PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में PRAGATI की 50वीं बैठक, विकसित भारत बनाने का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों का मतलब प्रक्रियाओं से आगे बढ़कर समाधान तक पहुंचना है। उन्होंने जोर दिया कि प्रक्रियाएं सरल हों, जीवन और कारोबार में आसानी बढ़े और सिस्टम ज्यादा अनुकूल बने। क्रियान्वयन में समय, लागत और गुणवत्ता तीनों पर समान ध्यान जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रगति के जरिए परिणाम आधारित शासन को मजबूती मिली है और अब इसे और गहराई तक ले जाने की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने प्रगति को पिछले दस वर्षों में भारत की शासन संस्कृति में आए गहरे परिवर्तन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब फैसले समय पर होते हैं, समन्वय मजबूत होता है और जवाबदेही तय होती है, तो सरकारी कामकाज की रफ्तार अपने आप बढ़ती है और उसका सीधा असर नागरिकों के जीवन में दिखता है।प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रगति सिर्फ एक समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि टीम इंडिया की भावना और सहकारी संघवाद का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने सड़क, रेल, बिजली, जल संसाधन और कोयला जैसे क्षेत्रों की पांच अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की, जो पांच राज्यों में फैली हैं और जिनकी कुल लागत 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की कई लंबित परियोजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं।पीएम श्री योजना की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे समग्र और भविष्य के लिए तैयार स्कूली शिक्षा का राष्ट्रीय मानक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन ढांचागत नहीं, बल्कि परिणाम केंद्रित होना चाहिए। सभी मुख्य सचिवों से उन्होंने पीएम श्री योजना की कड़ी निगरानी करने और इन स्कूलों को राज्य सरकारों के अन्य स्कूलों के लिए बेंचमार्क बनाने को कहा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी दौरे कर मूल्यांकन करने की सलाह दी।प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026: जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक नए साल का जश्न, कई देशों में आतिशबाजी के साथ 2026 का आगाज

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, स्काई टावर से आतिशबाजी कर 2026 का स्वागत किया। सत्रह लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर और चीन समेत दुनिया के कई देशों में नए साल का जश्न चल रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

New Year 2026 Live: भारत में नए साल 2026 का आगाज; सिंगापुर, चीन समेत दुनिया में जश्न जारी; देखें तस्वीरें

10:31 PM, 31-Dec-2025 फिलीपींस में नए साल का आगाज फिलीपींस की राजधानी मनीला में लोगों ने आतिशबाजी, संगीत और सामुदायिक आयोजनों के साथ 2026 की शुरुआत की। एशिया में यह जश्न नए साल के वैश्विक उत्सव की पहली झलक बन गया। फिलीपींस की राजधानी मनीला में लोगों ने आतिशबाजी, संगीत और सामुदायिक आयोजनों के साथ 2026 की शुरुआत की। एशिया में यह जश्न नए साल के वैश्विक उत्सव की पहली झलक बन गया। 10:31 PM, 31-Dec-2025 चीन ने पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए मनाया नए साल का जश्न चीन में भी बड़े शहरों में रोशनी, आतिशबाजी और पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए 2026 की शुरुआत हुई। हांगकांग में ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक दिखाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। मलेशिया के कुआलालंपुर और चीन के प्रमुख शहरों में भी रोशनी और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ नए साल का स्वागत हुआ। चीन में भी बड़े शहरों में रोशनी, आतिशबाजी और पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए 2026 की शुरुआत हुई। हांगकांग में ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक दिखाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। मलेशिया के कुआलालंपुर और चीन के प्रमुख शहरों में भी रोशनी और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ नए साल का स्वागत हुआ। 10:30 PM, 31-Dec-2025 नए साल पर सिंगापुर में ऐसे मनाया गया जश्न एशिया के कई देशों में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिंगापुर में मरीना बे के आसपास शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन कर दिया। हजारों लोग सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में इकट्ठा हुए, जहां ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक प्रोजेक्ट किए गए और जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, जश्न शुरू हो गया। हांगकांग में भी लोगों ने इमारतों पर दिखते काउंटडाउन के साथ नए साल का स्वागत किया। एशिया के कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Celebration Photos: साल के अंतिम दिन क्लबों से लेकर बाजारों तक भीड़, संगीत-रोशनी से सजी राजधानी

1 of 7 New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल Link Copied साल के आखिरी दिन राजधानी में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। हौज खास, मोती बाग, साकेत, वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश और कनॉट प्लेस से सटे इलाकों में स्थित बड़े रेस्टोरेंट और क्लबों में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। हौज खास और कनॉट प्लेस स्थित कैफे और रेस्टोरेंट में केक काटने और गीत-संगीत का भी इंतजाम किया गया। कुछ जगहों पर लाइव म्यूजिक का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल साल के आखिरी दिन परिवार के साथ आए लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए। वहीं, कुछ क्लबों रेस्टोरेंट में बुकिंग फुल होने की स्थिति रही, तो कहीं जाम से हालात खराब रहे। इसके बावजूद दिल्ली में नए साल का स्वागत बड़ी धूमधाम के साथ किया। 3 of 7 New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल बाजारों में भी नए साल को लेकर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। कपड़ों की दुकानों, जूतों, घड़ियों और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। खासकर युवाओं में नए कपड़े और जूते खरीदने का उत्साह ज्यादा नजर आया। बच्चों के लिए खिलौने और सजावटी सामान भी खूब बिक रहा है। 4 of 7 New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल दुकानदारों ने बताया कि नए साल के कारण बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। बाजारों में सजावट भी खास तौर पर की गई है। दुकानों के बाहर लाइट और रंग बिरंगे पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर हैप्पी न्यू ईयर लिखा हुआ है। सरोजिनी नगर और लाजपत नगर समेत बाजारों में नए साल पर ऑफर और छूट भी दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Live: सिंगापुर, फिलीपींस और चीन में नए साल का जश्न, ऐसे किया 2026 का स्वागत; भारत में इंतजार

10:31 PM, 31-Dec-2025 फिलीपींस में नए साल का आगाज फिलीपींस की राजधानी मनीला में लोगों ने आतिशबाजी, संगीत और सामुदायिक आयोजनों के साथ 2026 की शुरुआत की। एशिया में यह जश्न नए साल के वैश्विक उत्सव की पहली झलक बन गया। फिलीपींस की राजधानी मनीला में लोगों ने आतिशबाजी, संगीत और सामुदायिक आयोजनों के साथ 2026 की शुरुआत की। एशिया में यह जश्न नए साल के वैश्विक उत्सव की पहली झलक बन गया। 10:31 PM, 31-Dec-2025 चीन ने पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए मनाया नए साल का जश्न चीन में भी बड़े शहरों में रोशनी, आतिशबाजी और पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए 2026 की शुरुआत हुई। हांगकांग में ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक दिखाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। मलेशिया के कुआलालंपुर और चीन के प्रमुख शहरों में भी रोशनी और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ नए साल का स्वागत हुआ। चीन में भी बड़े शहरों में रोशनी, आतिशबाजी और पारंपरिक कार्यक्रमों के जरिए 2026 की शुरुआत हुई। हांगकांग में ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक दिखाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। मलेशिया के कुआलालंपुर और चीन के प्रमुख शहरों में भी रोशनी और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ नए साल का स्वागत हुआ। 10:30 PM, 31-Dec-2025 नए साल पर सिंगापुर में ऐसे मनाया गया जश्न एशिया के कई देशों में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिंगापुर में मरीना बे के आसपास शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन कर दिया। हजारों लोग सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में इकट्ठा हुए, जहां ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक प्रोजेक्ट किए गए और जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, जश्न शुरू हो गया। हांगकांग में भी लोगों ने इमारतों पर दिखते काउंटडाउन के साथ नए साल का स्वागत किया। एशिया के कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Live: जापान, उत्तर और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न, ऐसे किया 2026 का स्वागत; भारत में इंतजार

09:52 PM, 31-Dec-2025 दक्षिण और उत्तर कोरिया में इस में हुआ नए साल का स्वागत नए साल 2026 का स्वागत दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया में पारंपरिक तरीकों से किया गया। जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, विशाल घंटियों की गूंज के साथ नए साल का आगाज़ हुआ। कोरियाई देशों में नए साल को आधुनिक आतिशबाजी से ज्यादा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया जाता है। लोग परिवार और समुदाय के साथ इकट्ठा होकर बीते वर्ष को विदा करते हैं और आने वाले साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। कई स्थानों पर ऐतिहासिक घंटाघरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए गए, जहां घंटियों की आवाज़ को नकारात्मक ऊर्जा के अंत और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। परंपरा और अनुशासन से जुड़ा यह उत्सव कोरियाई समाज की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। नए साल 2026 का स्वागत दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया में पारंपरिक तरीकों से किया गया। जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, विशाल घंटियों की गूंज के साथ नए साल का आगाज़ हुआ। कोरियाई देशों में नए साल को आधुनिक आतिशबाजी से ज्यादा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया जाता है। लोग परिवार और समुदाय के साथ इकट्ठा होकर बीते वर्ष को विदा करते हैं और आने वाले साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। कई स्थानों पर ऐतिहासिक घंटाघरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए गए, जहां घंटियों की आवाज़ को नकारात्मक ऊर्जा के अंत और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। परंपरा और अनुशासन से जुड़ा यह उत्सव कोरियाई समाज की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। 09:50 PM, 31-Dec-2025 जापान में घंटियों की गूंज के साथ नए साल की शुरुआत जापान में भी नए साल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में PRAGATI की 50वीं बैठक, विकसित भारत बनाने का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों का मतलब प्रक्रियाओं से आगे बढ़कर समाधान तक पहुंचना है। उन्होंने जोर दिया कि प्रक्रियाएं सरल हों, जीवन और कारोबार में आसानी बढ़े और सिस्टम ज्यादा अनुकूल बने। क्रियान्वयन में समय, लागत और गुणवत्ता तीनों पर समान ध्यान जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रगति के जरिए परिणाम आधारित शासन को मजबूती मिली है और अब इसे और गहराई तक ले जाने की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने प्रगति को पिछले दस वर्षों में भारत की शासन संस्कृति में आए गहरे परिवर्तन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब फैसले समय पर होते हैं, समन्वय मजबूत होता है और जवाबदेही तय होती है, तो सरकारी कामकाज की रफ्तार अपने आप बढ़ती है और उसका सीधा असर नागरिकों के जीवन में दिखता है।प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रगति सिर्फ एक समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि टीम इंडिया की भावना और सहकारी संघवाद का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने सड़क, रेल, बिजली, जल संसाधन और कोयला जैसे क्षेत्रों की पांच अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की, जो पांच राज्यों में फैली हैं और जिनकी कुल लागत 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की कई लंबित परियोजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं।पीएम श्री योजना की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे समग्र और भविष्य के लिए तैयार स्कूली शिक्षा का राष्ट्रीय मानक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन ढांचागत नहीं, बल्कि परिणाम केंद्रित होना चाहिए। सभी मुख्य सचिवों से उन्होंने पीएम श्री योजना की कड़ी निगरानी करने और इन स्कूलों को राज्य सरकारों के अन्य स्कूलों के लिए बेंचमार्क बनाने को कहा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी दौरे कर मूल्यांकन करने की सलाह दी।प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Cong Vs BJP: खरगे बोले- 2025 में देश पर हावी रही भाजपा की लूट, नड्डा का पलटवार- जनता ने आपके झूठ को खारिज किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुआ कहा कि उम्मीद करता हूं कि सरकार आने वाले साल में सुशासन देगी। उन्होंने कर्नाटक के बंगलूरू में बुधवार को कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह साल अच्छा बीते, और सब खुश रहें। मुझे उम्मीद है कि नया साल सभी के लिए समृद्धि और अच्छी सेहत लेकर आएगा और सरकारें अगले साल अच्छा शासन देंगी।मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, मल्लिकार्जुन खरगे जी, झूठ परोसने के अलावे कांग्रेस के पास और कोई काम नहीं है क्या? 2025 में देश की जनता ने आपके हर झूठ को खारिज किया। इसके बावजूद आप झूठ की खेती करने से बाज नहीं आ रहे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

New Year 2026 Live: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न, आतिशबाजी से 2026 का स्वागत; भारत में इंतजार

07:33 PM, 31-Dec-2025 ऑस्ट्रेलिया में नए साल का भव्य स्वागत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के आसपास हुई शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया और लाखों लोगों ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर नए साल का आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के आसपास हुई शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया और लाखों लोगों ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर नए साल का आगाज किया। 07:01 PM, 31-Dec-2025 नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को बधाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि नया साल नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने इसे आत्म-चिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ईश्वर करे कि वर्ष 2026 हमारे जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नया साल एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का आह्वान क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

यूपी: नए साल पर बदले हुए समय से खुलेंगे स्कूल, इन स्कूलों में 14 जनवरी तक रहेगा अवकाश; छुट्टी की लिस्ट जारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी कैलेंडर में कहा गया है कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ की छुट्टी होगी। क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज या हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत, अहोई अष्टमी व्रत के लिए महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र पर कोई दो दिन की छुट्टी दी जा सकेगी। राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोक सभा केवल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों व छात्र-छात्रा के निधन पर ही होंगी। स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार होंगे। महापुरुषों के साथ-साथ स्वाधीनता आंदोलन के क्रांतिकारियों व समाज सुधारकों आदि के जन्म दिवसों पर विद्यालयों में कम से कम एक घंटे गोष्ठी या सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। यदि इस दिन छुट्टी है तो उसके एक दिन बाद संबंधित महापुरुष के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk