्रमुख आरोपी और जल बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय, नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं। इन पांचों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अंकित श्रीवास्तव को एसीबी की मांग पर दो दिन की पुलिस कस्टडी दी गई, ताकि जांच एजेंसी उनसे और पूछताछ कर सके तथा सबूत जुटा सके।सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। सतेंद्र जैन के वकील ने अदालत को बताया कि 10 मई 2024 को एफआईआर दर्ज होने के 27 महीने बाद 5 अगस्त 2026 को उन्हें पहली बार बुल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में हुईं 3572 नियुक्तियां: सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र, किया एलान- छह महीने में देंगे एक लाख नौकरियां

यूपी में हुईं 3572 नियुक्तियां: सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र, किया एलान- छह महीने में देंगे एक लाख नौकरियां यूपी में कृषि विभाग और मंडी परिषद में चयनित युवाओं को मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के 3446 पदों, जबकि मंडी परिषद में मंडी सचिव के 126 पदों पर चयन प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई। दोनों विभागों के चयनित कार्मिकों को समारोह में नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मौजूदगी रही। छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देंगे इस मौके पर सीएम योगी ने सबसे पहले नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दी। फिर कहा कि आज के दिन पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पूरी करना अपने आप चैलेंज है। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए सभी का चयन किया जाए, यह चैलेंज है, लेकिन हमारे भर्ती आयोग यह सफल रूप से कर रहे हैं। पिछले 9.5 वर्षों में भाजपा सरकार की यह उपलब्धि है। 9.30 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है। एक भी भर्ती पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले भर्ती का निकलता था, चाचा-भतीजा और महाभारत का खान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

'संविधान बदलने की कोशिश': एक देश, एक चुनाव पर चिदंबरम ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की मंशा नहीं पूरी होने देंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि अगर संसद से ’ ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल पास भी हो जाता है, तो भी 2029 में एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं होगा। चिदंबरम ने क्या कहा? चिदंबरम ने एक्स पर लिखा ‘मैं ओएनओई जेपीसी के सामने अपने विचार रखने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मैं जेपीसी के सामने पेश किए गए अपने सबूतों का खुलासा करने के लिए स्वतंत्र नहीं हूं, लेकिन मेरे बयान का मुख्य मकसद यह था कि यह बिल संविधान की बुनियादी विशेषताओं, खासकर संघीय देश में संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।’ जेपीसी चेयरमैन के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए जिसमें कहा गया था कि 2029 में एक साथ चुनाव हो सकते हैं। चिदंबरम ने कहा, ‘मैंने जेपीसी चेयरमैन का वह बयान पढ़ा है जिसमें कहा गया है कि 2029 में एक साथ चुनाव संभव हैं। मुझे लगता है कि उनकी राय गलत है और यह बिल के प्रावधानों के खिलाफ है। अगर बिल पास भी हो जाता है (जिसकी संभावना बहुत कम है), तो बिल के तहत ‘तय तारीख’ केवल ‘आम चुनाव के बाद’ की ही तारीख हो सकती है।उन्होंने आगे कहा, ‘अगले आम चुनाव 2029 में होंगे। इसलिए 2029 में एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है। यह एक अच्छी बात है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस बिल के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएंगे, क्योंकि संघीय ढांचे वाले देश की संसदीय लोकतंत्र व्यवस्था में यह बिल संवैधानिक रूप से बहुत गलत है।’ पब्लिक पॉलिसी संस्थानों ने क्या सुझाव दिए हैं? इस बीच, ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल की समीक्षा कर रही संसदीय समिति को सोमवार को विचार-विमर्श के दौरान कई सुझाव मिले। सूत्रों के अनुसार, दो पब्लिक पॉलिसी संस्थानों ने सुझाव दिया कि राज्य विधानसभा चुन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिषेक की याचिका पर स्पीकर से मांगा जवाब

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों की अयोग्यता से जुड़े मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों से जवाब मांगा है। यह मामला पार्टी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें इन सांसदों की अयोग्यता से संबंधित याचिकाओं पर फैसला लेने में हो रही देरी को चुनौती दी गई है। 20 सांसदों के खिलाफ क्या है मामला? अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके समक्ष लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने का निर्देश दिया जाए। लोकसभा अध्यक्ष और सदन के महासचिव की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने सॉलिसिटर जनरल से इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष से निर्देश प्राप्त करने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बाद 20 सांसदों ने पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय का दावा किया था। इन सांसदों ने लोकसभा में अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग भी की थी। टीएमसी का कहना है कि ये सभी सांसद पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। पार्टी का तर्क है कि किसी दूसरे राजनीतिक गठन में शामिल होने पर उनके खिलाफ संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल विरोधी कानून लागू होता है। अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर के सामने भी उठाया था मुद्दा अभिषेक बनर्जी ने इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष 20 बागी सांसदों के खिलाफ अलग-अलग अयोग्यता याचिकाएं दाखिल की थीं। इन याचिकाओं में जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई थी। अब उन्होंने अयोग्यता की कार्यवाही में कथित देरी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

भोजशाला विवाद के विरोध में आज धार बंद: सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, बाजार बंद; सुरक्षा में 800 पुलिसकर्मी तैनात

सुबह से ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और व्यापारियों से शांतिपूर्ण ढंग से दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया। बंद का मिला-जुला और असरदार प्रभाव समूचे जिले में देखा गया। आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है, जिससे दैनिक जीवन पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।हिंदू समाज भोजशाला के पास स्थित खसरा नंबर 612 की भूमि पर प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज की व्यवस्था का विरोध कर रहा है। समाज का कहना है कि नमाज के लिए की गई व्यवस्था को समाप्त कर कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएसपी शशांक गुर्जर के नेतृत्व में शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीएसपी ने नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील की है और चेतावनी दी है कि जबरन दुकान बंद कराने या उपद्रव करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।धार जिला बंद के दौरान सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी।ये भी पढ़ें-सकल हिंदू समाज के तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे कार्यकर्ता लालबाग परिसर में एकत्र होंगे। यहां से वे रैली के रूप में जाकर जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk