दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर भर में शराब पीकर गाड़ी चलाने, बाइक स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नव वर्ष समारोह के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ये अभियान बुधवार शाम से शुरू कर दिया गया है। साथ ही खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में एकादशी और नववर्ष के उपलक्ष्य में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) और इससे सटी हुई सड़कों पर यातायात धीमा और अस्त-व्यस्त रहने की आशंका है। श्रद्धालुओं और यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए आज और कल दिल्ली यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें